एक्सप्लोरर

MD की पढ़ाई के लिए कितना मिल सकता है एजुकेशन लोन? जानिए EMI से लेकर आसान भुगतान तक सब कुछ

Education Loan For ​Study MD: क्या आपको पता MD की पढ़ाई के लिए कितना लोन मिल सकता है? अगर नहीं तो आज हम आपको बताते हैं...

भारत में मेडिकल की पढ़ाई करना जितना सम्मानजनक है, उतना ही खर्चीला भी. खासकर जब बात MD यानी पोस्ट ग्रेजुएट मेडिकल कोर्स की हो, तो कॉलेज की फीस लाखों में होती है. ऐसे में हर स्टूडेंट के लिए इतना बड़ा खर्च उठा पाना आसान नहीं होता. लेकिन चिंता की बात नहीं है, क्योंकि आजकल बैंक और वित्तीय संस्थान मेडिकल छात्रों को पढ़ाई के लिए एजुकेशन लोन की सुविधा देते हैं. आइए जानते हैं कि MD की पढ़ाई के लिए कितना लोन मिल सकता है, उसकी EMI कैसे बनती है, और किस्त चुकाने का आसान तरीका क्या है.

कितनी राशि तक मिल सकता है एजुकेशन लोन?

मेडिकल स्टूडेंट्स को एजुकेशन लोन आमतौर पर 20 लाख से 50 लाख तक मिल सकता है. कुछ बैंक विदेश में पढ़ाई के लिए 75 लाख या उससे ज्यादा तक का लोन भी ऑफर करते हैं. वहीं, कुछ बैंक 1 करोड़ रुपये तक का लोन भी देते हैं. लोन की रकम इस बात पर निर्भर करती है कि आपकी कॉलेज की फीस कितनी है. आप भारत में पढ़ाई कर रहे हैं या विदेश में. आपकी पिछली शिक्षा और एकेडमिक रिकॉर्ड कैसा है. को-एप्प्लिकेंट (जैसे माता-पिता) की आय कितनी है.

EMI कैसे बनती है?

लोन लेने के बाद EMI यानी मासिक किस्त चुकानी होती है. लेकिन राहत की बात यह है कि ज़्यादातर बैंक छात्रों को पढ़ाई के दौरान EMI भरने की बाध्यता नहीं रखते. लोन लेने के बाद एक मोरटोरियम पीरियड दिया जाता है, जिसमें छात्र पढ़ाई पूरी करने और नौकरी मिलने के बाद EMI चुकानी शुरू कर सकते हैं.

आसान भुगतान का तरीका

  • ऑटो डेबिट सुविधा: बैंक सीधे आपके अकाउंट से EMI काट लेता है. इससे समय पर भुगतान होता है और कोई पेनाल्टी नहीं लगती.
  • पार्ट पेमेंट का विकल्प: अगर आपके पास कभी अतिरिक्त पैसे हों, तो आप बीच में कुछ राशि चुका सकते हैं, जिससे ब्याज घटता है.
  • ऑनलाइन पोर्टल और ऐप: बैंक अब EMI ट्रैक करने और पेमेंट के लिए मोबाइल ऐप और ऑनलाइन बैंकिंग की सुविधा भी देते हैं.

यह भी पढ़ें- सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, MECL में निकली भर्ती के लिए ये कैंडिडेट्स करें अप्लाई

किन दस्तावेजों की होगी जरूरत?

  • एडमिशन लेटर
  • कोर्स फीस की डिटेल
  • पहचान पत्र (आधार/पैन)
  • पिछली पढ़ाई के मार्कशीट्स
  • को-एप्प्लिकेंट की इनकम प्रूफ
  • बैंक स्टेटमेंट

यह भी पढ़ें- M.Tech की पढ़ाई के लिए कितना मिल सकता है एजुकेशन लोन? जानिए EMI और आसान भुगतान का तरीका


 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एम्स पटना में हाई सैलरी वाली नौकरियां, सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर समेत इन पदों पर भर्ती
एम्स पटना में हाई सैलरी वाली नौकरियां, सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर समेत इन पदों पर भर्ती
GDS की पहली मेरिट में गजब का अंतर, कहीं 100% तो कहीं 83.5% कटऑफ पर नौकरी 
GDS की पहली मेरिट में गजब का अंतर, कहीं 100% तो कहीं 83.5% कटऑफ पर नौकरी 
टूरिज्म में बनाना है करियर तो कौन-सा कोर्स करें? जानें बेस्ट ऑप्शंस
टूरिज्म में बनाना है करियर तो कौन-सा कोर्स करें? जानें बेस्ट ऑप्शंस
पढ़ाई आसान बना रहा AI या कुंद कर रहा दिमाग, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?
पढ़ाई आसान बना रहा AI या कुंद कर रहा दिमाग, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?

वीडियोज

Bollywood News: सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पहली झलक, सिर्फ करीना को किया फॉलो! (13.10.26
Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta ने उठाए सवाल, Sushant Singh Rajput केस से जोड़ा कनेक्शन!
Chalre Chalre Waal और Na Kajre Ki Dhar की धुन एक जैसी? जानिए दोनों गानों का पुराना कनेक्शन!
Bigg Boss 20: Salman Khan ने लगाई Scout OP की क्लास, Qazi Touqeer फूट-फूटकर रोए!
Salman Khan की Maatrubhumi को China के दबाव में करना पड़ा Re-shoot? Dhruv Rathee का बड़ा दावा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘अगर अभी नहीं रोका गया तो...’, राहुल गांधी के SC मार्च के खिलाफ 200 वकीलों ने सौंपा ज्ञापन
‘अगर अभी नहीं रोका गया तो...’, राहुल गांधी के SC मार्च के खिलाफ 200 वकीलों ने सौंपा ज्ञापन
ओपी राजभर का बड़ा बयान, 'अब ओवैसी हैं मुसलमानों के नेता, अखिलेश नहीं'
ओपी राजभर का बड़ा बयान, 'अब ओवैसी हैं मुसलमानों के नेता, अखिलेश नहीं'
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
'लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती', MEA की चीन को दो टूक
'लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती', MEA की चीन को दो टूक
BJP के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक के काफिले की गाड़ी पलटी, हादसे में सिपाही शहीद
BJP के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक के काफिले की गाड़ी पलटी, हादसे में सिपाही शहीद
Embed widget