एक्सप्लोरर

GSHSEB 10th Class Result: गुजरात बोर्ड ने 10वीं का रिजल्ट तैयार करने के लिए जारी की Guidelines , इस आधार पर तैयार होगा परिणाम

GSHSEB 10th Class Result: गुजरात माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (GSHSEB) ने गुरुवार को 10वीं कक्षा का परिणाम तैयार करने के लिए गाइडलाइन्स जारी कर दी. GSHSEB द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के मुताबिक कक्षा 9 के पीरियोडिक टेस्ट और कक्षा 10 के यूनिट टेस्ट में प्राप्त मार्क्स के आधार पर 10वीं क्लास का रिजल्ट तैयार किया जाएगा.

गुजरात माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (GSHSEB) ने गुरुवार को 10वीं कक्षा के रेग्यूलर स्टूडेंट्स का रिजल्ट को तैयार करने के लिए गाइडलाइन्स जारी कर दी है. बता दें कि राज्य सरकार ने 10वीं कक्षा के छात्रों को मास प्रमोट करने का फैसला किया है.

जीएसएचएसईबी द्वारा गुरुवार को सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को जारी किए गए दिशा-निर्देशों के मुताबिक, कक्षा 9 के पीरियोडिक टेस्ट और कक्षा 10 के यूनिट टेस्ट में प्राप्त मार्क्स के आधार पर 10वीं क्लास का रिजल्ट तैयार किया जाएगा.

जून के लास्ट वीक में 10वीं का परिणाम घोषित किया जाएगा

बता दें कि स्कूलों द्वारा 4 जून से 10 जून के बीच 10वीं की परिणाम तैयार किया जाना निर्धारित किया गया है. वहीं रिजल्ट को 8 जून से 17 जून तक बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड किया जाना है. इसके बाद बोर्ड जून के लास्ट वीक में ऑनलाइन परिणाम घोषित करेगा. मार्कशीट और सर्टिफिकेट जुलाई के दूसरे सप्ताह में छात्रो को वितरित किए जाएंगे.

रिजल्ट तैयार करने के लिए “ स्कूल रिजल्ट कमेटी” का गठन किया गया

गौरतलब है कि 10वीं कक्षा का परिणाम तैयार करने के लिए प्रत्येक स्कूल में प्रिंसिपल की अध्यक्षता में “ स्कूल रिजल्ट कमेटी” का गठन किया गया है. राज्य बोर्ड के दिशा निर्देशों के आधार पर छात्रों द्वारा सेलेक्ट किए गए विषयों के लिए स्कूलों द्वारा इंटरनल इवैल्यूएशन किया जाएगा और बोर्ड के ऑनलाइन एप्लिकेशन पर अपलोड किया जाएगा. GSHSEB छात्रों के विषयों को पास करने के लिए ग्रेस मार्क्स भी देगा. हालांकि ग्रेस मार्क्स प्राप्त करने वाले स्टूडेंट्स के रिपोर्ट कार्ड में ‘D’ लिखा होगा.

जीएसएचएसईबी के दिशा-निर्देशों में कहा गया है कि, “ जो छात्र प्रत्येक विषय में 26 मार्क्स (कुल 80 में से) और 20 में से 7 मार्क्स प्राप्त नहीं कर पाते हैं, उन्हें भी बड़े पैमैने पर प्रमोट किया जाएगा. ऐसे स्टूडेंट्स के रिपोर्ट कार्ड के परिणाम कॉलम में, “ क्वालिफाइड फॉर सेकेंडरी स्कूल सर्टिफिकेट” मेंशन किया जाएगा.

इस आधार पर दिए जाएंगे मार्क्स

असेसमेंट के ब्रेक-अप के अनुसार, कक्षा 9 में छात्र द्वारा पहले और दूसरे पीरियोडिट टेस्ट (प्रत्येक 50 अंक) में मिले मार्क्स को 40 प्रतिशत में परिवर्तित किया जाना है. इन दोनों स्कोर में अधिकतम 20 स्कोर हैं. साथ ही कक्षा 10 के मूल्यांकन के लिए ऑफ़लाइन और ऑनलाइन आयोजित किए गए 10वीं क्लास में फर्स्ट यूनिट टेस्ट के अधिकतम 30 मार्क्स और क्लास 10के यूनिट टेस्ट के लिए 10 मार्क्स को ध्यान में रखा जाएगा. इन दोनों को क्रमशः 37.5 प्रतिशत और 40 प्रतिशत में परिवर्तित किया जाना है. बता दें कि पहला यूनिट टेस्ट 19 मार्च से 27 मार्च तक आयोजित किया गया था.

A से Dतक के ग्रेड दिए जाएंगे

उम्मीदवारों द्वारा चुने गए प्रत्येक विषय के लिए इसी फार्मूले पर स्टूडेंट्स का रिजल्ट तैयार करना होगा और A से Dतक के ग्रेड दिए जाएंगे. यदि कोई छात्र इनमें से किसी भी असेसमेंट क्राइटेरिया में अनुपस्थित रहता है तो उसे सब्जेक्ट के लिए 0 दिया जाएगा.

अब राज्य सरकार कक्षा 12वीं के छात्रों के मूल्यांकन के लिए केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की गाइडलाइन्स का इंतजार कर रही है.

ये भी पढ़ें

असम: CBSE के इवैल्यूएशन क्राइटेरिया जारी किए जाने के बाद असम 12वीं की परीक्षा पर लिया जाएगा फैसला- CM

DSSSB TGT Recruitment 2021: 5500 TGT के पदों के लिए आज से करें ऑनलाइन आवेदन, पढ़ें पूरी डिटेल

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
134% बढ़ा यूपी पुलिस का भत्ता, अब कितनी आएगी सैलरी?
134% बढ़ा यूपी पुलिस का भत्ता, अब कितनी आएगी सैलरी?
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
रेलवे में बिना परीक्षा मिलेगी नौकरी की ट्रेनिंग, 2008 पदों पर हो रही भर्ती
रेलवे में बिना परीक्षा मिलेगी नौकरी की ट्रेनिंग, 2008 पदों पर हो रही भर्ती

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो

Embed widget