एक्सप्लोरर

IIT, NIT और IIIT में क्या होता है अंतर, कितनी देनी होती है इनमें पढ़ने के लिए फीस

Difference Between IIT, NIT And IIIT: आईआईटी, एनआईटी और आईआईआईटी में क्या अंतर है. यहां पढ़ने के लिए कितनी फीस चुकानी होती है. जानते हैं ऐसे ही सवालों के जवाब.

Fee Structure Of IIT, NIT and IIIT: जब-जब इंजीनियरिंग की पढ़ाई की बात आती है तो कई संस्थानों का नाम प्रमुखता से लिया जाता है. इनमें आईआईटी, एनआईटी और आईआईआईटी भी आते हैं. अगर आपके मन में भी ये सवाल है कि इन तीनों में क्या अंतर है और यहां पढ़ने के लिए कितनी फीस चुकानी होती है तो इसका जवाब हम यहां दिए देते हैं. आज जानते हैं इन तीनों के बीच का अंतर और इनकी एवरेज फीस.

तीनों इंजीनियरिंग कॉलेज हैं

ये तीनों ही देश के इंजीनियरिंग कॉलेज हैं पर इनमें काफी अंतर है. जानते हैं इनका अलग-अलग डिटेल.

आईआईटी, (इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी) - ये देश के प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग कॉलेज हैं जहां एडमिशन का सपना हर स्टूडेंट देखता है. जेईई एडवांस्ड परीक्षा पास करने पर एडमिशन मिलता है और कांपटीशन तगड़ा है. यहां से यूजी, पीजी कोर्स के अलावा डॉक्टोरल प्रोग्रामम्म में भी एडमिशन लिया जा सकता है. सेंट्रल गवर्नमेंट का ये संस्थान इंजीनियरिंग, साइंस और टेक्नोलॉजी में कोर्स कराता है.

एनआईटी, (नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नलॉजी) – ये भी इंडिया के टॉप इंजीनियरिंग कॉलेजों में से ही आता है पर इसकी रैंक आईआईटी से नीचे है. ये भी सेंट्रल गवर्नमेंट द्वारा सेटअप किए जाते हैं और टेक्निकल एजुकेशन और रिसर्च पर फोकस करते हैं. एडमिशन के लिए जेईई मेन्स देना होता है पर आईआईटी से कम कांपटीशन फेस करना पड़ता है.

आईआईआईटी, (इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी) – ये संस्थान इंफॉर्मेशन टेक्नेलॉजी, कंप्यूटर साइंस और संबंधित फील्ड में कोर्स कराता है. ये संस्थान सेंट्रल गवर्नमेंट, स्टेट गवर्नमेंट और इंडस्ट्री पार्टनर के कोलेबरेशन में सेट किए जाते हैं. सेलेक्शन जेईई मेन की रैंक के आधार पर मिलता है लेकिन कम रैंक आने पर भी प्रवेश मिल सकता है. यहां से भी यूजी, पीजी, डॉक्टोरल प्रोग्राम किए जा सकते हैं.

मोटे तौर पर कहें तो तीनों ही प्रतिष्ठित संस्थान हैं, इंजीनियरिंग के हैं पर रैंक के हिसाब से सबसे ऊपर आईआईटी, एनआईटी और आईआईआईटी आते हैं.

फीस स्ट्रक्चर क्या है

इन तीनों ही संस्थान का फीस स्ट्रक्चर कोर्स के मुताबिक अलग-अलग है. हम यहां एक एवरेज फीस बता रहे हैं जिसमें कुछ अंतर संभव है. सटीक जानकारी के लिए संबंधित संस्थान की वेबसाइट विजिट कर लें.

आईआईटी – बीटेक की फीस साल के 2.2 से 3.2 लाख के बीच हो सकती है. दूसरे एक्सपेंस जैसे हॉस्टल मेस आदि का खर्च डेढ़ से दो लाख के बीच बैठता है. इस प्रकार चार साल के बीटेक की कुल कॉस्ट 10 से 14 लाख के बीच हो सकती है.

एनआईटी – कैम्पस के मुताबिक बीटेक की सालाना फीस 1.4 से 2.4 लाख तक हो सकती है. हॉस्टल और मेस का साल का 1.2 से 2.2 लाख के बीच देना पड़ सकता है औक इस तरह चार साल के बीटेक की एवरेज कॉस्ट 8 से 10 लाख के बीच हो सकती है. ये आईआईटी से सस्ता पड़ता है.

