एक्सप्लोरर

FD Interest Rate: FD कराने से पहले जान लें, ये बैंक दे रहे हैं सबसे ज्यादा ब्याज, यहां पढ़ें लिस्ट

Fixed Deposit: एफडी निवेश का लोकप्रिय विकल्प है. बहुत से लोग अधिक रिटर्न की चाह में अन्य जगहों पर भी पैसा लगाते हैं जहां एफडी से ज्यादा रिटर्न मिलता है लेकिन वह गारंटीड नहीं होता है.

FD Interest Rate: फिक्स्ड डिपोजिट (Fixed Deposit) यानि एफडी निवेश का सबसे लोकप्रिय विकल्प है. इसका कारण है कि इसमें गारंटी के साथ रिटर्न मिलता है. हालांकि पिछले कुछ समय से एफडी की ब्याज दरों में लगातार कमी है.

बहुत से लोग अधिक रिटर्न की चाह में अन्य जगहों पर भी पैसा लगाते हैं जहां एफडी से ज्यादा रिटर्न मिलता है लेकिन वह गारंटीड नहीं होता है. आज हम आपको बताने जा रहे हैं 5 बैंकों के बारे में जो कि  1-5 साल तक की एफडी (1-5 year fd) पर शानदार ब्याज दे रहे हैं.

1 साल की एफडी

  • इंडसइंड बैंक 6 फीसदी ब्याज दे रहा है.
  • आरबीएल बैंक 6 फीसदी की दर से ब्याज दे रहा है.
  • डीसीबी बैंक 5.55 फीसदी की दर से ब्याज दे रहा है।
  • बंधन बैंक 5.25 फीसदी की दर से ब्याज दे रहा है.
  • आईडीएफसी फर्स्ट बैंक 5.25 फीसदी की दर से ब्याज दे रहा है.

3 साल की एफडी

  • आरबीएल बैंक 6.30 फीसदी ब्याज दर की पेशकश कर रहा है.
  • बंधन बैंक 25 फीसदी ब्याज दर की पेशकश कर रहा है.
  • इंडसइंड बैंक 6 फीसदी ब्याज दर की पेशकश कर रहा है.
  • डीसीबी बैंक 5.95 फीसदी ब्याज दर की पेशकश कर रहा है.
  • आईडीएफसी फर्स्ट बैंक 5.75 फीसदी ब्याज दर की पेशकश कर रहा है.

5 साल की एफडी

  • आरबीएल बैंक में 6.30 फीसदी की दर से ब्याज मिलेगा।
  • आईडीएफसी फर्स्ट बैंक में 6 फीसदी की दर से ब्याज मिलेगा।
  • इंडसइंड बैंक में 6 फीसदी की दर से ब्याज मिलेगा।
  • डीसीबी बैंक में 5.95 फीसदी की दर से ब्याज मिलेगा.
  • एक्सिस बैंक में 5.75 फीसदी की दर से ब्याज मिलेगा.

एफडी में निवेश के फायदे

निश्चित रिटर्न
FD का सबसे बड़ा फायदा यह है कि इसमें गारंटीड रिटर्न मिलता है. निवेश की शुरुआत में ही बता दिया जाता है कि मैच्यूरिटी पर आपको कितना फायदा होगा. इसमें कोई जोखिम नहीं है. किसी भी स्थिति में न तो उससे ज्यादा पैसा मिलता है और न ही कम. 

इंश्योरेंस कवर
बैंक में एफडी कराने पर डिपॉजिट इंश्योरेंस एंड क्रेडिट गारंटी कॉरपोरेशन (DICGC) का इंश्योरेंस कवरेज मिलता है.  बैंक डिफॉल्ट कर देता है या दिवालिया हो जाता है तो इस इंश्योरेंस कवर के तहत 5 लाख रुपये तक मिलते हैं. इसमें मूलधन और ब्याज शामिल होंगे.

लाइफ इंश्योरेंस
अगर आप बैंक में एफडी कराते हैं तो आपको मुफ्त लाइफ इंश्योरेंस भी मिल सकता है. जी हां कई बैंक यह सुविधा देते हैं. ऐसा बैंक इसलिए करते हैं ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग एफडी कराएं. बैंक अपने ग्राहकों को एफडी की रकम के बराबर लाइफ इंश्योरेंस की पेशकश करते हैं.

लोन
एफडी कराने का एक बड़ा फायदा यह है कि बैंक से लोन आसानी से मिल जाता है. कुछ बैंक तो एफडी के आधार पर ओवरड्राफ्ट फैसिलिटी भी देती हैं. एफडी एक तरह से आपकी गारंटी है. लोन न चुका पाने की स्थिति में लोन के पैसे आपकी एफडी से कवर कर लिए जाएंगे.

टैक्स बेनिफिट
पांच साल या उससे अधिक समय के लिए फिक्स्ड डिपॉजिट कराने पर आयकर अधिनियम 1961 की धारा 80सी के तहत टैक्स छूट क्लेम की जा सकती है. आप साल भर में 1.5 लाख रुपये तक पर टैक्स छूट पा सकते हैं. 5 साल से कम की एफडी पर टैक्स चुकाना होता है. किसी साल में तमाम बैंकों से मिला ब्याज 40 हजार रुपये से अधिक है तो उस पर भी टैक्स लगेगा.

(यहां ABP News द्वारा किसी भी योजना में निवेश की सलाह नहीं दी जा रही है. यहां दी गई जानकारी का सिर्फ़ सूचित करने का उद्देश्य है. किसी भी स्कीम में पैसा जमा करने से पहले एक्सपर्ट की सलाह लें)

यह भी पढ़ें: 

Multibagger Stock Tips: इस मल्टीबैगर स्टॉक ने 12 महीनों में कर दिया शेयरधारकों का पैसा डबल, जानें इसके बारे में

Multibagger Stock Tips: इस स्टॉक ने निवेशकों को बना दिया मालामाल, तीन साल में दिया 900 फीसदी से अधिक रिटर्न

 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छात्रों के लिए राहत, देश के हर जिले में खुलेगा टेस्ट सेंटर
छात्रों के लिए राहत, देश के हर जिले में खुलेगा टेस्ट सेंटर
IIT की डिग्री लेकिन फिर भी नौकरी के लिए भटक रहा यह शख्स, आखिर क्यों
IIT की डिग्री लेकिन फिर भी नौकरी के लिए भटक रहा यह शख्स, आखिर क्यों
प्राइवेट कर रहे हैं MBBS, ऐसे बनाएं अपनी हॉस्टल लाइफ का बजट
प्राइवेट कर रहे हैं MBBS, ऐसे बनाएं अपनी हॉस्टल लाइफ का बजट
इन तीन भाषाओं की कर लें तैयारी, भविष्य में नहीं होगी कमाने की टेंशन
इन तीन भाषाओं की कर लें तैयारी, भविष्य में नहीं होगी कमाने की टेंशन

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget