एक्सप्लोरर

Agra University Admission 2020: आगरा यूनिवर्सिटी में एडमिशन के लिए आवेदन आरंभ, 31 अगस्त के पहले करें अप्लाई

Dr. Bhimrao Ambedkar University अथवा आगरा यूनिवर्सिटी में यूजी कोर्सेस में एडमिशन के लिए ऑनलाइन आवेदन 25 जुलाई से आरंभ हो गए हैं. यहां जानें एडमिशन से जुड़ी सभी जानकारियां.

Agra University Admission 2020: डॉ. भीमराव अंबेडकर यूनिवर्सिटी जिसे पहले आगरा यूनिवर्सिटी के नाम से जाना जाता था का निर्माण 1927 में हुआ था. तब से लेकर आज तक यूनिवर्सिटी में बहुत डेवलेपमेंट हुआ है और इस साल तो कोरोना के कारण लगभग सभी यूनिवर्सिटीज़ में एडमीशन प्रक्रिया को ऑनलाइन कर दिया गया है. आगरा यूनिवर्सिटी भी इसी सूची में शामिल है. इस यूनिवर्सिटी की खास बात यह है कि जहां कोरोना काल में अधिकतर यूनिवर्सिटीज़ ने आवेदन का समय बढ़ाकर भी जुलाई महीने के अंत तक ही किया है, वहीं डीबीआरएयू यूनिवर्सिटी में यूजी कोर्सेस में एडमिशन के लिए आवेदन ही 25 जुलाई से आरंभ हुए हैं. आगरा यूनिवर्सिटी में यूजी कोर्सेस में अप्लाई करने की अंतिम तारीख 31 अगस्त 2020 तय की गयी है. इसलिए अगर आपको कहीं और एडमीशन लेने में देर हो गयी हो तो आप आगरा यूनिवर्सिटी का रुख कर सकते हैं.

ऐसे करें अप्लाई –

डॉ. भीमराव अंबेडकर यूनिवर्सिटी में आवेदन करने के लिए आपको कुछ स्टेप्स फॉलो करने होंगे. सबसे पहले रजिस्ट्रेशन कराएं, उसके बाद रजिस्ट्रेशन की फीस भरें. अगले स्टेप में एप्लीकेशन फॉर्म भरें और कोर्स सेलेक्ट करें. इसके बाद एप्लीकेशन का प्रिंट लेकर जिस भी कॉलेज में एडमीशन चाह रहे हैं, वहां फॉर्म सबमिट कर दें. आगरा यूनिवर्सिटी के यूजी कोर्सेस में एडमीशन के लिए आवेदन करते समय कैंडिडेट्स को 100 रुपए आवेदन शुल्क देना होगा. यह पेमेंट ऑनलाइन क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग कैसे भी किया जा सकता है. यूनिवर्सिटी में बहुत से अंडर ग्रेजुएट कोर्स कराए जाते हैं. इनमें से कुछ प्रोग्राम यूनिवर्सिटी की रेजिडेंशियल विंग में चलते हैं और कुछ एफिलेटेड कॉलेजेस में.

Agra University Admission 2020: आगरा यूनिवर्सिटी में एडमिशन के लिए आवेदन आरंभ, 31 अगस्त के पहले करें अप्लाई

डीबीआरएयू में संचालित होने वाले मुख्य कोर्स –

डॉ. भीमराव अंबेडकर यूनिवर्सिटी, आगरा से विभिन्न कोर्स किये जा सकते हैं. कुछ मुख्य कोर्सेस की सूची यहां दी जा रही है. बीए (ऑनर्स), डीपीएल, सीपीएल, बीबीए, बीएससी (वोकेशनल), बी.वॉक,

बीसीए, बीए (वोकेशनल), बीएफए, डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्स, बीई, बी.फार्म, बीपीईएस आदि. इन कोर्सेस के बारे में विस्तार से जानने के लिए डॉ. भीमराव अंबेडकर यूनिवर्सिटी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जा सकते हैं, जिसका पता है www.dbrau.org.in.

न्यूनतम अर्हता -

अगर इन कोर्सेस में एडमीशन के लिए एलिजबिलिटी की बात करें तो यह हर कोर्स के हिसाब से अलग है. ज्यादातर यूजी कोर्सेस के लिए योग्यता 10+2 पास है. इसमें भी साइंस विषय में पढ़ाई करने के लिए क्लास बारहवीं में साइंस विषय होना जरूरी है और यही बात क्रमशः आर्ट्स और कॉमर्स पर भी लागू होती है. बाकी डिटेल में न्यूनतम योग्यता पता करने के लिए आप यूनिवर्सिटी की वेबसाइट देख सकते हैं. यही नहीं हर कोर्स में लिमिटेड सीट्स हैं जिन पर भर्ती की जाती है. नंबर ऑफ सीट्स पता करने के बाद ही आवेदन करें.

