एक्सप्लोरर

CUET UG Result 2024: आज जारी हो सकते हैं सीयूईटी यूजी परीक्षा के नतीजे, इस वेबसाइट से ऐसे कर सकेंगे डाउनलोड

CUET UG Result 2024 Update: एनटीए आज कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट यूजी के नतीजे जारी कर सकता है. रिलीज होने के बाद इन्हें कहां से और कैसे चेक कर सकते हैं, जानते हैं विस्तार से.

NTA May Release CUET UG Result Today: इस साल का कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस देने वाले लाखों कैंडिडेट्स का इंतजार आज खत्म हो सकता है. आज यानी 22 जुलाई 2024 दिन सोमवार को नेशनल टेस्टिंग एजेंसी नतीजे जारी कर सकती है. वे कैंडिडेट्स जिन्होंने इस साल की सीयूईटी यूजी परीक्षा दी है, वे जारी होने के बाद परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकेंगे. ऐसा करने के लिए आपको इस वेबसाइट पर जाना होगा – exams.nta.ac.in. यहीं से फाइनल आंसर-की भी रिलीज होने के बाद डाउनलोड की जा सकती है.

आधिकारिक घोषणा का इंतजार

सीयूईटी यूजी 2024 नतीजों के जारी होने के संबंध में एनटीए ने अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है. हालांकि मीडिया रिपोर्ट्स का कहना है कि नतीजे आज जारी हो सकते हैं. एक बार रिजल्ट जारी होने के बाद कैंडिडेट्स इन्हें ऑफिशियल वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे. इसके लिए उन्हें अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स यानी एप्लीकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ का इस्तेमाल करना होगा.

इस बार हाइब्रिड मोड में हुई थी परीक्षा

एनटीए ने इस बार सीयूईटी यूजी परीक्षा हाइब्रिड मोड में आयोजित करायी थी. यानी एग्जाम पेन पेपर मोड और कंप्यूटर मोड, दोनों में आयोजित हुआ था. जिन विषयों के लिए बहुत ज्यादा आवेदन थे, उनकी परीक्षा पेन-पेपर मोड में आयोजित हुई थी और जिन विषयों के कम आवेदन थे, वे कंप्यूटर मोड में आयोजित की गई थी.

वहीं परीक्षा में समस्या आने की शिकायत पर कुछ कैंडिडेट्स के लिए एग्जाम दोबारा आयोजित किया गया था. इस बार एग्जाम में करीब 13.48 लाख स्टूडेंट्स ने भाग लिया है. कुल 261 यूनिवर्सिटी सीयूईटी यूजी स्कोर स्वीकार करेंगी और इसके आधार पर कैंडिडेट्स को अपने यहां एडमिशन देंगी.

रिलीज होने के बाद ऐसे चेक करें रिजल्ट

  • सीयूईटी यूजी परीक्षा के नतीजे जारी होने के बाद चेक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं यानी exams.nta.ac.in/CUET-UG पर.
  • यहां आपको Download CUET UG Result 2024 नाम का लिंक दिखेगा, इस पर क्लिक करें. (ऐसा तब होगा जब नतीजे जारी हो जाएंगे).
  • ऐसा करने पर फिर एक नया पेज खुलेगा. इस पर आपको अपने लॉगिन डिटेल्स यानी एप्लीकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ डालना होगा.
  • डिटेल डालें और सबमिट कर दें. इतना करते ही आपके नतीजे कंप्यूटर स्क्रीन पर दिख जाएंगे.
  • यहां से इन्हें चेक कर लें, डाउनलोड कर लें और प्रिंट भी निकाल लें.
  • इसी के स्कोर के बेसिस पर कैंडिडेट्स को विभिन्न कॉलेजों में और कोर्सेज में मेरिट के मताबिक एडमिशन मिलेगा.
  • नतीजे लेट होने से इस बार सेशन लेट हो रहा है. इससे निपटने के इंतजाम भी यूनिवर्सिटी कर रही हैं. 

यह भी पढ़ें: कॉमर्स के लिए बेस्ट माने जाते हैं ये कॉलेज, मिल गया एडमिशन तो बढ़िया नौकरी पक्की

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत में हर चौथा कमर्शियल पायलट महिला, जानें पायलट बनने की योग्यता, ट्रेनिंग और सैलरी
देश में हर चौथा कमर्शियल पायलट महिला, जानें इसकी पढ़ाई योग्यता, ट्रेनिंग और सैलरी
भारत सरकार में नौकरी करने का बड़ा मौका, अगले कुछ महीनों में निकलेंगी वैकेंसी, ऐसे करें आवेदन
भारत सरकार में नौकरी करने का बड़ा मौका, अगले कुछ महीनों में निकलेंगी वैकेंसी, ऐसे करें आवेदन
राजस्थान की परीक्षा एजेंसियां बेहाल, RPSC से RBSE तक अध्यक्ष और सदस्यों के कई पद खाली 
राजस्थान की परीक्षा एजेंसियां बेहाल, RPSC से RBSE तक अध्यक्ष और सदस्यों के कई पद खाली 
high paying jobs for women: महिलाओं के लिए सबसे बेस्ट हैं ये 5 नौकरियां, पैसे के साथ सुकून भी
महिलाओं के लिए सबसे बेस्ट हैं ये 5 नौकरियां, पैसे के साथ सुकून भी

वीडियोज

Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?
New Maruti Brezza 2026 Price Revealed | ₹7.40 Lakh से शुरू | #maruti #brezza #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
NEET आंदोलन: रूस में रहने वाले युवक पर भी FIR, गजब है बिहार पुलिस!
NEET आंदोलन: रूस में रहने वाले युवक पर भी FIR, गजब है बिहार पुलिस!
सिद्धारमैया ने मांगा प्रह्लाद जोशी का इस्तीफा, बोले - 'वह भी...'
सिद्धारमैया ने मांगा प्रह्लाद जोशी का इस्तीफा, बोले - 'वह भी...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
Xप्लेन: राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Embed widget