एक्सप्लोरर

DU UG Admission 2021: अब तक 58 हजार से ज्यादा छात्रों को मिला दाखिला, 25 अक्टूबर को जारी होगी स्पेशल कट-ऑफ

DU Admission 2021: दिल्ली विश्वविद्यालय (Delhi University)  को अब तक 1 लाख 70 हजार 186 आवेदन प्राप्त हुए हैं. वहीं आंकड़ों के मुताबिक अब तक 58 हजार 406 छात्रों ने फीस का भुगतान किया है.

Delhi University UG Admission 2021: दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU)  में आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, तीन कट-ऑफ लिस्ट के तहत अब तक 58 हजार से ज्यादा छात्रों ने विभिन्न अंडर ग्रेजुएट (UG) कोर्सेज में दाखिला ले लिया है. दिल्ली विश्वविद्यालय को अब तक लगभग 1.70 लाख आवेदन प्राप्त हुए हैं. शुक्रवार को कॉलेजों में तीसरी कट-ऑफ लिस्ट के तहत आवेदन मंजूर करने की आखिरी तारीख थी. वहीं फीस जमा करने के लिए अभ्यर्थियों के पास शनिवार यानी आज तक का समय है.

सोमवार को स्पेशल कट-ऑफ लिस्ट जारी होगी
गौरतलब है कि जो छात्र पहली तीन कट-ऑफ लिस्ट में आवेदन नहीं कर पाए थे, उनके लिए विशेष कट-ऑफ लिस्ट सोमवार को जारी की जाएगी, जबकि चौथी कट-ऑफ लिस्ट 30 अक्टूबर को जारी की जाएगी. बता दें कि दिल्ली विश्वविद्यालय (Delhi University)  को अब तक 1 लाख 70 हजार 186 आवेदन प्राप्त हुए हैं. वहीं आंकड़ों के मुताबिक अब तक 58 हजार 406 छात्रों ने फीस का भुगतान किया है.

शुक्रवार को विभिन्न कॉलेजों के प्रिंसिपल्स ने 9 हजार से ज्यादा आवेदन मंजूर किए
आंकड़ों के मुताबिक शुक्रवार को विभिन्न कॉलेजों के प्रिंसिपल्स ने करीब 9614 आवेदनों को मंजूरी दी. आर्यभट्ट कॉलेज में, तीसरी कट-ऑफ लिस्ट के तहत प्राप्त कुल आवेदन 491 थे, जिनमें से 114 को मंजूरी दी गई और बाकी को खारिज कर दिया गया. इस कॉलेज में अब तक 199 छात्रों ने अपना एडमिशन कैंसल किया है.

हिंदू कॉलेज में स्पेशल कट-ऑफ में इस कैटेगरी के कोर्स होंगे बंद
हिंदू कॉलेज में प्रवेश संयोजक मनीष कंसल ने कहा, "विशेष कट-ऑफ में, अनारक्षित कैटेगरी के लिए ज्यादाकर कोर्स बंद रहने की संभावना है, हालांकि ये कोर्स अन्य कैटेगरी के लिए खुले हो सकते हैं. हमें शनिवार को फीस भुगतान विंडो बंद होने के बाद ही सही स्थिति का पता चलेगा."

ये भी पढ़ें

NEET PG 2021: नीट PG 2021 काउंसलिंग शेड्यूल जारी, 25 अक्टूबर से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन

RSMSSB Patwari Exam 2021:आज से राजस्थान पटवारी परीक्षा 2021 शुरू, यहां चेक करें एग्जाम डे गाइडलाइन्स 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

12वीं पास युवाओं के लिए ITBP में नौकरी का मौका, 81000 तक मिलेगी सैलरी
12वीं पास युवाओं के लिए ITBP में नौकरी का मौका, 81000 तक मिलेगी सैलरी
बड़ी खबर: जामिया मिल्लिया इस्लामिया में दीवाली तक चलेंगी ऑनलाइन क्लासेज
जामिया मिल्लिया इस्लामिया में दीवाली तक चलेंगी ऑनलाइन क्लासेज
NTA ने 2027 एग्जाम कैलेंडर में किया बदलाव, जानें कौन से एग्जाम की तारीख बदली?
NTA ने 2027 एग्जाम कैलेंडर में किया बदलाव, जानें कौन से एग्जाम की तारीख बदली?
दिल्ली में खुला Space का नया रास्ता! रॉकेट वुमन ने दिखाई नई राह
दिल्ली में खुला Space का नया रास्ता! रॉकेट वुमन ने दिखाई नई राह

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, नीरज कुमार के लिए अग्नि परीक्षा
LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, नीरज कुमार के लिए अग्नि परीक्षा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
Embed widget