एक्सप्लोरर

जानिए- बिहार 10वीं बोर्ड के टॉपर हिमांशु राज क्या बनना चाहते हैं, कैसे मिली सफलता

बिहार बोर्ड की परीक्षा में एक सब्जी बेचने वाले के बेटे को बड़ी सफलता मिली है.हिमांशु राज ने मैट्रिक परीक्षा में 96.20 फीसद अंकों के साथ बिहार में टॉप किया है.

पटना: बिहार बोर्ड के मैट्रिक के नतीजों ने बता दिया कि कामयाबी किसी दौलत की मोहताज नहीं होती, अगर गुलाम होती है तो मेहनत की, लगन की और पक्के इरादे की. एक सब्जी बेचने वाले के बेटे हिमांशु राज के टॉप करने का करिशमा तो यही कहता है. याद रहे कि हिमांशु ने मैट्रिक की परीक्षा में 96.20 फीसद अंकों के साथ बिहार में टॉप किया है.

टॉपर को मिले 481 अंक

हिमांशु को बिहार बोर्ड के मैट्रिक की परीक्षा में 500 अंकों में से 481 नंबर मिले हैं. हिमांशु का संबंध एक गरीब परिवार से है. वो अपने पिता के साथ सब्जी बेचने में भी साथी रहा है. लेकिन पढ़ने की लगन ने उसे वो कामयाबी दी कि आज दुनिया उसकी तारीफ में जुटी है. इलाके के लोग घर पर पहुंचकर बधाई दे रहे हैं. जिला गर्व कर रहा है कि उसके लाल ने ये बड़ी कामयाबी अपने नाम की है. हालांकि, उसका ये सफर आसान नहीं रहा. इस सफलता के पीछे उसकी कड़ी मेहनत शामिल है.

क्या हैं हिमांशु के ख्वाब?

हिमांशु का कहना है कि वो सॉफ्टवेयर इंजीनियर बनना चाहता है. अपनी शानदार कामयाबी पर हिमांशु कहते हैं, "मुझे उम्मीद थी कि टॉप 10 में मेरा स्थान आएगा लेकिन ये नहीं पता था कि बिहार में प्रथम स्थान आएगा. मैं सॉफ्टवेयर इंजीनियर बन कर देश की सेवा करना चाहता हूं.

कितने घंटे की पढ़ाई करते थे? 

हिमांशु के घर में गरीबी डेरा डाले हुए थी, इसलिए उसे सब्जी बेचने में पिता का हाथ बंटाना पड़ता था, लेकिन जब पढ़ने की लगन हो तो वक्त खुद ब खुद निकल जाता है. काम के बोझ के बावजूद हिमांशु पढ़ाई के लिए 14 घंटे का वक्त निकालते थे. हिमांशु का साफ कहना है कि बेहतर कामयाबी के लिए ज्यादा से ज्यादा मेहनत करना बहुत जरूरी होता है.

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MBA फ्रेशर्स के लिए LIC में नौकरी, ट्रेनिंग के दौरान मिलेगी 50 हजार तक सैलरी
MBA फ्रेशर्स के लिए LIC में नौकरी, ट्रेनिंग के दौरान मिलेगी 50 हजार तक सैलरी
UP पुलिस भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी, इतने लोगों का हुआ चयन
UP पुलिस भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी, इतने लोगों का हुआ चयन
RRB पैरामेडिकल भर्ती का आज आखिरी मौका, 590 पदों पर ऐसे भरें फॉर्म
RRB पैरामेडिकल भर्ती का आज आखिरी मौका, 590 पदों पर ऐसे भरें फॉर्म
साहित्य अकादमी की 30 पदों वाली भर्ती रद्द, वापस होगी अभ्यर्थी की फीस
साहित्य अकादमी की 30 पदों वाली भर्ती रद्द, वापस होगी अभ्यर्थी की फीस

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रदर्शन के दौरान मेट्रो के क्यों बंद किए एंट्री और एग्जिट गेट? SC में DMRC ने दिया जवाब
प्रदर्शन के दौरान मेट्रो के क्यों बंद किए एंट्री और एग्जिट गेट? SC में DMRC ने दिया जवाब
दिल्ली पुलिस पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'यह न भूलें कि...'
दिल्ली पुलिस पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'यह न भूलें कि...'
IND vs WI 4th T20: हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
CJP Protest Live: दिल्ली पहुंचे अभिजीत दीपके, फ्लाइट से उतरते ही बोले- 'मैं PM मोदी से कहना चाहता हूं कि...'
Live: दिल्ली पहुंचे अभिजीत दीपके, फ्लाइट से उतरते ही बोले- 'मैं PM मोदी से कहना चाहता हूं कि...'
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
रेलवे कर्मचारियों को सौगात, दिव्यांगों को जन्म से पेंशन...मोदी कैबिनेट के 3 बड़े फैसले
रेलवे कर्मचारियों को सौगात, दिव्यांगों को जन्म से पेंशन...मोदी कैबिनेट के 3 बड़े फैसले
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
दिल्ली प्रोटेस्ट: छात्रों पर लाठीचार्ज पर बोले चिराग पासवान- 'मैं इसका समर्थन...'
दिल्ली प्रोटेस्ट: छात्रों पर लाठीचार्ज पर बोले चिराग पासवान- 'मैं इसका समर्थन...'
Embed widget