आईआईआईटी – कहां एडमिशन लिया है यानी किस कैम्पस में, उसके हिसाब से सालाना फीस 1.5 से 3 लाख के बीच हो सकती है. मेस और हॉस्टल का साल का 1.2 से 2.5 लाख तक देना पड़ सकता है. इस प्रकार इस्टीमेटेड कॉस्ट चार लास के बीटे की 8 से 14 लाख के बीच हो सकती है.

यह भी पढ़ें: SSC GD कॉन्स्टेबल नोटिफिकेशन इस दिन होगा जारी, बदल गई तारीख 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंडियन ऑयल दे रहा अप्रेंटिस का मौका, जानें कौन कर सकता है आवेदन?
इंडियन ऑयल दे रहा अप्रेंटिस का मौका, जानें कौन कर सकता है आवेदन?
एलन मस्क के बच्चे किस स्कूल में पढ़ते हैं, वहां कितनी फीस?
एलन मस्क के बच्चे किस स्कूल में पढ़ते हैं, वहां कितनी फीस?
अब दिल्ली यूनिवर्सिटी सिखाएगी फिल्म बनाना, कब से शुरू होगा कोर्स?
अब दिल्ली यूनिवर्सिटी सिखाएगी फिल्म बनाना, कब से शुरू होगा कोर्स?
JEE एडवांस में बेटियों का दबदबा, 6 साल बाद 10 हजार से ज्यादा लड़कियां क्वालिफाई
JEE एडवांस में बेटियों का दबदबा, 6 साल बाद 10 हजार से ज्यादा लड़कियां क्वालिफाई

वीडियोज

Rahul And Priyanka Gandhi Detained: Vote Chori पर विपक्ष की हुंकार! | Gyanesh Kumar | Breaking
SIR Controversy | INDIA Bloc March: ज्ञानेश 'SIR' पर संग्राम..सियासत..सवाल | Gyanesh Kumar | BJP
Breaking | Rahul-Priyanka Gandhi Detained: CEC के खिलाफ विपक्ष का 'ग्राउंड अटैक'! | Congress
Sandeep Chaudhary: सवालों में ज्ञानेश कुमार...BJP -कांग्रेस में तकरार! सटीक विश्लेषण | Rahul Gandhi
India Alliance March | Congress: दिल्ली में आर-पार, निशाने पर Gyanesh Kumar! | Rahul-Priyanka | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का सेवा के 25 साल पूरे करने पर Gen-Z को संदेश- 'युवा साथियों से कहूंगा कि...'
PM मोदी का सेवा के 25 साल पूरे करने पर Gen-Z को संदेश- 'युवा साथियों से कहूंगा कि...'
'ज्ञानेश कुमार को इतना…', RJD सांसद मनोज झा का दो टूक जवाब
'ज्ञानेश कुमार को इतना…', RJD सांसद मनोज झा का दो टूक जवाब
CJP का 10 अक्टूबर के प्रदर्शन से पहले बड़ा कदम, पुलिस से मिल सौरव दास बोले- 'जब तक...'
CJP का 10 अक्टूबर के प्रदर्शन से पहले बड़ा कदम, पुलिस से मिल सौरव दास बोले- 'जब तक...'
चेक बाउंस केस : राजपाल यादव ने सुप्रीम कोर्ट में जमा किए 1.15 करोड़, बाकी रकम के भुगतान का दिया भरोसा
चेक बाउंस केस : राजपाल यादव ने सुप्रीम कोर्ट में जमा किए 1.15 करोड़, बाकी रकम के भुगतान का दिया भरोसा
भारत करेगा 2036 ओलंपिक की मेजबानी? रेस में और 6 देश भी शामिल; आया IOA का बयान
भारत करेगा 2036 ओलंपिक की मेजबानी? रेस में और 6 देश भी शामिल; आया IOA का बयान
विराट कोहली के बयान पर फलाहारी महाराज की प्रतिक्रिया, 'उनके घर 3 करोड़ रुपये...'
विराट कोहली के बयान पर फलाहारी महाराज की प्रतिक्रिया, 'उनके घर 3 करोड़ रुपये...'
CEC नियुक्ति कानून पर फैसला लेगा सुप्रीम कोर्ट? CJI बोले- 'विचार करेंगे'
CEC नियुक्ति कानून पर फैसला लेगा सुप्रीम कोर्ट? CJI बोले- 'विचार करेंगे'
गाय-भैंस के थन में दिखें ये बदलाव तो हो जाएं सावधान, घट सकता है दूध
गाय-भैंस के थन में दिखें ये बदलाव तो हो जाएं सावधान, घट सकता है दूध
Embed widget