एक्सप्लोरर

DTU बीटेक और BDes सेमेस्टर रजिस्ट्रेशन शुरू, 25 जुलाई तक करें आवेदन, गलती की कोई गुंजाइश नहीं

दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी में बीटेक और BDes सेमेस्टर रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं. छात्र इसके लिए 25 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं. 

दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी (DTU) के छात्रों के लिए एक जरूरी अपडेट है. यूनिवर्सिटी ने बीटेक के विषम सेमेस्टर (3rd, 5th, 7th) और बैचलर ऑफ डिजाइन (BDes) के तीसरे सेमेस्टर के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

बीटेक स्टूडेंट्स के लिए पंजीकरण आज, 11 जुलाई दोपहर 3 बजे से शुरू हो गया है, जबकि BDes छात्रों के लिए यह प्रक्रिया 14 जुलाई दोपहर 3 बजे से शुरू होगी. दोनों ही कोर्स के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 25 जुलाई रात 11:59 बजे तक तय की गई है.

छात्रों को इस बार बेहद सतर्क रहकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा, क्योंकि आखिरी तारीख के बाद कोई दूसरा मौका नहीं दिया जाएगा. साथ ही, इस बार विषम सेमेस्टर परीक्षा के लिए अलग से कोई रजिस्ट्रेशन नहीं होगा. यानी यही आवेदन आपके एग्जाम फॉर्म की तरह मान्य होगा.

पासवर्ड अभी से कर लें चेक

DTU ने छात्रों को सख्त हिदायत दी है कि वे रजिस्ट्रेशन से पहले ही reg.exam.dtu.ac.in वेबसाइट पर जाकर अपनी रजिस्टर्ड ईमेल आईडी और पासवर्ड को जांच लें. यदि पासवर्ड भूल गए हैं तो रजिस्ट्रेशन शुरू होने से पहले ही उसे रीसेट कर लें, क्योंकि रजिस्ट्रेशन के समय पासवर्ड बदलने का कोई ऑप्शन नहीं मिलेगा.

रजिस्ट्रेशन है सभी के लिए जरूरी 

हर छात्र को अपने मुख्य और वैकल्पिक कोर्स का चयन करके ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य है. किसी भी तरह के ऑफलाइन आवेदन जैसे कोर्स बदलना, हटाना या जोड़ना मान्य नहीं होंगे. साथ ही, थर्ड ईयर के स्टूडेंट्स तभी रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे जब उन्होंने फर्स्ट ईयर पास कर लिया हो. इसी तरह फाइनल ईयर का फॉर्म तभी भरा जा सकता है जब सेकंड ईयर क्लियर हो चुका हो.

कोर्स चयन में बरतें सावधानी

यूनिवर्सिटी ने छात्रों को सलाह दी है कि वे पहले से किए गए कोर्स को दोबारा न चुनें और न ही ऐसा कोर्स चुनें जो आगे पढ़ाया जाना है. एक बार रजिस्ट्रेशन पूरा हो जाने के बाद फॉर्म को पीडीएफ में डाउनलोड कर लेना जरूरी होगा. विभाग द्वारा मांग किए जाने पर इसकी प्रिंटेड कॉपी भी जमा करनी पड़ सकती है.

आवेदन करने की प्रक्रिया

  1. सबसे पहले reg.exam.dtu.ac.in पर जाएं.
  2. ईमेल आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करें.
  3. अपना सेमेस्टर चुनकर मुख्य और वैकल्पिक कोर्स का चयन करें.
  4. नाम, रोल नंबर, डिपार्टमेंट और कोर्स की जानकारी सावधानी से भरें.
  5. फॉर्म को सबमिट करें और पीडीएफ फॉर्म डाउनलोड करके सेव रखें.

ये भी पढ़ें: एक दिन में कितना कमा लेते हैं Apple के नए COO सबीह खान, सैलरी जानकर उड़ जाएंगे आपके होश

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP में 70000 शिक्षकों के प्रमोशन पर नया मोड़, बिना TET नहीं बनेगी बात
UP में 70000 शिक्षकों के प्रमोशन पर नया मोड़, बिना TET नहीं बनेगी बात
UGC का ओदश, IIT BHU में एडमिशन से पहले छात्रों को देना होगा ड्रग टेस्ट
UGC का ओदश, IIT BHU में एडमिशन से पहले छात्रों को देना होगा ड्रग टेस्ट
एडमिशन के समय ज्यादा फीस नहीं वसूल सकेंगे कॉलेज, छात्रों को मिली बड़ी राहत
एडमिशन के समय ज्यादा फीस नहीं वसूल सकेंगे कॉलेज, छात्रों को मिली बड़ी राहत
UPSSSC ने निकाली बंपर भर्ती, 1784 पदों के लिए 10 नवंबर से करें आवेदन
UPSSSC ने निकाली बंपर भर्ती, 1784 पदों के लिए 10 नवंबर से करें आवेदन

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
अनंत सिंह के 9 लोगों की हत्या वाले बयान पर BJP की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
अनंत सिंह के 9 लोगों की हत्या वाले बयान पर BJP की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
'जेलर 2' ने रिलीज के दूसरे ही दिन बनाया साल 2026 का इतना बड़ा रिकॉर्ड, बनी तमिल की 5वीं सबसे बड़ी फिल्म
'जेलर 2' ने रिलीज के दूसरे दिन बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, बनी तमिल की 5वीं सबसे बड़ी फिल्म
लालकृष्ण आडवाणी की अब कैसी है तबियत? हॉस्पिटल से आया हेल्थ अपडेट
लालकृष्ण आडवाणी की अब कैसी है तबियत? हॉस्पिटल से आया हेल्थ अपडेट
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
मुसलमान अगर हिंदू बन जाए, क्या तब भी मिलेगा आरक्षण का लाभ?
मुसलमान अगर हिंदू बन जाए, क्या तब भी मिलेगा आरक्षण का लाभ?
डांडिया खत्म होते ही शुरू हुआ ड्रेस का रिटर्न खेल, वीडियो वायरल
डांडिया खत्म होते ही शुरू हुआ ड्रेस का रिटर्न खेल, वीडियो वायरल
Embed widget