एक्सप्लोरर

GSEB Class 12 Exam Cancelled: गुजरात बोर्ड की 12वीं की परीक्षा भी रद्द, कोरोना के चलते लिया गया फैसला

GSEB Class 12 Exam Cancelled: सीबीएसई की 12वीं की परीक्षा रद्द किए जाने के बाद कई राज्यों ने भी अपनी बोर्ड परीक्षाएं कैंसल कर दी हैं. इसी कड़ी में आज गुजरात राज्य सरकार ने एक बैठक के बाद 12वीं की परीक्षा को रद्द कर दिया. राज्य के शिक्षा मंत्री भूपेंद्र सिंह चुडासमा ने ये जानकारी दी है. बता दें कि गुजरात बोर्ड की 12वीं की परीक्षा 1 जुलाई से होनी थी.

सीबीएसई की कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा 2021 को रद्द करने के भारत सरकार के ऐतिहासिक फैसले के बाद, अन्य बोर्ड और राज्य बोर्ड एक-एक करके तेजी से  12वीं की परीक्षा पर निर्णय ले रहे हैं. गुजरात सेकेंडरी और हायर सेकेंडरी एजुकेशन बोर्ड ने भी आज 12वीं की परीक्षा कैंसल कर दी है. राज्य शिक्षा  मंत्री भूपेंद्र सिंह चुडासमा ने परीक्षा रद्द किए जाने के बाद में जानकारी दी है. बता दें कि राज्य सरकार ने एक बैठक के बाद ये फैसला लिया है.

कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों की वजह से लिया गया फैसला

बता दें कि कक्षा 12 की परीक्षा रद्द करने का निर्णय कोरोना संक्रमण के बढ़ते हुए मामलों और छात्रों की सुरक्षा को देखते हुए लिया गया है. शिक्षा मंत्री भूपेंद्रसिंह चुडासमा ने पहले कहा था कि साइंस स्ट्रीम के 1.40 लाख और सामान्य स्ट्रीम (कला और वाणिज्य) के 5.43 लाख छात्रों के कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा में शामिल होने की उम्मीद है.

1 जुलाई से 16 जुलाई तक होनी थी 12वीं की परीक्षा

बता दें कि गुजरात बोर्ड की 12वीं की परीक्षा 1 जुलाई से शुरू होनी थी. राज्य शिक्षा बोर्ड ने परीक्षा से संबंधित नई डेटशीट भी जारी कर दी थी. विजय रूपाणी के नेतृत्व वाली गुजरात सरकार ने पिछले महीने  कहा था कि वह छात्रों के हित में जुलाई के महीने में कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा आयोजित करेगी.कोविड-19 के प्रसार को देखते हुए पूरी सावधानी और सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करते हुए परीक्षा आयोजित की जाएगी

लेकिन सीबीएसई की परीक्षा कैंसल किए जाने के बाद कई अन्य राज्यों की तरह गुजरात में भी 12वीं की परीक्षा कैंसल कर दी गई है.वहीं 12वीं की परीक्षा कैंसल किए जाने से छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों ने राहत की सांस ली है. 

ये भी पढ़ें

CBSE 12th Board Exam: जानिए 12वीं की मार्किंग कैसे होगी, इसे लेकर क्या फॉर्मूला हो सकता है | डिटेल में पढ़ें

AKTU ने BTech और BPharma फाइनल ईयर का रिजल्ट जारी किया, यहां करें चेक

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ग्लोबल यूनिवर्सिटी रैंकिंग में भारत की मौजूदगी, QS में शामिल  हुए 52 संस्थान
ग्लोबल यूनिवर्सिटी रैंकिंग में भारत की मौजूदगी, QS में शामिल  हुए 52 संस्थान
10th Pass Government Jobs: 10वीं पास करने के बाद किन सरकारी नौकरियों का खुल जाता है दरवाजा?
10वीं पास करने के बाद किन सरकारी नौकरियों का खुल जाता है दरवाजा?
राजस्थान में 600 चिकित्सा अधिकारियों की भर्ती को मंजूरी, जल्द जारी होगा विज्ञापन 
राजस्थान में 600 चिकित्सा अधिकारियों की भर्ती को मंजूरी, जल्द जारी होगा विज्ञापन 
कौन है दीप्ति गौड़ मुखर्जी, जो बनीं उच्च शिक्षा विभाग की नई सचिव?
कौन है दीप्ति गौड़ मुखर्जी, जो बनीं उच्च शिक्षा विभाग की नई सचिव?

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget