एक्सप्लोरर

जरूरी खबर! NEET 2025 का सिलेबस हुआ जारी, अगले साल पेपर के मोड में भी होगा बदलाव?

नीट परीक्षा 2025 को लेकर नया पाठ्यक्रम जारी किया गया है. वहीं, शिक्षा मंत्री ने कहा है कि अगले वर्ष से एग्जाम का मोड भी बदला जा सकता है.

नीट परीक्षा की तैयारी में जुटे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है. राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (NMC) ने नेशनल एलिजिबिलिटी एंट्रेंस टेस्ट (NEET) 2025 का आधिकारिक पाठ्यक्रम जारी कर दिया है. अब जो छात्र इस महत्वपूर्ण मेडिकल प्रवेश परीक्षा में बैठने की योजना बना रहे हैं, उन्हें अपनी तैयारी को एक नई दिशा देने के लिए यह सिलेबस ध्यान से देखना होगा. छात्रों के लिए यह जानना बेहद जरूरी है कि एनएमसी ने इस वर्ष के NEET (UG) 2025 का पाठ्यक्रम अपनी वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है, जिसे वे आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं.

एनएमसी ने अपने आधिकारिक बयान में कहा, राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग के तहत अंडर ग्रेजुएट मेडिकल एजुकेशन बोर्ड (UGMEB) ने NEET 2025 का पाठ्यक्रम अंतिम रूप से तैयार कर लिया है और इसे अब सार्वजनिक किया गया है. सभी हितधारकों विशेष रूप से इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे NEET 2025 के पाठ्यक्रम को ध्यान से पढ़ें और अपनी परीक्षा की तैयारी को सही दिशा दें.

छात्रों को यह सलाह दी जाती है कि वे एनएमसी की आधिकारिक वेबसाइट nmc.org.in पर जाकर पाठ्यक्रम की पीडीएफ फाइल डाउनलोड करें. इसे पढ़ने और समझने से उन्हें अपनी पढ़ाई को सुव्यवस्थित करने में मदद मिलेगी, जिससे वे आगामी मेडिकल प्रवेश परीक्षा में सफलता प्राप्त कर सकेंगे.

NEET 2025 परीक्षा में क्या बदलाव होगा?

इस बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने मंगलवार को एक अहम बयान दिया. उन्होंने बताया कि शिक्षा और स्वास्थ्य मंत्रालय इस बात पर विचार कर रहे हैं कि NEET-UG परीक्षा को पेन और पेपर मोड में आयोजित किया जाए या ऑनलाइन मोड में. इस पर जल्द ही अंतिम निर्णय लिया जाएगा. जैसे-जैसे NEET 2025 के आयोजन की तारीखें नजदीक आती जा रही हैं, छात्रों को अब अपने सिलेबस को समझकर और तैयारियों को तेज करके परीक्षा के लिए पूरी तरह से तैयार हो जाना चाहिए.

कैसे डाउनलोड करें NEET 2025 का पाठ्यक्रम?

  • सबसे पहले NMC की आधिकारिक वेबसाइट nmc.org.in पर जाएं.
  • वेबसाइट पर मौजूद पाठ्यक्रम लिंक पर क्लिक करें.
  • इसके बाद स्क्रीन पर एक पीडीएफ दस्तावेज़ खुल जाएगा.
  • इस दस्तावेज़ को ध्यान से पढ़ें और डाउनलोड करें.

ये भी पढ़ें-

'पुष्पा' बनना हो या 'बाहुबली' की आवाज, कहां से कर सकते हैं वॉइस आर्टिस्ट का कोर्स?

 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में भर्ती, रिटायर्ड बैंक अधिकारी के लिए भी मौका 
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में भर्ती, रिटायर्ड बैंक अधिकारी के लिए भी मौका 
GDS की पहली मेरिट में गजब का अंतर, कहीं 100% तो कहीं 83.5% कटऑफ पर नौकरी 
GDS की पहली मेरिट में गजब का अंतर, कहीं 100% तो कहीं 83.5% कटऑफ पर नौकरी 
एम्स पटना में हाई सैलरी वाली नौकरियां, सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर समेत इन पदों पर भर्ती
एम्स पटना में हाई सैलरी वाली नौकरियां, सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर समेत इन पदों पर भर्ती
टूरिज्म में बनाना है करियर तो कौन-सा कोर्स करें? जानें बेस्ट ऑप्शंस
टूरिज्म में बनाना है करियर तो कौन-सा कोर्स करें? जानें बेस्ट ऑप्शंस

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget