एक्सप्लोरर

Schools Closed: दिल्ली के इन इलाकों में दो दिन और बंद रहेंगे स्कूल, जानिए नोएडा, गाजियाबाद समेत इन शहरों का हाल

Delhi Schools Closed: बाढ़ के कारण दिल्ली के इन इलाकों के स्कूल दो दिन के लिए और बंद कर दिए गए हैं. यहां अब 17 और 18 जुलाई के दिन स्कूल बंद रहेंगे. जानिए बाकी शहरों का अपडेट.

Delhi School News: यमुना नदी के ओवरफ्लो होने से दिल्ली के बहुत से इलाकों में हालात अभी भी बेकाबू हैं. इन्हें देखते हुए डीओई ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्कूल की छुट्टियां दो दिन और आगे बढ़ा दी हैं. इस कंडीशन में दिल्ली के स्कूल 17 और 18 जुलाई 2023 के दिन बंद रहेंगे. जिन एरिया में समस्या ज्यादा है डायरेक्ट्रेट ऑफ एजुकेशन ने केवल वहां स्कूल बंद करने के आदेश दिए हैं. इनमें ईस्ट, नॉर्थ ईस्ट, नॉर्थ वेस्ट – ए, सेंट्रल और साउथ ईस्ट के स्कूल शामिल हैं.

क्या कहा गया है आदेश में

इस बाबत जारी आदेश में कहा गया है कि राष्ट्रीय राजधानी के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में खासकर वे एरिया जो यमुना नदी के पास हैं, वहां के स्कूल सोमवार और मंगलवार के दिन बंद रहेंगे. ऐसा इसलिए की यमुना के बॉर्डर के पास फ्लड रिलीफ कैंप अभी भी चलाया जा सकता है.

ऑनलाइन करा सकते हैं क्लास

डीओई के आदेश में साफ कहा गया है कि इन सात जिलों में स्कूल बंद करने के आदेश का पालन ठीक से किया जाए और स्कूल के हेड चाहें तो ऑनलाइन मोड में क्लासेस संचालित करवा सकते हैं. हालांकि फिजिकल क्लासेस दो दिन और बंद रहेंगी.

कम हो रहा है पानी

यमुना नदी के जल स्तर की बात करें तो ये कम हो रहा है और रविवर के दिन इसका लेवल 206.14 मीटर रिकॉर्ड किया गया. हालांकि अभी भी आसपास के बहुत से इलाकों में पानी भरा हुआ है. पिछले हफ्ते में लगभग हर जगह ही स्कूल बंद कर दिए गए थे और ऑफिसेस में भी वर्क फ्रॉम होम का आदेश दिया गया था.

इन शहरों का क्या है हाल

पिछले हफ्ते दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद और पंजाब में स्कूल बंद करने के आदेश आए थे. लेकिन आज यानी 17 जुलाई 2023 दिन सोमवार से लगभग सभी जगहों के स्कूल फिर से खुल रहे हैं. कहीं से भी छुट्टियां बढ़ने का कोई आदेश नहीं आया है. पंजाब में भी आज से स्कूल खुलेंगे. 

यह भी पढ़ें: आज से खुलेंगे इस राज्य के स्कूल 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Free Online Coaching: किन स्टूडेंट्स को मिलेगी फ्री ऑनलाइन कोचिंग, क्या योग्यता होनी जरूरी?
किन स्टूडेंट्स को मिलेगी फ्री ऑनलाइन कोचिंग, क्या योग्यता होनी जरूरी?
NEET UG काउंसलिंग राउंड-1 रजिस्ट्रेशन का आज आखिरी मौका, देखें शेड्यूल
NEET UG काउंसलिंग राउंड-1 रजिस्ट्रेशन का आज आखिरी मौका, देखें शेड्यूल
देश में कितने बच्चे करते हैं ऑनलाइन कोचिंग? PM की घोषणा के बीच जानें आंकड़े
देश में कितने बच्चे करते हैं ऑनलाइन कोचिंग? PM की घोषणा के बीच जानें आंकड़े
RRB JE vacancy 2026- रेलवे में 3993 पदों पर भर्ती, शुरू हुए आवेदन
RRB JE vacancy 2026- रेलवे में 3993 पदों पर भर्ती, शुरू हुए आवेदन

वीडियोज

Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News
Awarapan 2 के Poster पर Plagiarism का आरोप, Emraan Hashmi की फिल्म की Homeland से तुलना
Elvish Yadav का Bollywood में बड़ा कदम, 2 फिल्मों में आएंगे नजर; Malamaal Weekly 2 की भी चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
'जन नायकन' ने हिंदी में मचाई तबाही, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म, जानें प्रॉफिट
'जन नायकन' ने हिंदी में मचाई तबाही, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म, जानें प्रॉफिट
वीडियो शूट कर रहे थे अश्विन, उनके घर आ पहुंची पुलिस; जानिए क्यों
वीडियो शूट कर रहे थे अश्विन, उनके घर आ पहुंची पुलिस; जानिए क्यों
जंतर-मंतर के बाद फिर अभिजीत दीपके ने किया आंदोलन का ऐलान, बताया प्लान?
जंतर-मंतर के बाद फिर अभिजीत दीपके ने किया आंदोलन का ऐलान, बताया प्लान?
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी
Little Girl Viral Video: आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
Embed widget