एक्सप्लोरर

IP University ने बदला एग्जाम पैटर्न, किये नये बदलाव, जानें विस्तार से

Guru Gobind Singh Indraprashtha University ने सेमेस्टर एग्जाम्स की नई तिथियां घोषित करने के साथ ही एग्जाम पैटर्न में भी बदलाव कर दिया है. लॉकडाउन के कारण उपजे हालातों की वजह से काफी व्यवस्थाएं बदल दी गई हैं, आइये डालते हैं एक नजर

IP University Changes Exam Pattern: गुरु गोविंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी ने लॉकडाउन की वजह से अपने यहां के एजुकेशन पैटर्न में कई छोटे-छोटे बदलाव किये हैं और कुछ नये फैसले लिये हैं. इनकी मदद से लॉकडाउन के दौरान हुयी पढ़ाई के नुकसान की भरपाई के साथ ही छूटे हुये सेमेस्टर एग्जाम कंडक्ट कराने तक की हर समस्या हल की जाएगी. आजकल यूनिवर्सिटी को एक महीने के समर ब्रेक के अंतर्गत 06 जून तक के लिये बंद कर दिया गया है. हालांकि यूनिवर्सिटी ने सेमेस्टर एग्जाम की तारीखें साफ कर दी हैं. इस क्रम में 20 जून से फाइनल सेमेस्टर एग्जाम्स होना तय हुये हैं और 01 जुलाई से इंटरमीडिएट सेमेस्टर परीक्षाएं आयोजित करने की योजना बनायी गयी है. यही नहीं जब यह परीक्षाएं होंगी तो बदले हुये पैटर्न के साथ होंगी.

ये हैं एग्जाम पैटर्न के नये बदलाव –

फिलहाल यूनिवर्सिटी की योजना पेन – पेपर वाली परीक्षा कराने की ही है लेकिन अगर कोरोना संक्रमण पर लगाम नहीं लगती है या स्थिति और खराब होती है तो फाइनल ईयर की परीक्षाएं ऑनलाइन मोड में करायी जाएंगी और ऐसे हालातों में इंटरमीडिएट परीक्षाएं नहीं होंगी. इन स्टूडेंट्स को पिछले सेमेस्टर के अंक और इंटर्नल एसेसमेंट के आधार पर मार्क्स दिये जाएंगे. फाइनल ईयर स्टूडेंट्स के लिये होने वाली ऑनलाइन परीक्षा को मल्टीपल च्वॉइस क्वेश्चंस में तब्दील कर दिया जाएगा. याद रहे ऐसा तब ही होगा जब पुराने तरीके से परीक्षा आयोजित नहीं हो पाएगी. इसके साथ ही इन परीक्षाओं की निगरानी एआई प्रोक्टोरिंग सॉफ्टवेयर और अल्टरनेटिव टूल्स के माध्यम से होगी. लैब एग्जाम्स, वीडियो मीटिंग और कांफ्रेंसिंग टूल्स के द्वारा होंगे, जिसकी व्यवस्था संबंधित कॉलेज या विभाग करेगा. जहां तक परीक्षा शेड्यूल की बात है तो वह जल्दी ही रिलीज किया जाएगा.

यूनिवर्सिटी का आगे कहना है कि अगर लिखित परीक्षा भी होती है तो उसकी समय सीमा कम कर दी जाएगी और पेपर तीन घंटे का न होकर दो घंटे का होगा. जाहिर है ऐसे में मैक्सिमम मार्क्स आदि में भी बदलाव होंगे, जिनकी जानकारी बाद में दी जाएगी. परीक्षाएं आयोजित होने के कम से कम दस दिन पहले बता दिया जाएगा. इसी प्रकार आईपी यूनिवर्सिटी का नया सेशन 03 अगस्त से आरंभ किया जाएगा.

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UPSSSC PET 2026 का शेड्यूल जारी, 23 अक्टूबर से होगा एग्जाम
UPSSSC PET 2026 का शेड्यूल जारी, 23 अक्टूबर से होगा एग्जाम
बिहार बोर्ड में टॉपर्स पर सरकार मेहरबान, 2 लाख रुपये का मिलेगा इनाम
बिहार बोर्ड में टॉपर्स पर सरकार मेहरबान, 2 लाख रुपये का मिलेगा इनाम
दिल्ली में EWS एडमिशन का मौका, 20 सितंबर तक भरें फॉर्म
दिल्ली में EWS एडमिशन का मौका, 20 सितंबर तक भरें फॉर्म
रेलवे में पैरामेडिकल की 560 वैकेंसी, 15 सितंबर से शुरू होगा आवेदन
रेलवे में पैरामेडिकल की 560 वैकेंसी, 15 सितंबर से शुरू होगा आवेदन

वीडियोज

Bigg Boss 20: ‘Bhabhi’ Comment पर Amrapali Dubey ने Mahhi Vij को टोका, मचा बवाल
Bigg Boss 20 Episode 3: Aamrapali Dubey और Arishfa Khan की भिड़ंत, Captaincy Task और Nominations
Sansani | Kanpur News: डांस फ्लोर पर बहू के ठुमके...घर में ससुर के कातिल | ABP News
Nagpur Accident: ओवरटेक करने की कोशिश..मौत से सामना! । Viral NEWS
Ujjain Khade Hanuman Mandir News: चार दिन, चार कोशिशें…फिर भी 'खड़े हनुमान' | Bulldozer Action

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BRICS 2026 में कौन-कौन आ रहा भारत? पुतिन, जिनपिंग समेत मेहमानों की पूरी लिस्ट
BRICS 2026 में कौन-कौन आ रहा भारत? पुतिन, जिनपिंग समेत मेहमानों की पूरी लिस्ट
'नरेंद्र मियां जी...', राहुल गांधी पर BJP की टिप्पणी के बाद बोले संजय राउत
'नरेंद्र मियां जी...', राहुल गांधी पर BJP की टिप्पणी के बाद बोले संजय राउत
अबू सलेम नहीं होगा रिहा, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की याचिका
अबू सलेम नहीं होगा रिहा, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की याचिका
'हनुमान अंश 2' में दिखेंगे अनुष्का शर्मा-विराट कोहली? प्रोड्यूसर ने बताया सच
'हनुमान अंश 2' में दिखेंगे अनुष्का शर्मा-विराट कोहली? प्रोड्यूसर ने बताया सच
'जो भी IPL से आया...', पूर्व PAK क्रिकेटर ने उगला जहर, अपनी ही टीम के कोच पर लगाए आरोप
'जो भी IPL से आया', पूर्व PAK क्रिकेटर ने उगला जहर, अपनी ही टीम के कोच पर लगाए आरोप
'iPhone 18 बॉयकॉट करो, क्योंकि...', एप्पल के नए फोन पर भड़कीं ग्रेटा थनबर्ग
'iPhone 18 बॉयकॉट करो, क्योंकि...', एप्पल के नए फोन पर भड़कीं ग्रेटा थनबर्ग
BJP नेता के खिलाफ पोस्ट हटाएगी CJP, मानी हाई कोर्ट की बात
BJP नेता के खिलाफ पोस्ट हटाएगी CJP, मानी हाई कोर्ट की बात
'उज्जैन ने याद दिलाई अयोध्या' खड़े हनुमान जी की मूर्ति मामले पर बोलीं हर्षा रिछारिया
'उज्जैन ने याद दिलाई अयोध्या' खड़े हनुमान जी की मूर्ति मामले पर बोलीं हर्षा रिछारिया
Embed widget