एक्सप्लोरर

Delhi University में आज से फाइनल ईयर के ऑनलाइन एग्जाम शुरू, जानें परीक्षा से जुड़ी जरूरी बातें

दिल्ली यूनिवर्सिटी में आज से अंडर ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट के फाइनल ईयर के स्टूडेंट्स के लिए ऑनलाइन एग्जाम शुरू हो रहे हैं. स्टूडेंट्स ओपन बुक एग्जामनिशन मोड में परीक्षा देंगे. यूनिवर्सिटी ने इस संबंध में डिटेल्ड गाइडलाइन्स भी स्टूडेंट्स को भेज दी हैं.

दिल्ली यूनिवर्सिटी के अंडर ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट के फाइनल ईयर के स्टूडेंट्स के लिए ऑनलाइन एग्जाम सोमवार यानी आज से शुरू हो रहे हैं. परीक्षाएं ओपन बुक एग्जामिनेशन (OBE) मोड में आयोजित की जा रही हैं. गौरतलब है कि कोरोना महामारी के कारण डीयू ने परीक्षा आयोजित करने के लिए इस विकल्प को पिछले साल भी अपनाया था.

मंगलवार से शुरू होगी मूल्यांकन प्रक्रिया

बता दें कि रविवार को कॉलेज के प्रिंसिपल्स और नोडल ऑफिसर्स की एक बैठक हुई थी. इस मीटिंग के दौरान इवैल्यूएशन के तौर-तरीकों और रिजल्ट को लेकर चर्चा की गई थी. ओपन बुक एग्जामिनेशन के तहत स्टूडेंट्स को परीक्षा में प्रश्नों के उत्तर देने के लिए अप्रूव्ड मैटिरियल को रखने की अनुमति दी गई है. डीन (परीक्षा) डीएस रावत ने कहा कि, “ बैठक का आयोजन इस बात पर चर्चा करने के लिए किया गया था कि उत्पन्न होने वाली समस्याओं से कैसे निपटा जाए. हम मंगलवार से मूल्यांकन प्रक्रिया भी शुरू करना चाहते हैं.”

डीयू एग्जाम को लेकर जानें कुछ जरूरी बातें

डीन (परीक्षा) डीएस रावत ने कहा कि पेपर दो पालियों –सुबह 9 से दोपहर 12 बजे और दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित किए जाएंगे. अगले दिन अधिकारियों द्वारा टीचर्स को इवैल्यूएशन समाप्त करने की डेडलाइन के साथ एग्जामिनेशन शीट दी जाएंगी.

  • एग्जाम में शामिल होने वाले लगभग दो लाख स्टूडेंट्स को रविवार रात को डिटेल्ड गाइडलाइन्स भेजी गई हैं
  • डीन (परीक्षा) डीएस रावत ने कहा कि रिजल्ट में तीन महीने लग सकते हैं, लेकिन जिन कोर्सेस में छात्रों की संख्या कम है उनके परिणामों को जल्द ही फाइनल किया जा सकता है.
  • जिन स्टूडेंट्स को अपने डॉक्यूमेंट्स फॉरेन यूनिवर्सिटी में जमा करने हैं, उन्हें “कॉन्फिडेंशियल रिजल्ट” दिया जा सकता है. रावत ने आगे कहा कि, “ आमतौर पर विश्वविद्यालयों में रिजल्ट जमा करने की लास्ट डेट 31 जुलाई होती है, यदि किसी स्टूडेंट को रिजल्ट की आवश्यकता होती है तो वे हमें डॉक्यूमेंट्री एविडेंस दे सकते हैं और हमें लिख सकते हैं और हम उन्हें रिजल्ट देंगे.
  • वहीं कम इंटरनेट कनेक्टिविटी या तकनीकी खराबी के मामले में यूनिवर्सिटी ने छूट दी है. विश्वविद्यालय के नोटिफिकेशन के मुताबिक ऐसी किसी भी चीज का अनुभव करने वाले स्टूडेंट्स डॉक्यूमेंट्री साक्ष्य के साथ स्पेसिफाइड टाइम पीरियड से अलग अपनी स्क्रिप्ट जमा कर सकते हैं. देरी से स्क्रिप्ट जमा करने के लिए मैक्सिमम समय सीमा 60 मिनट दी गई है.
  • अगर फिर भी कोई समस्या होती है तो स्टूडेंट्स अपनी स्क्रिप्ट कॉलेज की ईमेल से भी भेज सकते हैं. ईमेल जमा करने की अधिकतम समय सीमा 30 मिनट है. डीयू के नोटिफिकेशन में कहा गया है, “ ऐसे सभी मामलों (ईमेल से जमा करने और देरी से जमा करने) की समीक्षा समिति द्वारा जांच की जाएगी.

गौरतलब है कि एग्जाम पहले दो बार स्थगित किए जा चुके हैं. परीक्षाएं 15 मई से शुरू होनी थी लेकिन कोरोना संक्रमण की वजह से इन्हें 1 जून तक के लिए टाल दिया गया था. बाद में यूनिवर्सिटी ने एक नया नोटिफिकेशन जारी किया था जिसमें कहा गया था कि फाइनल सेमेस्टर/ वार्षिक परीक्षा 7 जून से शुरू होंगी.

ये भी पढ़ें

JKSSB Recruitment 2021: जेएंडके सर्विस सेलेक्शन बोर्ड ने निकाली बंपर भर्तियां, जानें कैसे करें आवेदन

IAS Success Story: बिना कोचिंग के पहले ही अटेम्पट में अक्षय ने किया UPSC में टॉप, जानें कैसा रहा उनका सफर

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़ में शिक्षा सत्र बदला, 2027-28 से 1 अप्रैल से शुरू होगा नया अकादमिक सत्र, सरकार का बड़ा फैसला
छत्तीसगढ़ में शिक्षा सत्र बदला, 2027-28 से 1 अप्रैल से शुरू होगा नया अकादमिक सत्र, सरकार का बड़ा फैसला
AI के दौर में संस्कृत की बढ़ी वैल्यू, इन यूनिवर्सिटीज में एडमिशन लेकर बना सकते हैं करियर
AI के दौर में संस्कृत की बढ़ी वैल्यू, इन यूनिवर्सिटीज में एडमिशन लेकर बना सकते हैं करियर
AI से लेकर Python तक... CBSE छात्रों को देगा भविष्य की टेक्नोलॉजी की ट्रेनिंग; शुरू किए फ्री के कोर्स
AI से लेकर Python तक... CBSE छात्रों को देगा भविष्य की टेक्नोलॉजी की ट्रेनिंग; शुरू किए फ्री के कोर्स
बारिश या ट्रैफिक जाम की वजह से छूटा एग्जाम तो कौन होगा इसका जिम्मेदार, कहां कर सकते हैं शिकायत?
बारिश या ट्रैफिक जाम की वजह से छूटा एग्जाम तो कौन होगा इसका जिम्मेदार, कहां कर सकते हैं शिकायत?

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget