एक्सप्लोरर

CBSE Term-1 Exam 2022: सीबीएसई 10वीं-12वीं टर्म 1 परीक्षा में 5 बातें होंगी नई, यहां समझें

CBSE Term-1 Exam 2022: सीबीएसई 10वीं -12वीं कक्षा के छात्रों के लिए टर्म 1 बोर्ड परीक्षा 2022 नवंबर-दिसंबर 2021 में आयोजित की जाएगी. बोर्ड ने सोमवार को प्रमुख विषयों के लिए डेट शीट भी जारी कर दी थी.

CBSE Term-1 Exam 2022: कक्षा 10 और कक्षा 12 के छात्रों के लिए CBSE टर्म 1 बोर्ड परीक्षा 2022 नवंबर-दिसंबर 2021 में आयोजित की जाएगी. परीक्षा में ऑब्जेक्टिव टाइप के प्रश्न पूछे जाएंगे और छात्रों को अपने आंसर ओएमआर (OMR) शीट में दर्ज करने होंगे. बोर्ड ने सोमवार को प्रमुख विषयों के लिए डेट शीट भी जारी कर दी थी, जिसके अनुसार कक्षा 10 की परीक्षाएं 30 नवंबर से शुरू होंगी और 11 दिसंबर को समाप्त होंगी. वहीं 12वीं कक्षा की परीक्षाएं 1 दिसंबर से 22 दिसंबर तक आयोजित की जाएंगी. स्कूलों द्वारा माइनर सब्जेक्ट की परीक्षा आयोजित की जाएगी. 10वीं कक्षा के लिए माइनर प्रश्नपत्र 17 नवंबर से शुरू होंगे और कक्षा 12 के लिए परीक्षाएं 17 नवंबर से शुरू होगी. सीबीएसई के टर्म 1 परीक्षाओं को लेकर ये 5 प्वाइंट्स समझने बेहद जरूरी हैं.

CBSE टर्म 1 परीक्षा को लेकर समझें ये 5 प्वाइंट्स

1- CBSE ने 10वीं कक्षा और 12वीं कक्षा के विषयों को दो ग्रुप में डिवाइड किया है माइनर और मेजर. बोर्ड द्वारा मेजर पेपर आयोजित किए जाएंगे इसकी डेट शीट जारी कर दी गई है. वहीं माइनर पेपर की डेट शीट सीधे स्कूलों को भेजी जाएगी. वे बोर्ड द्वारा प्रदान किए गए प्रश्न पत्रों का उपयोग करके माइनर सब्जेक्ट की परीक्षा आयोजित करने के लिए जिम्मेदार होंगे.

2- सर्दी के मौसम को ध्यान में रखते हुए परीक्षाएं सुबह 10:30 बजे के बजाय 11:30 बजे शुरू होंगी. छात्रों को प्रश्न पत्र पढ़ने के लिए 20 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा.

3- सीबीएसई टर्म 1 परीक्षा के अंत में स्कोरकार्ड के रूप में परिणामों की घोषणा नहीं करेगा. छात्रों को टर्म 1 परीक्षा के अंत में पास, कंपार्टमेंट या आवश्यक रिपीट कैटेगिरी में भी नहीं रखा जाएगा. फाइनल परिणाम टर्म 2 परीक्षा के बाद घोषित किया जाएगा.

4- टर्म 2 परीक्षा में ऑब्जेक्टिव और सब्जेक्टिव दोनों टाइप के प्रश्न होंगे लेकिन टर्म 1 परीक्षा में केवल ऑब्जेक्टिव टाइप के प्रश्न होंगे. छात्रों को ओएमआर शीट में अपना रिस्पॉन्स दर्ज करना होगा जो स्कूलों द्वारा बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी.

5- बोर्ड परीक्षा की तारीखों की घोषणा करने के बाद सीबीएसई के एग्जाम कंट्रोलर संयम भारद्वाज ने कहा कि ज्यादातर छात्रों के लिए बोर्ड द्वारा अपने खुद के स्कूलों को परीक्षा केंद्र के रूप में आवंटित करने की संभावना है. परीक्षा से पहले परीक्षा केंद्रों को सैनिटाइज किया जाएगा.

ये भी पढ़ें 

KEAM 2nd Allotment 2021: केईएएम 2nd अलॉटमेंट परिणाम आज घोषित होने की संभावना, ऐसे करें चेक

CBSE Date Sheet 2022: सीबीएसई ने क्लास 10वीं और 12वीं की DateSheet की जारी, यहां चेक करें डेट

 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में एक यूनिवर्सिटी पर 10.3 लाख छात्रों का बोझ, रिपोर्ट में खुलासा
बिहार में एक यूनिवर्सिटी पर 10.3 लाख छात्रों का बोझ, रिपोर्ट में खुलासा
बोर्ड में बेहतर परिणाम के लिए यूपी सरकार का दांव! लिया बड़ा फैसला
बोर्ड में बेहतर परिणाम के लिए यूपी सरकार का दांव! लिया बड़ा फैसला
नीट यूजी राउंड 3 में 4687 सीटें अलॉट, क्या रही MBBS-BDS कट ऑफ?
नीट यूजी राउंड 3 में 4687 सीटें अलॉट, क्या रही MBBS-BDS कट ऑफ?
भारत के किस राज्य में सबसे ज्यादा खुदकुशी करते हैं छात्र? यहां जानें
भारत के किस राज्य में सबसे ज्यादा खुदकुशी करते हैं छात्र? यहां जानें

वीडियोज

पति के टुकड़े-टुकड़े...अब रोएगी मुस्कान!
चाकूबाजी या हाइजैक, फ्लाइट में क्या हुआ?
Diwali 2026 से पहले महंगाई का झटका! AC-TV से लेकर खाने-पीने की चीजें होंगी महंगी?
बढ़ रहा सियासी क्लेश..ज्ञानेश देंगे इस्तीफा? विश्लेषका का विश्लेषण
Jammu Kashmir में सुरक्षाबलों ने लश्कर आतंकी Hashim Musa को मार गिराया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'एक कचौड़ी, दो समोसा...', हिमंत बिस्वा सरमा को भाया इंस्टा ट्रेंड, क्या दिया मैसेज
'एक कचौड़ी, दो समोसा...', हिमंत बिस्वा सरमा को भाया इंस्टा ट्रेंड, क्या दिया मैसेज
पंजाब कांग्रेस चीफ से इस्तीफा पेश कर राजा वडिंग ने बदला अपना X Bio, अब क्या लिखा?
पंजाब कांग्रेस चीफ से इस्तीफा पेश कर राजा वडिंग ने बदला अपना X Bio, अब क्या लिखा?
गोल्ड मेडल के लिए भारत-पाकिस्तान की टक्कर, जानें कब-कहां देखें एशियन गेम्स फाइनल लाइव
गोल्ड मेडल के लिए भारत-पाकिस्तान की टक्कर, जानें कब-कहां देखें एशियन गेम्स फाइनल लाइव
'स्टारडम मिलता है तो प्रोड्यूसर को तंग करते हैं', टीवी इंडस्ट्री के वर्क कल्चर को लेकर रुपाली गांगुली ने कहा ये
'स्टारडम मिलता है तो प्रोड्यूसर को तंग करते हैं', टीवी इंडस्ट्री के वर्क कल्चर को लेकर रुपाली गांगुली ने कहा ये
'प्लंबर, डेंटिस्ट, बिजनेसमैन...', फ्लाई दुबई कांड के 5 रियल हीरो, जिन्होंने प्लेन क्रैश से बचाया
'प्लंबर, डेंटिस्ट, बिजनेसमैन...', फ्लाई दुबई कांड के 5 रियल हीरो, जिन्होंने प्लेन क्रैश से बचाया
अभिजीत दीपके अकेले ही करा लेंगे ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा? सोनम वांगचुक ने दे दिया जवाब
अभिजीत दीपके अकेले ही करा लेंगे ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा? सोनम वांगचुक ने दे दिया जवाब
बिहार की पहली महिला जो संभालेंगी विदेशी जहाज, कौन हैं कैप्टन रितु?
बिहार की पहली महिला जो संभालेंगी विदेशी जहाज, कौन हैं कैप्टन रितु?
Wall Plaster: बिना प्लास्टर तोड़े दीवार पर लगाएं कील, बड़े काम आएगा ये 1 हैक
बिना प्लास्टर तोड़े दीवार पर लगाएं कील, बड़े काम आएगा ये 1 हैक
Embed widget