एक्सप्लोरर

UPSC Prelims 2023 Tips: तैयारी के समय इन बातों का रखें खास ख्याल, जरूर क्लियर होगा एग्जाम

UPSC Prelims Preparation Tips: यूपीएससी प्री परीक्षा की तैयारी करते समय कुछ पॉइंट्स का ध्यान रखने से न केवल आपके एग्जाम क्रैक करने के चांस बढ़ जाएंगे बल्कि स्ट्रेस से भी बचाव होगा.

UPSC Prelims Exam 2023: इस साल की यूपीएससी प्री परीक्षा आने में थोड़ा ही वक्त बाकी है. जो कैंडिडेट्स ये एग्जाम दे रहे हैं उनकी तैयारियां काफी पहले से हो रही हैं और इस समय रिवीजन का दौर चल रहा होगा. मोटे तौर पर देखें तो अब यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन की प्री परीक्षा आयोजित होने में केवल दो महीने का समय बाकी है. एग्जाम आने तक ये एक-एक दिन कीमती है. इस समय का भरपूर इस्तेमाल करने के लिए जरूरी है कि हर दिन के लिए स्ट्रैटजी बना ली जाए. यूपीएससी प्रीलिम्स परीक्षा में कांपटीशन बहुत तगड़ा होता है. इसे क्रैक करने के लिए प्रॉपर प्लानिंग की जरूरत होती है.

इस डेट पर होगा एग्जाम

यूपीएससी प्रीलिम्स परीक्षा 2023 का आयोजन इस साल 28 मई के दिन किया जा रहा है. प्री की तैयारी मेन्स से बिलकुल अलग होती है. यहां हार्डवर्क के साथ ही स्मार्ट वर्क करने से ही सफलता मिलती है. इसलिए अंतिम दिनों के मुताबिक एक प्लान बनाएं और उस पर स्टिक रहें.

इन बातों का रखें खास ख्याल

  • इस समय केवल एक ही मंत्र आपके लिए कारगर सिद्ध होगा और वो है रिवीजन, रिवीजन और सिर्फ रिवीजन.
  • जो अब तक तैयार कर चुके हैं केवल उसे ही पक्का करने पर ध्यान लगाएं और रोज रात को दिन भर का जो भी पढ़ा है, उसे रिवाइज करके ही सोएं.
  • अगले दिन की पढ़ाई शुरू करने से पहले भी पिछले दिन का रिवाइज करें और फिर आगे बढ़ें.
  • हर दिन का टारगेट सुबह सेट करें कि आज इतना खत्म करना ही है और रात होने के पहले उसे पूरा करके ही बिस्तर पर जाएं.
  • खूब मॉक टेस्ट दें और उन्हें चेक करें कि कहां गलती कर रहे हैं. एक्सपर्ट और सीनियर्स से इस बारे में बात करें कि इन कमियों को कम समय में कैसे सुधारा जा सकता है.
  • यूपीएससी के पिछले सालों के प्रश्न-पत्र देखें और उन्हें हल करें. जिन एरिया में ज्यादा सुधार की जरूरत हो उनके लिए एक्स्ट्रा टाइम निकालें.
  • कोई भी नई किताब या नया सोर्स इस समय न खंगालें. ये केवल आपको भटकाएंगे और कोई मदद नहीं करेंगे.
  • करेंट अफेर्यस को ज्यादा समय दें और उन पर जमकर फोकस करें. पिछले 18 महीने के करेंट अफेयर्स रिवाइज कर लें और बेस्ट न्यूजपेपर और यूपीएससी मैगजीन पढ़ते रहें.
  • एग्जाम का प्रेशर न लें. आप जो कर चुके हैं उसके अलावा इस समय में खास कुछ नहीं किया जा सकता. बेहतर होगा अपनी तैयारी पर विश्वास रखें, खूब रिवाइज करें, टाइम मैनजमेंट करें और केवल एक दिशा में फोकस करें.

यह भी पढ़ें: UGC NET परीक्षा 2023 की आंसर-की जारी, यहां करें चेक 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MBBS और B Tech की पढ़ाई पर मिलेंगे 50 हजार, देखें स्कॉलरशिप की पूरी डिटेल
MBBS और B Tech की पढ़ाई पर मिलेंगे 50 हजार, देखें स्कॉलरशिप की पूरी डिटेल
JEE Main 2027 के लिए गाइडलाइन जारी, आवेदन से पहले कर लें ये काम 
JEE Main 2027 के लिए गाइडलाइन जारी, आवेदन से पहले कर लें ये काम 
UP School Holiday: लखनऊ में कल बंद रहेंगे सभी स्कूल, UP PET परीक्षा के चलते अवकाश घोषित
लखनऊ में कल बंद रहेंगे सभी स्कूल, UP PET परीक्षा के चलते अवकाश घोषित
IBPS में निकली 14.09 लाख CTC वाली नौकरी, आज से आवेदन हुए शुरू
IBPS में निकली 14.09 लाख CTC वाली नौकरी, आज से आवेदन हुए शुरू

वीडियोज

Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
CM Yogi Vs Akhilesh Yadav! 27 में किसका 'हिन्दू कार्ड' चलेगा ?
Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
लद्दाख-जम्मू कश्मीर HC में 9 वकीलों को बतौर जज मंजूरी, SC कॉलेजियम की बैठक में फैसला
लद्दाख-जम्मू कश्मीर HC में 9 वकीलों को बतौर जज मंजूरी, SC कॉलेजियम की बैठक में फैसला
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget