एक्सप्लोरर

डीयू और गूगल क्लाउड का बड़ा कदम, छात्रों को मिलेगा AI, क्लाउड और साइबर सिक्योरिटी की ट्रेनिंग

दिल्ली विश्वविद्यालय ने गूगल क्लाउड के साथ मिलकर छात्रों को एआई, क्लाउड कंप्यूटिंग, साइबर सुरक्षा और डेटा एनालिटिक्स जैसे उन्नत तकनीकी कौशल सिखाने की पहल शुरू की है.

दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) ने एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए अपने छात्रों को भविष्य की तकनीक से लैस करने की दिशा में बड़ा फैसला लिया है. अब डीयू के छात्र आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), क्लाउड कंप्यूटिंग, साइबर सुरक्षा, डेटा एनालिटिक्स और डिजिटल साक्षरता जैसे अत्याधुनिक कौशल सीख पाएंगे. इसके लिए डीयू ने गूगल क्लाउड के साथ एक बहुवर्षीय सहयोग समझौता किया है, जो छात्रों को तकनीकी रूप से और भी मजबूत बनाएगा.

डीयू और गूगल क्लाउड के बीच इस साझेदारी के लिए एक औपचारिक समझौता पत्र पर हस्ताक्षर किए गए. इस सहयोग का मुख्य उद्देश्य छात्रों में नवाचार को बढ़ावा देना और स्टार्टअप्स को बढ़ने के लिए इनक्यूबेशन सुविधा, तकनीकी सहायता और क्लाउड क्रेडिट जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराना है.

डीन ऑफ कॉलेज प्रो. बलराम पाणी का कहना है कि यह साझेदारी डीयू और गूगल, दोनों के लिए लाभकारी होगी. यह न सिर्फ छात्रों को उन्नत तकनीकी कौशल सिखाएगी, बल्कि उन्हें उद्योग के बदलते माहौल के लिए तैयार भी करेगी. वहीं, डीयू के रजिस्ट्रार डॉ. विकास गुप्ता ने बताया कि तकनीक का इस्तेमाल आज हर क्षेत्र में तेजी से बढ़ रहा है, और राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप डीयू पहले ही कई नए कोर्स शुरू कर चुका है. इस नए सहयोग से इन कोर्सों को और मजबूती मिलेगी.

एआई आधारित शिक्षा की ओर बड़ा कदम

डीयू और गूगल क्लाउड के इस संयुक्त प्रयास से छात्रों को उद्योग में मान्यता प्राप्त कोर्स करने का मौका मिलेगा. इन कोर्सों में न सिर्फ थ्योरी, बल्कि प्रैक्टिकल लैब, मूल्यांकन और प्रमाणन की सुविधा भी होगी. इसके साथ ही, छात्रों को हैकथॉन और वेबिनार जैसे विशेष आयोजनों में हिस्सा लेने का अवसर मिलेगा, जिससे उनका तकनीकी अनुभव और आत्मविश्वास दोनों बढ़ेंगे. फैकल्टी ऑफ टेक्नोलॉजी के डीन प्रो. संजीव सिंह ने बताया कि इस कार्यक्रम में छात्रों को वास्तविक उद्योग जैसी परिस्थितियों में प्रशिक्षण दिया जाएगा. इससे वे न सिर्फ पढ़ाई में बेहतर होंगे, बल्कि रोजगार के नए अवसरों के लिए भी तैयार हो जाएंगे.

गूगल क्लाउड इंडिया के प्रबंध निदेशक शशिकुमार श्रीधरन ने इस सहयोग को भारत में एआई सक्षम शैक्षणिक माहौल बनाने की दिशा में एक अहम कदम बताया. उनका कहना है कि यह साझेदारी आने वाले वर्षों में भारत के उच्च शिक्षा क्षेत्र को नई दिशा देगी. इस मौके पर डीयू कल्चर काउंसिल के अध्यक्ष अनूप लाठर, गूगल क्लाउड इंडिया के पब्लिक सेक्टर एडटेक और एजुकेशन के कंट्री डायरेक्टर आशीष वट्टल, कंट्री हेड वैभव श्रीवास्तव समेत कई अधिकारी मौजूद रहे.

