एक्सप्लोरर

अब 10वीं की परीक्षा दे चुके स्टूडेंट्स को मिलेगी नई जिम्मेदारी, छुट्टियों में अपने जूनियर्स को देंगे ज्ञान का दान

इस राज्य के सर्वोदय स्कूल के स्टूडेंट्स को इन गर्मियों की छुट्टियों में अपने जूनियर्स की क्लास लेनी होगी. एक स्टूडेंट कितने बच्चों को पढ़ाएगा और रोज कितने घंटे क्लास होगी, जानते हैं.

Sarvodaya School Students To Teach Juniors: स्टूडेंट्स को जब टीचर नहीं बल्कि दूसरे स्टूडेंट ही पढ़ाते हैं तो उसका प्रभाव ही अलग होता है. इससे पढ़ने वालों को और पढ़ाने वालों को दोनों को ही फायदा होता है. जो पढ़ाता है उसका भी रिवीजन हो जाता है, बेस मजबूत हो जाता है और उसे तमाम एकेडमिक फायदे मिलते हैं. इसी तर्ज पर अब दिल्ली के दसवीं की परीक्षा दे चुके स्टूडेंट्स को अपने जूनियर्स की क्लास लेनी होगी. इसके लिए कुछ नियम बनाए गए हैं, जिनका पालन जरूरी होगा.

किस स्कूल ने बनाया नियम

ये नियम सर्वोदय स्कूल के बच्चों के लिए हैं और जो स्टूडेंट्स दसवीं की यानी बोर्ड परीक्षा देकर फ्री हो चुके हैं, ये उनके लिए हैं. वे अगली क्लास की पढ़ाई तो शुरू करेंगे ही लेकिन साथ में प्राइमरी स्कूल के बच्चों के लिए भी कुछ वक्त निकालेंगे. इस समय में उन्हें इन बच्चों को पढ़ाना होगा.

तीन घंटे पढ़ाना होगा

इस प्रक्रिया के दौरान दसवीं के छात्रों को अपने से छोटे यानी प्राइमरी क्लास के बच्चों की तीन घंटे क्लास लेनी होगी. इसके लिए वे स्कूल के ही संसाधन यानी क्लास, बोर्ड, बुक्स वगैरह का इस्तेमाल करेंगे और बच्चों को पढ़ाएंगे.

कब तक चलेगा ये प्रोग्राम

ये प्रोग्राम गर्मियों की छुट्टियों भर चलेगा यानी इस दौरान इन स्टूडेंट्स को प्राइमरी क्लासेस लेनी होंगी. ये फैसला शिक्षा निदेशालय ने लिया है और इसके तहत छोटे बच्चों को मूलभूत शिक्षा उपलब्ध कराने की ओर एक अनूठा प्रयास किया जाएगा. दिल्ली में 400 से ज्यादा सर्वोदय स्कूल हैं और सभी जगह ये प्रक्रिया अपनायी जाएगी.

पैरेंट्स देंगे एनओसी

जिन स्टूडेंट्स को इस काम के लिए चुना जाएगा, उनके पैरेंट्स को नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट देना होगा. ये स्कूल हेड बताएंगे कि उनके विद्यालय से किन छात्रों को इस काम के लिए चुना गया है. एक छात्र को तीन से लेकर पांच स्टूडेंट्स को पढ़ाना होगा. ये काम स्कूल के दौरान ही होगा. कुछ समय बाद ये देखा जाएगा कि इस प्रक्रिया से कुछ फायदा हुआ या नहीं. 

यह भी पढ़ें: यहां चल रही है 70 हजार पदों पर भर्ती, फटाफट कर दें अप्लाई

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान में 600 चिकित्सा अधिकारियों की भर्ती को मंजूरी, जल्द जारी होगा विज्ञापन 
राजस्थान में 600 चिकित्सा अधिकारियों की भर्ती को मंजूरी, जल्द जारी होगा विज्ञापन 
कौन है दीप्ति गौड़ मुखर्जी, जो बनीं उच्च शिक्षा विभाग की नई सचिव?
कौन है दीप्ति गौड़ मुखर्जी, जो बनीं उच्च शिक्षा विभाग की नई सचिव?
NTPC में नौकरी का मौका, डिप्टी मैनेजर पदों के लिए 12 अगस्त से आवेदन शुरू
NTPC में नौकरी का मौका, डिप्टी मैनेजर पदों के लिए 12 अगस्त से आवेदन शुरू
UGC NET की आंसर-की को लेकर NTA ने दिया अपडेट, इसी सप्ताह होगी जारी
UGC NET की आंसर-की को लेकर NTA ने दिया अपडेट, इसी सप्ताह होगी जारी

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
AISA अध्यक्ष नेहा बोरा पर स्याही फेंकने वाले आरोपी को मिली जमानत
AISA अध्यक्ष नेहा बोरा पर स्याही फेंकने वाले आरोपी को मिली जमानत
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'AI की रेस जीत सकता है चीन', मेटा के CEO जकरबर्ग ने क्यों की ये भाविष्यवाणी?
'AI की रेस जीत सकता है चीन', मेटा के CEO जकरबर्ग ने क्यों की ये भाविष्यवाणी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Embed widget