एक्सप्लोरर

दिल्ली में शुरू हुई नर्सरी एडमिशन 2025-26 की प्रक्रिया, जानिए किस उम्र के बच्चे ले सकेंगे एडमिशन

दिल्ली के प्राइवेट स्कूलों में नर्सरी, केजी व कक्षा 1 में प्रवेश के लिए 25% सीटों को आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के विद्यार्थियों के अलावा डिसएडवांटेज ग्रुप और दिव्यांग बच्चों के लिए चिह्नित किया गया है.

दिल्ली के स्कूलों में नर्सरी, केजी और कक्षा एक में एडमिशन की प्रक्रिया 28 नवंबर से शुरू हो चुकी है. दिल्ली सरकार के शिक्षा विभाग ने प्राइवेट अनेएडेड रिकॉग्नाइज्ड स्कूलों में एडमिशन के लिए प्रक्रिया और फॉर्म उपलब्ध कराना शुरू कर दिया है. आइये हम बताते हैं इस एडमिशन की दौड़ के दौरान किन बातों का ध्यान रखने की खास जरूरत होगी.

दिल्ली के स्कूलों में नर्सरी में एडमिशन के लिए 31 मार्च तक न्यूनतम उम्र 3 साल होना जरूरी है. इसी तरह केजी में प्रवेश के लिए 4 साल और क्लास वन में एडमिशन के लिए न्यूनतम 5 साल की उम्र होना जरूरी है. शिक्षा निदेशालय के अनुसार एंट्री लेवल क्लासों में प्रवेश के लिए अपर लिमिट को नर्सरी में चार, केजी के लिए पांच और कक्षा एक के लिए छह साल निर्धारित किया गया है.

सिर्फ 25 रुपये लिए जा सकते हैं रजिस्ट्रेशन फीस

दिल्ली सरकार की इस मुहिम के तहत एडमिशन फॉर्म खरीदते समय स्कूल का प्रोस्पेक्टस खरीदना जरूरी नहीं होगा. कोई भी स्कूल प्रॉस्पेक्टस खरीदने के लिए बाध्य नहीं कर सकेगा. सभी स्कूल अभिभावकों से फॉर्म व रजिस्ट्रेशन फीस के तौर पर 25 रुपये तक ले सकते हैं. 

नर्सरी एडमिशन के लिए यह टाइमलाइन 

नर्सरी एडमिशन 2025-26 के दौरान रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा करने की अंतिम तारीख सामान्य श्रेणी के बच्चों के लिए 20 दिसंबर रखी गई है. शिक्षा विभाग 3 जनवरी तक सामान्य सीटों पर प्रवेश के लिए रजिस्ट्रेशन करने वाले छात्रों के फॉर्म को अपलोड करेगा. इसके बाद 10 जनवरी तक बच्चों के अंक अपलोड कर दिए जाएंगे. 17 जनवरी तक चुने गए छात्रों की पहली सूची जारी हो जाएगी और अलॉटमेंट संबंधी सवालों के जवाब के लिए 18 से 27 जनवरी तक विंडो खुली रहेगी. जरूरत पड़ने पर शिक्षा विभाग 3 फरवरी को दूसरी लिस्ट भी जारी कर सकता है. साथ ही 5 से 11 फरवरी के बीच इसमें समाधान के लिए आवेदन किया जा सकता है. एडमिशन की पूरी प्रक्रिया 14 मार्च तक हर हाल में पूरी कर ली जाएगी.

यह भी पढ़ें: MBBS In Abroad: विदेश में पढ़ाई कर डॉक्टर बनने का है सपना, तो भारत के प्रैक्टिस के यह नियम

यह दस्तावेज होंगे जरूरी 

शिक्षा निदेशालय के अनुसार नर्सरी, केजी और क्लास वन के एडमिशन के दौरान राशन कार्ड अथवा स्मार्ट कार्ड जिसमें माता, पिता व बच्चे का नाम या डोमिसाइल सर्टिफिकेट, वोटर कार्ड, बिजली का बिल और आधार जैसे दस्तावेज काम आएंगे. ऐसे में इनमें से जितने दस्तावेज हो सके, अपने पास उपलब्ध रखनी चाहिए.

