एक्सप्लोरर

​कोरोना के दौर में चमकी थी छात्रों की किस्मत! अब फिर 9वीं और 11वीं के छात्रों का बुरा हाल, सिर्फ इतने फीसदी हो सके पास

​Delhi School Pass Percentage: कोरोना के दौर में 9वीं और 11वीं के पास प्रतिशत में इजाफा हुआ था. इस दौरान छात्र-छात्राओं को बिना परीक्षा दिए ही पास घोषित कर दिया गया था.

Delhi 09th, 11th Result 2023: कोरोना के चलते हम सभी को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ा. लेकिन इस दौरान कई बोर्ड के छात्र-छात्राओं को बिना परीक्षा दिए ही पास कर दिया गया था. जिसके चलते प्रत्येक क्लास में विद्यार्थियों के पास होने का परसेंटेज काफी शानदार था. मगर अब ये पास प्रतिशत कम होने लगा है. बात करें दिल्ली के सरकारी स्कूलों की तो सत्र 2022-23 में 11वीं क्लास पास प्रतिशत केवल 69.43% रहा. जबकि कोरोना से पहले ये 80.07% था.

सरकार के मुताबिक ऐसा इसलिए है क्योंकि छात्रों का यह बैच कोविड बैच का हिस्सा था जिसने ऑनलाइन पढ़ाई की और विभिन्न कक्षाओं में मूल्यांकन के वैकल्पिक तरीके अपनाए गए थे. हालांकि कक्षा IX का पास प्रतिशत 2018-19 में 57.79% के मुकाबले 60.55% बेहतर है. 2019-20 में लॉकडाउन की घोषणा के कारण वार्षिक परीक्षा नहीं हो सकी थी. वहीं, पिछले 6 सालों में 11वीं क्लास का सबसे कम पास प्रतिशत 2022-23 सत्र में रहा है. कोरोना से पहले ये 80.07% था और कंपार्टमेंट परीक्षा के बाद यह संख्या बढ़कर 84.83% हो गई.

फिजिकल क्लास हुईं आयोजित

दिल्ली सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी का कहना है कि पास प्रतिशत में गिरावट देखी गई है जिसका कारण कोरोना था. इसके चलते छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल नहीं हो पाए थे. 2019-20 से 2021-22 तक पास प्रतिशत 95% से ऊपर रहा है. कोविड के चलते सरकार ने मूल्यांकन और पदोन्नति दिशानिर्देशों में ढील दी थी. 2022-23 में सामान्य शैक्षणिक कैलेंडर बहाल किया गया और फिजिकल क्लास आयोजित की गईं.

कोरोना के समय पास प्रतिशत में हुआ था इजाफा

आपको बता दें कि 9वीं क्लास की परीक्षा में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं पहले भी फेल होते आए हैं. टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार पिछले छह साल में सबसे कम पास प्रतिशत (57.42%) साल 2017-18 में रहा. कंपार्टमेंट के बाद यह आंकड़ा सुधर कर 60.52% हो गया. कोविड के दौर से पहले 2018-19 में पास प्रतिशत 57.79% था और कंपार्टमेंट के परिणाम के बाद भी यह मात्र 58.56% रहा. कोरोना के दौरान पिछले तीन शैक्षणिक सत्रों में क्लास IX का पास प्रतिशत 88.49% से लेकर 84.72% के बीच रहा.

यह भी पढ़ें- UP Board Result 2023 Date: जल्द खत्म होगा छात्रों का इंतजार, इस समय तक जारी हो सकते हैं 10वीं, 12वीं के नतीजे

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UPSC CDS 2 परीक्षा का रिजल्ट हुआ जारी, इंटरव्यू के लिए 8956 का हुआ चयन
UPSC CDS 2 परीक्षा का रिजल्ट हुआ जारी, इंटरव्यू के लिए 8956 का हुआ चयन
NEET UG स्ट्रे वैकेंसी राउंड का रिजल्ट हुआ जारी, ऐसे दर्ज कराएं आपत्ति
NEET UG स्ट्रे वैकेंसी राउंड का रिजल्ट हुआ जारी, ऐसे दर्ज कराएं आपत्ति
BHEL में निकली 660 पदों पर भर्ती, 18 नवंबर 2026 तक ऐसे करें आवेदन
BHEL में निकली 660 पदों पर भर्ती, 18 नवंबर 2026 तक ऐसे करें आवेदन
राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल में कक्षा 6 और 9 में एडमिशन का मौका, कल तक भरें फॉर्म
राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल में कक्षा 6 और 9 में एडमिशन का मौका, कल तक भरें फॉर्म

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैं भारत से आने वाले सास-ससुर से बहुत प्यार करता हूं', जेडी वेंस क्यों लुटाने लगे प्यार?
'मैं भारत से आने वाले सास-ससुर से बहुत प्यार करता हूं', जेडी वेंस क्यों लुटाने लगे प्यार?
राजा भैया और पंकज चौधरी दिखे साथ, सपा बोली- जनता हमारे...
राजा भैया और पंकज चौधरी दिखे साथ, सपा बोली- जनता हमारे...
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
IPL 2027 ऑक्शन से पहले ऐसी दिख सकती है MI की रिटेंशन लिस्ट, हार्दिक समेत 12 खिलाड़ी होंगे बाहर!
IPL 2027 ऑक्शन से पहले ऐसी दिख सकती है MI की रिटेंशन लिस्ट
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड किए गए तैनात
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड तैनात
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव-रांका की गिरफ्तारी पर बोले संजय राउत, 'देश में तिरंगा नहीं फहरा सकते तो...'
सौरव-रांका की गिरफ्तारी पर बोले संजय राउत, 'देश में तिरंगा नहीं फहरा सकते तो...'
माइक्रोफोन इस्तेमाल नहीं हो रहा, फिर भी फोन में क्यों दिखता है हरा डॉट?
माइक्रोफोन इस्तेमाल नहीं हो रहा, फिर भी फोन में क्यों दिखता है हरा डॉट?
Embed widget