सेलेक्शन प्रॉसेस –

डॉ. भीमराव अंबेडकर यूनिवर्सिटी में विभिन्न कोर्सेस में एडमीशन क्वालीफाइंग एग्जाम में प्रदर्शन और मेरिट के आधार पर होता है. इसके साथ ही एनसीसी और ईसीए आदि के लिए अतिरिक्त अंक भी दिए जाते हैं. इसलिए अगर आपके अंदर ऐसी कोई खूबी हो तो उससे संबंधित सर्टिफिकेट जरूर लगाएं. इन एडिशनल मार्क्स का वेटेज 17 अंक से अधिक नहीं होता. यही नहीं डीबीआरएयू का वेटेज मार्क्स के ऊपर पूरा एक सेक्शन वेबसाइट पर है, जिसे स्टूडेंट्स चेक कर सकते हैं.

एक बार एडमीशन होने और फीस डिपॉजिट होने के बाद किसी भी सूरत में पूरे पैसे वापस नहीं होते केवल 75 परसेंट वापस मिलते हैं. ऐसा भी तब होता है जब आप एडमीशन होने के दस दिन के अंदर एडमीशन कैंसिल करने का आवेदन कर दें तो. इसलिए सोच-समझ कर आगे बढ़ें और सबसे जरूरी है कि आवेदन के पहले डॉ. भीमराव अंबेडकर यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर जाकर सारे निर्देश ध्यान से पढ़ लें.

IAS Success Story: साल 2017 के टॉपर प्रथम मानते हैं परीक्षा का डर सफलता की राह में बनता है सबसे बड़ा रोड़ा Sarkari Naukri LIVE Updates: इन सरकारी विभागों में निकली भर्तियां, यहां देखें महत्वपूर्ण डिटेल्स 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RPSC वरिष्ठ अध्यापक परीक्षा 2025 में 880 अभ्यर्थी अयोग्य, 1217 की होगी जांच
RPSC वरिष्ठ अध्यापक परीक्षा 2025 में 880 अभ्यर्थी अयोग्य, 1217 की होगी जांच
मुंबई बस कंडक्टर एग्जाम में बवाल, पूछे गए नोबल गैस और फैटी एसिड के सवाल
मुंबई बस कंडक्टर एग्जाम में बवाल, पूछे गए नोबल गैस और फैटी एसिड के सवाल
UPSC NDA 2 का रिजल्ट जारी, 2 हफ्ते के अंदर पूरा करें SSB रजिस्ट्रेशन
UPSC NDA 2 का रिजल्ट जारी, 2 हफ्ते के अंदर पूरा करें SSB रजिस्ट्रेशन
AI के इस्तेमाल से पढ़ाई पर कितना असर, फायदा या नुकसान?
AI के इस्तेमाल से पढ़ाई पर कितना असर, फायदा या नुकसान?

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत में लिए गए CJP नेता तो शशि थरूर बोले - 'जो सरकार आश्वस्त होती है...'
हिरासत में लिए गए CJP नेता तो शशि थरूर बोले - 'जो सरकार आश्वस्त होती है...'
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
CJP Protest: दिल्ली में मोर्चे पर 43 हजार सुरक्षाकर्मी, पुलिस के साथ कौन-कौन तैनात
CJP Protest: दिल्ली में मोर्चे पर 43 हजार सुरक्षाकर्मी, पुलिस के साथ कौन-कौन तैनात
सबसे तेज T20I शतक... शाइ होप ने तोड़ा क्रिस गेल का बड़ा रिकॉर्ड
सबसे तेज T20I शतक... शाइ होप ने तोड़ा क्रिस गेल का बड़ा रिकॉर्ड
'शेखर टुनाइट' के फिनाले में गेस्ट थे नाना पाटेकर, अब शेखर सुमन ने कैंसिल किया शो, बोले- 'उनकी जगह कोई नहीं ले सकता'
शेखर सुमन ने कैंसिल किया 'शेखर टुनाइट' का फिनाले, नाना पाटेकर थे गेस्ट
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
पीठ पर मासूम और हाथों में जिम्मेदारी, मां के जज्बे ने जीता यूजर्स का दिल
पीठ पर मासूम और हाथों में जिम्मेदारी, मां के जज्बे ने जीता यूजर्स का दिल
Supreme Court Acid Attack Victim: एसिड अटैक पीड़िता के इलाज पर SC सख्त, अस्पताल को दिए कड़े निर्देश
एसिड अटैक पीड़िता के इलाज पर SC सख्त, अस्पताल को दिए कड़े निर्देश
Embed widget