यह भी पढ़ें: JEE Mains Preparation: जेईई मेन्स परीक्षा में होना है पास, तो इन बातों का जरूर रखें ध्यान

ड्राॅ होने पर निकलेगी कंप्यूटराइज्ड पर्ची

विभागीय सर्कुलर के अनुसार अगर आवेदन के दौरान एडमिशन के लिए टाई होता है तो कंप्यूटराइज्ड सिस्टम की मदद से पर्ची निकल जाएगी. ड्रॉ में चुने हुए छात्रों को प्रवेश दिया जाएगा. इस ड्रॉ के दौरान पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी की जाएगी. स्कूल उस फुटेज को अपने पास संभाल कर रखेगा ताकि जरूरत पड़ने पर उसे देखा जा सके. वही, उम्र में छूट को लेकर भी विभाग ने स्पष्ट किया है कि उम्र को लेकर 30 दिन की न्यूनतम और अधिकतम छूट दी जा सकती है. हालांकि इसके लिए अभिभावक को स्कूल के मुखिया या प्रिंसिपल के पास आवेदन करना होगा.

यह भी पढ़ें: Bihar Vidhan Sabha Bharti 2024: इस प्रदेश की विधानसभा में निकली है बंपर भर्ती, जानें आवेदन प्रक्रिया से जुड़ी पूरी जानकारी

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रेलवे में 12वीं पास के लिए 1688 नौकरियां, RRB NTPC का नोटिफिकेशन जारी
रेलवे में 12वीं पास के लिए 1688 नौकरियां, RRB NTPC का नोटिफिकेशन जारी
मुख्यमंत्री कृषक छात्रवृत्ति योजना में कैसे कर सकते हैं अप्लाई?‌ मिलते हैं ₹5000
मुख्यमंत्री कृषक छात्रवृत्ति योजना में कैसे कर सकते हैं अप्लाई?‌ मिलते हैं ₹5000
पेपर लीक के बाद NTA में बदलाव, CISF से AI मॉनिटरिंग तक बढ़ी सुरक्षा
पेपर लीक के बाद NTA में बदलाव, CISF से AI मॉनिटरिंग तक बढ़ी सुरक्षा
UP में एग्रीकल्चर की 134 वैकेंसी, 10वीं और डिप्लोमा पास करें अप्लाई
UP में एग्रीकल्चर की 134 वैकेंसी, 10वीं और डिप्लोमा पास करें अप्लाई

वीडियोज

नए वीडियो में आखिरी पलों का राज !
EC में 'बगावत' का 'संपूर्ण सत्य'
UPI बारकोड रखकर व्यापारियों ने किया प्रदर्शन
क्या विपक्ष के 'वोट चोरी' के आरोप सही?
जेल, इस्तीफा...Gyanesh Kumar पर होगा एक्शन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत ने ऐसा कौन सा प्रपोजल दिया? खुशी से फूले नहीं समाए जेलेंस्की, जानें
भारत ने ऐसा कौन सा प्रपोजल दिया? खुशी से फूले नहीं समाए जेलेंस्की, जानें
महोबा: 60 रुपये के लिए मां की हत्या! बेटे ने कुल्हाड़ी से काट डाला
महोबा: 60 रुपये के लिए मां की हत्या! बेटे ने कुल्हाड़ी से काट डाला
क्यों हाथ में दस्ताने पहनकर शी जिनपिंग को लेने पहुंचे ट्रंप? हर तरफ होने लगी चर्चा
क्यों हाथ में दस्ताने पहनकर शी जिनपिंग को लेने पहुंचे ट्रंप? हर तरफ होने लगी चर्चा
'जेलर 2' से क्लैश नहीं करेगी 'ओम', धनुष ने पोस्टपोन की अपनी फिल्म, वजह भी बताई
'जेलर 2' से क्लैश नहीं करेगी 'ओम', धनुष ने पोस्टपोन की अपनी फिल्म
इंग्लैंड के एक और क्रिकेटर ने लिया संन्यास, अब जो रूट के भाई ने क्रिकेट को कहा अलविदा
इंग्लैंड के एक और क्रिकेटर ने लिया संन्यास, अब जो रूट के भाई ने क्रिकेट को कहा अलविदा
IAF चीफ AP सिंह पहुंचे नॉर्दर्न कमांड! जानें किस बात की तैयारी कर रहा भारत?
IAF चीफ AP सिंह पहुंचे नॉर्दर्न कमांड! जानें किस बात की तैयारी कर रहा भारत?
Explained: मुंबई-अहमदाबाद हाई-स्पीड रेल, बिना झटके 320 किमी/घंटा की रफ्तार से कैसे बदलेगी ट्रैक?
Explained: मुंबई-अहमदाबाद हाई-स्पीड रेल, बिना झटके 320 किमी/घंटा की रफ्तार से कैसे बदलेगी ट्रैक?
टाइगर ने किया ट्रैफिक जाम, रास्ता रोक दिखाई बादशाहत, वीडियो वायरल
टाइगर ने किया ट्रैफिक जाम, रास्ता रोक दिखाई बादशाहत, वीडियो वायरल
Embed widget