एक्सप्लोरर

DU New Vice Chancellor Appointed : प्रो. योगेश सिंह बने दिल्ली विश्वविद्यालय के नए वाइस चांसलर

DU New Vice Chancellor Appointed: दिल्ली विश्वविद्यायल में नए कुलपति की नियुक्ति की गई है. योगेश सिंह अब नए कुलपति के रूप में कार्यभार संभालेंगे.

DU New Vice Chancellor Appointed: दिल्ली विश्वविद्यायल में नए कुलपति की नियुक्ति की गई है.  दिल्ली विश्वविद्यालय को अब नया वाइस चांसलर मिल गया है. प्रोफेसर योगेश सिंह को दिल्ली विश्वविद्यालय का नया वाइस चांसलर बनाया गया है.दिल्ली यूनिवर्सिटी के नए कुलपति के लिए कई नामों पर चर्चा चल रही थी.

शिक्षा मंत्रालय के अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी. देश के सभी केंद्रीय विश्वविद्यालयों के विजिटर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने दो वाइस चांसलर की नियुक्ति पर मुहर लगाई. योगेश सिंह को डीयू का तो नीलिमा गुप्ता को डॉ. हरि सिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर (मध्य प्रदेश) का वाइस चांसलर बनाया गया है. नीलिमा गुप्ता अभी तक तिलका मांझी भागलपुर विश्वविद्यालय में सेवाएं दे रही थीं.

योगेश सिंह दिल्ली विश्वविद्यालय के कुलपति बनने से पहले दिल्ली टेक्निकल यूनिवर्सिटी के कुलपति के रूप में कार्यरत थे.  वह नेताजी सुभाष इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, दिल्ली के पांचवें निदेशक रह चुके हैं. प्रो सिंह इससे पहले वर्ष 2014 से 2017 तक नेताजी सुभाष इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी दिल्ली के निदेशक पद पर रहे थे. इससे पहले 2011 से 2014 तक महाराज सयाजीराव विश्वविद्यालय, बड़ौदा के भी कुलपति रह चुके हैं. प्रो. योगेश सिंह इनके अतिरिक्त भी अन्य कई महत्वपूर्ण निकायों में शीर्ष पदों पर काम करते रहे हैं. वह गुजरात के गांधीनगर में सूचना और पुस्तकालय नेटवर्क केंद्र के अध्यक्ष भी रहे हैं.

राष्ट्रीय मूल्यांकन और प्रत्यायन परिषद की कार्यकारी समिति के सदस्य रहने के अलावा वह गुजरात स्टेट पेट्रो नेट लिमिटेड और गुजरात स्टेट पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड के निदेशक भी रह चुके हैं. वह अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई), भोपाल की केन्द्रीय क्षेत्रीय समिति के चेयरमैन और भारतीय विश्वविद्यालय संघ की शासी परिषद के सदस्य भी रह चुके हैं. उन्होंने 2001 से 2006 तक गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय के यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी के डीन और 2006 से 2011 तक परीक्षा नियंत्रक व छात्र कल्याण निदेशक के पदों पर भी काम किया है. 

कार्यवाहक कुलपति पीसी जोशी ने दिल्ली विश्वविद्यालय का कार्यभार करीब 11 महीने संभाला है. वे कार्यवाहक VC के रूप में 29 अक्टूबर 2020 को नियुक्त किए गए थे.दिल्ली विश्वविद्यालय की तरफ से फिलहाल नए कुलपति की नियुक्ति को लेकर प्रेस रिलीज के माध्यम से जानकारी साझा नही की गई है, हालांकि फोन पर अधिकारियों ने शिक्षा मंत्रालय के ट्वीट बाद खबर की पुष्टि की है.

यह भी पढ़ेंः IOCL Recruitment 2021: इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन ने जूनियर इंजीनियरिंग असिस्टेंट के सैकड़ों पदों पर निकाली भर्तियां, जानें डिटेल

India Post GDS Recruitment 2021: UP और उत्तराखंड सर्कल के लिए आवेदन की तारीख बढ़ाई गई, ये है लास्ट डेट

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में 10वीं पास के लिए सरकारी नौकरी, सफाई कर्मचारी और सरकारी पदों पर भर्ती
दिल्ली में 10वीं पास के लिए सरकारी नौकरी, सफाई कर्मचारी और सरकारी पदों पर भर्ती
UP सहायक शिक्षक भर्ती में बढ़ेगी शर्तें, TET अनिवार्य करने की तैयारी
UP सहायक शिक्षक भर्ती में बढ़ेगी शर्तें, TET अनिवार्य करने की तैयारी
RPSC वरिष्ठ अध्यापक परीक्षा 2025 में 880 अभ्यर्थी अयोग्य, 1217 की होगी जांच
RPSC वरिष्ठ अध्यापक परीक्षा 2025 में 880 अभ्यर्थी अयोग्य, 1217 की होगी जांच
मुंबई बस कंडक्टर एग्जाम में बवाल, पूछे गए नोबल गैस और फैटी एसिड के सवाल
मुंबई बस कंडक्टर एग्जाम में बवाल, पूछे गए नोबल गैस और फैटी एसिड के सवाल

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
Embed widget