यह भी पढ़ें- तीन से ज्यादा विषयों में हुए फेल तो अगली परीक्षा में नहीं मिलेगा बैठने मौका, जान लें CBSE का ये रूल

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड में PCS में 67 पदों पर भर्ती, DSP और डिप्टी कलेक्टर बनने का मौका 
उत्तराखंड में PCS में 67 पदों पर भर्ती, DSP और डिप्टी कलेक्टर बनने का मौका 
UPSSSC PET 2026 का शेड्यूल जारी, 23 अक्टूबर से होगा एग्जाम
UPSSSC PET 2026 का शेड्यूल जारी, 23 अक्टूबर से होगा एग्जाम
बिहार बोर्ड में टॉपर्स पर सरकार मेहरबान, 2 लाख रुपये का मिलेगा इनाम
बिहार बोर्ड में टॉपर्स पर सरकार मेहरबान, 2 लाख रुपये का मिलेगा इनाम
दिल्ली में EWS एडमिशन का मौका, 20 सितंबर तक भरें फॉर्म
दिल्ली में EWS एडमिशन का मौका, 20 सितंबर तक भरें फॉर्म

वीडियोज

बिग बॉस 20 Episode 3 Review: Mahhi Vij के रवैये पर उठे सवाल, Captaincy और Nomination का खुलासा
करीना कपूर-Sanjay Leela Bhansali की मुलाकात से फिर शुरू हुआ पुराने Collaboration का Buzz
Bigg Boss 20: ‘Bhabhi’ Comment पर Amrapali Dubey ने Mahhi Vij को टोका, मचा बवाल
Bigg Boss 20 Episode 3: Aamrapali Dubey और Arishfa Khan की भिड़ंत, Captaincy Task और Nominations
Sansani | Kanpur News: डांस फ्लोर पर बहू के ठुमके...घर में ससुर के कातिल | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने अमेरिकी प्रतिबंधों से बचने को निकाला नया जुगाड़, चीन से कर ली ये अहम डील
ईरान ने अमेरिकी प्रतिबंधों से बचने को निकाला नया जुगाड़, चीन से कर ली ये अहम डील
शिमला जिला परिषद में कांग्रेस को बड़ा झटका, पहली बार जीती BJP
शिमला जिला परिषद में कांग्रेस को बड़ा झटका, पहली बार जीती BJP
BRICS 2026 में कौन-कौन आ रहा भारत? पुतिन, जिनपिंग समेत मेहमानों की पूरी लिस्ट
BRICS 2026 में कौन-कौन आ रहा भारत? पुतिन, जिनपिंग समेत मेहमानों की पूरी लिस्ट
65 साल पुराना इतिहास चकनाचूर, ईशान किशन ने बनाया सबसे ज्यादा रन का रिकॉर्ड
65 साल पुराना इतिहास चकनाचूर, ईशान किशन ने बनाया सबसे ज्यादा रन का रिकॉर्ड
BRICS समिट के लिए भारत नहीं आएंगे बांग्लादेश के PM तारिक रहमान, जानें वजह
BRICS समिट के लिए भारत नहीं आएंगे बांग्लादेश के PM तारिक रहमान, जानें वजह
सत्य निकेतन हादसा: HC से SC ट्रांसफर होगा केस, जज बोले- पूरे देश को लेकर चिंतित
सत्य निकेतन हादसा: HC से SC ट्रांसफर होगा केस, जज बोले- पूरे देश को लेकर चिंतित
शरत सक्सेना ने खड़े होकर कराई MRI, रीढ़ की हड्डी का होगा ऑपरेशन
शरत सक्सेना ने खड़े होकर कराई MRI, रीढ़ की हड्डी का होगा ऑपरेशन
'...तो गांधीजी की नहीं, नेताजी की भाषा में जवाब दूंगा', भड़के शुभेंदु अधिकारी
'...तो गांधीजी की नहीं, नेताजी की भाषा में जवाब दूंगा', भड़के शुभेंदु अधिकारी
Embed widget