एक्सप्लोरर

प्रदर्शन के बाद DU प्रशासन ने लॉ फैकल्टी के छात्रों की एग्जाम की डेट्स को किया स्थगित

दिल्ली विश्वविद्यालय के लॉ  फैकल्टी के छात्रों के प्रदर्शन के बाद परीक्षा की डेट्स स्थगित कर दी गई हैं. छात्रों को प्रदर्शन चार दिन से चल रहा था.

दिल्ली यूनिवर्सिटी के लॉ फैकल्टी के छात्रों की परीक्षाएं 26 दिसंबर से आयोजित होनी थीं जिसकी डेट्स बदलने को लेकर छात्रों द्वारा प्रदर्शन लगातार चार दिनों से चल रहा था. बीते दिन भी रातभर प्रदर्शनकारी छात्र डीन प्रोफेसर डॉ अंजू वली टिक्कू के ऑफिस के बाहर अपनी मांगों को लेकर मौजूद रहे.

आपको याद दिला दें कि 16 दिसंबर की रात को प्रदर्शन बढ़ने पर डीन और प्रॉक्टर ने दिल्ली पुलिस से मदद मांगी थी जिसके बाद छात्रों के ऊपर आंसू गैस के गोले छोड़े गए और लाठीचार्ज हुआ था. जानकारी के मुताबिक प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने फैकल्टी का गेट बंद कर दिया और डीन को बाहर जाने से रोक दिया जिसके चलते डीन प्रोफेसर डॉ अंजू वली टिक्कू को पुलिस की मदद लेनी पड़ी. डीन और प्रॉक्टर ने दिल्ली पुलिस से मदद मांगी , पुलिस बड़ी संख्या में कैंपस पहुंची और प्रदर्शनकारी छात्रों पर लाठीचार्ज भी किया.

ये भी पढ़ें-

Rajasthan Jobs 2024: राजस्थान में निकली 740 पदों पर वैकेंसी, इस डेट से पहले करना होगा अप्लाई

इनका मिला समर्थन
गुरुवार की सुबह भी लॉ फैकल्टी के छात्र बड़ी संख्या में करीब 12 बजे एग्जाम की डेट्स को बदलने की अपील करने कुलपति प्रो. योगेश सिंह से मिलने और VC ऑफिस का घेराव करने पहुंचे. DUSU के नए अध्यक्ष रौनक खत्री भी प्रदर्शन में मौजूद रहे. इस प्रदर्शन को छात्र संगठन ABVP, NSUI, SFI का समर्थन मिला.

ये भी पढ़ें-

जरूरी खबर! NEET 2025 का सिलेबस हुआ जारी, अगले साल पेपर के मोड में भी होगा बदलाव?

इन स्टूडेंट्स ने किया था प्रदर्शन
दरअसल 1,3,5 सेमेस्टर की परीक्षाओं की तिथियों को आगे बढ़ाने के लिए छात्रों द्वारा प्रदर्शन आयोजित किया गया.  लंबे और कई दिनों तक चले प्रदर्शन के बाद आखिरकार छात्रों की मांग को मान लिया गया और परीक्षाओं के लिए अब 6 जनवरी का दिन दिल्ली यूनिवर्सिटी प्रशासन द्वारा निर्धारित किया गया है जिसे लेकर आधिकारिक नोटिस भी अब जारी किया गया है.

ये भी पढ़ें-

CBSE 10th Exam: 5 सेक्शन में पूछे जाएंगे 38 सवाल, इतने मार्क्स का होगा मैथ्स का पेपर

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UGC NET दिसंबर 2026: NTA ने बदले नियम, जानें नए अपडेट
UGC NET दिसंबर 2026: NTA ने बदले नियम, जानें नए अपडेट
अब प्राइवेट स्कूल के टीचर्स भी करेंगे जनगणना, दायरे में कैसे आएंगे ये लोग?
अब प्राइवेट स्कूल के टीचर्स भी करेंगे जनगणना, दायरे में कैसे आएंगे ये लोग?
UP में 70000 शिक्षकों के प्रमोशन पर नया मोड़, बिना TET नहीं बनेगी बात
UP में 70000 शिक्षकों के प्रमोशन पर नया मोड़, बिना TET नहीं बनेगी बात
UGC का ओदश, IIT BHU में एडमिशन से पहले छात्रों को देना होगा ड्रग टेस्ट
UGC का ओदश, IIT BHU में एडमिशन से पहले छात्रों को देना होगा ड्रग टेस्ट

वीडियोज

Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)
YRKKH: Kabir के शादी के फैसले से टूटेगा दिल, क्या अब अलग हो जाएगी Kabir-Maira की राह?
'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कांग्रेस ने 2027 जनगणना को लेकर लगाया बड़ा आरोप, कहा - 'बहुत बड़ी साजिश...'
कांग्रेस ने 2027 जनगणना को लेकर लगाया बड़ा आरोप, कहा - 'बहुत बड़ी साजिश...'
उत्तराखंड में 'न्याय यात्रा' निकालेगी कांग्रेस, कुमारी शैलजा ने धामी सरकार को घेरा
उत्तराखंड में 'न्याय यात्रा' निकालेगी कांग्रेस, कुमारी शैलजा ने धामी सरकार को घेरा
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
इमरान खान की बढ़ी मुश्किलें, मुंबई FRRO ने भेजा शो कोज नोटिस
इमरान खान की बढ़ी मुश्किलें, मुंबई FRRO ने भेजा शो कोज नोटिस
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
Ayushman Bharat: अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
Embed widget