एक्सप्लोरर

DU Admission 2024: डीयू यूजी की 71 हजार सीटों के लिए आए 3 लाख से ज्यादा आवेदन, इस दिन से शुरू होंगी फर्स्ट ईयर की क्लासेज

Delhi University Admission 2024: दिल्ली यूनिवर्सिटी के यूजी कोर्सेज में एडमिशन के लिए अब तक 3 लाख से ज्यादा आवेदन आ चुके हैं. एकेडमिक कैलेंडर भी जारी कर दिया गया है. इस दिन से नया सेशन शुरू होगा.

DU UG Admission 2024 Total Registration: दिल्ली यूनिवर्सिटी के अंडरग्रेजुएट कोर्सेज में प्रवेश के लिए रजिस्ट्रेशन चल रहे हैं. पहले और दूसरे फेज के तहत पंजीकरण कराने की लास्ट डेट अभी नहीं आयी है और रिपोर्ट्स के मुताबिक अब तक तीन लाख से ज्यादा रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं. डीयू के यूजी कोर्सेज में 71 हजार सीटें हैं और सीटों की संख्या से कहीं अधिक आवेदन आ चुके हैं. ऐसी उम्मीद है कि पहले और दूसरे चरण के अंतर्गत सीएसएएस पोर्टल पर कैंडिडेट्स कल तक यानी 7 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं और अभी कुल आवेदनों की संख्या और बढ़ सकती है.

इतने कैंडिडेट्स ने पूरी की प्रक्रिया

मीडिया रिपोट्स की मानें तो अभी तक डीयू यूजी की 71 हजार सीटों के लिए 3 लाख से ज्यादा आवेदन आ चुके हैं. इनमें से 2 लाख 36 हजार के करीब ने अपनी प्रोफाइल कंप्लीट कर ली है और 93 हजार के आसपास ने अपने कॉलेज और कोर्स का प्रिफरेंस भी भर दिया है. इस प्रकार उनका फेज II पूरा हो चुका है.

कल है लास्ट डेट

पहले फेज के साथ ही यूनिवर्सिटी दूसरे फेज के लिए भी रजिस्ट्रेशन शुरू कर चुकी है. इन दोनों के ही लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख कल यानी 7 अगस्त 2024 है. अंडर ग्रेजुएट एडमिशन के लिए कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम के माध्यम से आवेदन चल रहे हैं. सीयूईटी नतीजे जारी होने के बाद से ही ये प्रक्रिया शुरू हो गई थी.

एकेडमिक कैलेंडर भी जारी

डीयू में जहां एक तरफ रजिस्ट्रेशन चल रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ दिल्ली यूनिवर्सिटी ने नये सेशन यानी एकेडमिक ईयर 2024-25 का कैलेंडर भी जारी कर दिया है. इसके मुताबिक पहले साल की क्लासेज 29 अगस्त से शुरू होंगी. कैलेंडर में दी जानकारी के मुताबिक डीयू 29 अगस्त से नया सेशन शुरू करेगा और पहले सेमेस्टर की परीक्षाएं 6 जनवरी से होंगी. इसके बाद विंटर ब्रेक दे दिया जाएगा.

कब होंगी गर्मी की छुट्टियां

पहले सेमेस्टर के विंटर ब्रेक के बाद 27 जनवरी से सेकेंड सेमेस्टर शुरू होगा. इसके बाद एक हफ्ते की मिड सेमेस्टर ब्रेक 9 से 16 मार्च 2024 के बीच मिलेगा. एंड टर्म के थ्योरी एग्जाम सेकेंड सेमेस्टर के स्टूडेंट्स के लिए 7 जून से आयोजित किए जाएंगे. इसी के साथ पहले साल के एग्जाम पूरे हो जाएंगे और गर्मी की छुट्टियां घोषित कर दी जाएंगी. ये 29 जून से 20 जुलाई के बीच होंगी.

तीसरे राउंड में होगा सीट एलोकेशन

सीयूईटी यूजी एग्जाम के स्कोर के माध्यम से कैंडिडेट्स को यूजी कोर्सेज में प्रवेश दिया जा रहा है. पहले और दूसरे चरण के बाद चीसरा चरण होगा. इसमें सीट एलोकेशन होगा. इसे एडमिशन राउंड भी कह सकते हैं. इसके बाद इसी महीने के अंत से क्लासेज शुरू हो जाएंगी. 

यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र स्टेट एलिजबिलिटी टेस्ट 2024 के नतीजे जारी, इस डायरेक्ट लिंक से करें चेक 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

EAST Coast रेलवे में 1421 पदों पर भर्ती, 15 अगस्त से आवेदन शुरू
EAST Coast रेलवे में 1421 पदों पर भर्ती, 15 अगस्त से आवेदन शुरू
73% छात्र 12वीं से पहले ही छोड़ रहे पढ़ाई, संसदीय समिति की रिपोर्ट में खुलासा 
73% छात्र 12वीं से पहले ही छोड़ रहे पढ़ाई, संसदीय समिति की रिपोर्ट में खुलासा 
CG बोर्ड 10वीं 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा का रिजल्ट जारी, ऐसे चेक करें स्कोरकार्ड
CG बोर्ड 10वीं 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा का रिजल्ट जारी, ऐसे चेक करें स्कोरकार्ड
DU हिस्ट्री के सिलेबस में बड़ा बदलाव, दिल्ली सल्तनत समेत कई पेपर हटाए गए
DU हिस्ट्री के सिलेबस में बड़ा बदलाव, दिल्ली सल्तनत समेत कई पेपर हटाए गए

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Embed widget