एक्सप्लोरर

DDU ने 39 UG और PG कोर्सेस के लिए जारी किया रिजल्ट, यहां कर सकते हैं चेक

गोरखपुर विश्वविद्यालय (DDU) की ओर से बताया गया है कि यूजी और पीजी कोर्सेस के सभी परीक्षाफल विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट www.ddugu.ac.in पर अपलोड कर दिए गए हैं.

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय द्वारा शैक्षणिक सत्र 2024-25 के अंतर्गत कुल 39 पाठ्यक्रमों के लिए हुई परीक्षाओं के रिजल्ट जारी कर दिए हैं. यूजी औ पीजी कोर्सेस के लिए हुई इन परीक्षाओं में 2,03,473 अभ्यर्थियों ने भाग लिया था. विश्वविद्यालय की ओर से कहा गया है कि सभी परीक्षा परिणाम संबंधित वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं. 
 
स्नातक स्तर के घोषित परीक्षा परिणाम
 
विश्वविद्यालय द्वारा स्नातक स्तर के घोषित परीक्षा परिणामों में बी.ए. के दूसरे, चौथे और छठे सेमेस्टर, बी.बी.ए. के दूसरे और छठे सेमेस्टर, बी.कॉम. के दूसरे, चाथे और छठे सेमेस्टर, बी.कॉम. (बैंकिंग एंड इंश्योरेंस) के चाथे और छठे सेमेस्टर, बी.एच.एम.सी.टी. के दूसरे सेमेस्टर, बी.एससी. के दूसरे और छठे सेमेस्टर, बी.एससी. गृह विज्ञान के दूसरे, चौथे और छठे सेमेस्टर, बी.एससी. कृषि के दूसरे एवं छठे सेमेस्टर के साथ एलएल.बी. के छठे सेमेस्टर शामिल हैं.  
 
परास्नातक स्तर के घोषित परीक्षा परिणाम
 
विश्वविद्यालय द्वारा परास्नातक स्तर के घोषित परीक्षा परिणामों में एम.ए. प्राचीन इतिहास के दूसरे और चौथे सेमेस्टर, एम.ए. अर्थशास्त्र के दूसरे और चौथे सेमेस्टर, एम.ए. अंग्रेज़ी के दूसरे सेमेस्टर, एम.ए. भूगोल के चौथे सेमेस्टर, एम.ए. हिन्दी के दूसरे सेमेस्टर, एम.ए. इतिहास के चौथे सेमेस्टर, एम.ए. गृह विज्ञान के दूसरे सेमेस्टर, एम.ए. राजनीति शास्त्र के दूसरे एवं चौथे सेमेस्टर, एम.ए. समाजशास्त्र के चौथे सेमेस्टर, एम.ए. उर्दू के दूसरे सेमेस्टर, एम.ए./एम.एससी. रक्षा अध्ययन एवं स्ट्रैटजिक स्टडीज़ के दूसरे सेमेस्टर, एम.एससी. वनस्पति विज्ञान के चौथे सेमेस्टर, एम.एससी. पर्यावरण विज्ञान के दूसरे सेमेस्टर, एम.एससी. भौतिक विज्ञान के दूसरे सेमेस्टर, एम.ए. मंचकला के दूसरे एवं चौथे सेमेस्टर के साथ एम.ए. दृश्यकला के दूसरे सेमेस्टर शामिल हैं. 
 
यहां कर सकते हैं चेक
 
विश्वविद्यालय की ओर से बताया गया है कि यूजी और पीजी कोर्सेस के सभी परीक्षाफल विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट www.ddugu.ac.in पर अपलोड कर दिए गए हैं. स्टूडेंट्स वेबसाइट पर अपना-अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. इस अवसर पर कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने सभी उत्तीर्ण एवं श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं और उनके सतत अकादमिक विकास की कामना की. कुलपति ने कहा कि "समय से परीक्षा परिणाम घोषित करना हमारी प्रतिबद्धता है. विश्वविद्यालय परीक्षाओं की पारदर्शिता, समयबद्धता एवं शैक्षणिक गुणवत्ता के प्रति संकल्पबद्ध है.”
 
त्रुटि सुधार के लिए समर्थ पोर्टल के करें प्रयोग
 
विश्वविद्यालय ने बताया कि यदि किसी छात्र को अपने परीक्षा परिणाम में किसी प्रकार की त्रुटि प्रतीत होती है, तो वह विश्वविद्यालय द्वारा संचालित समर्थ पोर्टल के माध्यम से आवश्यक सुधार हेतु आवेदन कर सकता है.
 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दशहरा की छुट्टियों में परीक्षा पर विरोध, मंगलुरु में छात्रों ने छोड़ा एग्जाम
दशहरा की छुट्टियों में परीक्षा पर विरोध, मंगलुरु में छात्रों ने छोड़ा एग्जाम
यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं परीक्षा की तारीखें घोषित, 5 फरवरी से शुरू होंगे एग्जाम 
यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं परीक्षा की तारीखें घोषित, 5 फरवरी से शुरू होंगे एग्जाम 
72वीं BPSC परीक्षा स्थगित, आयोग ने जारी किया नोटिस, जानें कब होगा एग्जाम?
72वीं BPSC परीक्षा स्थगित, आयोग ने जारी किया नोटिस, जानें कब होगा एग्जाम?
इंडियन आर्मी में अफसर बनने का मौका, 18 लाख तक का मिलेगा पैकेज
इंडियन आर्मी में अफसर बनने का मौका, 18 लाख तक का मिलेगा पैकेज

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रूस और पाकिस्तान की बढ़ी दोस्ती, अब पुतिन ने किसे भेजा, भारत के लिए टेंशन?
रूस और पाकिस्तान की बढ़ी दोस्ती, अब पुतिन ने किसे भेजा, भारत के लिए टेंशन?
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
जब शूटिंग करते-करते कार से कहीं और चले गए किशोर कुमार, घर में लगा रखी थी खोपड़ी और हड्डियां
जब शूटिंग करते-करते कहीं और चले गए किशोर कुमार, घर में लगा रखी थी खोपड़ी और हड्डियां
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
दिल्ली में बदला हुआ है मौसम का मिजाज, साफ हुई हवा, जानें आज का मौसम
दिल्ली में बदला हुआ है मौसम का मिजाज, साफ हुई हवा, जानें आज का मौसम
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
यूपी में बारिश के बाद बढ़ी ठंडक, अगले 3 दिनों के लिए भी अलर्ट जारी
यूपी में बारिश के बाद बढ़ी ठंडक, अगले 3 दिनों के लिए भी अलर्ट जारी
Embed widget