एक्सप्लोरर

CUET UG में घटी पेपरों की संख्या, अब सिर्फ इतने सब्जेक्ट चुनने का मिलेगा ऑप्शन

सीयूटी यूजी परीक्षा में अब छात्रों को पहले के मुकाबले विषय चुनने का कम विकल्प मिलेंगे. सभी पेपर में अब 50 सवाल आएंगे.

विश्वविद्यालयों में दाखिले से जुड़े कामन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस अंडर ग्रेजुएट (सीयूईटी-यूजी) में कई अहम बदलाव किये गये हैं. वर्ष 2025 यानी अगले सत्र से यह पूरी परीक्षा कंप्यूटर आधारित होगी. 

साथ ही इसमें प्रश्नों को चुनने का ऑप्शन नहीं होगा, बल्कि सभी प्रश्नों के उतर देने पड़ेंगे. इसके साथ ही विषयों को लेकर भी कोई बाध्यता नहीं होगी. जरूरी नहीं कि उन ही विषय में परीक्षा दें जिन्हें आपने 12 वीं क्लास में पढ़ा है. अब 63 की जगह 37 सब्जेक्ट में परीक्षा देनी होगी. परीक्षा की अवधि एक घंटा होगी. छात्र-छात्राएं पांच विषयों में ही परीक्षा दे सकेंगे. स्कोर की वैधता एक एकेडमिक ईयर के लिए ही होगी.

सीयूईटी में सुधार को लेकर प्रस्ताव पर एक नजर

  • यह परीक्षा अब अधिकतम एक घंटे की होगी, पहले यह 45 से 60 मिनट की होती थी.
  • अब छात्र अधिकतम पांच विषयों में ही परीक्षा दे सकते हैं. इससे पहले 2024 में छह विषयों का ऑप्शन दिया गया था. 2023 में 10 और 2022 में नौ विषयों को चुनने का विकल्प दिया गया था. छात्र-छात्राओं को 63 की जगह अब केवल 37 विषयों का विकल्प मिलेगा.
  • सीयूईटी-पीजी की अवधि भी 105 मिनट से घटाकर 90 मिनट कर दी गई है.
  • डोमेन विशिष्ट विषयों को 29 से घटाकर 23 कर दिया गया है, हटाए गये डोमेन विशिष्ट पेपर उद्यमिता, टीचिंग, एप्टीट्यूड और इंजीनियरिंग ग्राफिक्स हैं.

हर पेपर में आएंगे 50 प्रश्न

2024 में जहां जनरल टेस्ट में 60 में से 50 प्रश्न हल करने होते थे, बाकी पेपर में 50 में से 40 सवाल हल करने होते है. लेकिन, 2025 में कोई च्वाइस नहीं होगी. हर पेपर में में 50 सवाल हल आएंगे और 250 नंबर का पेपर होगा. सही जवाब के लिए पांच नंबर मिलेंगे और गलत जवाब देने पर एक नंबर का जाएगा. इस तरह से हर पेपर में एकरूपता होगी और नॉर्मलाइजेशन की प्रक्रिया भी आसान होगी.

23 डोमेन सब्जेक्ट में से करना होगा चुनाव

इस बार जो 23 विषय रखे गए है, उनमें अकाउंट बुक कीपिंग, बिजनेस स्टडीज, एग्रीकल्पर, फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथ्स-अप्लाईड मैथमेटिक्स, बायोलोजी-बायोलोजिकल साइस-बायोकेमिस्ट्री-बायोटेक्नॉलजी, परफॉर्मिंग आटर्स (डांस, ड्रामा, म्यूजिक), फाइन आर्ट-विजुअल आर्ट कमर्शल आर्ट, ज्योग्राफी, जियोलोजी, हिस्ट्री, होमसाइंस, मास कम्यूनिकेशन, पॉलिटिकल साइंस, साइकॉलाजी, सोशियॉलाजी, संस्कृत, एन्वायरनमेटल साइंस, नॉलेज ट्रेडिशन प्रैक्टिस इन इंडिया, फिजिकल एजुकेशन (योग स्पोर्ट्स), एंथ्रोपोलोजी, इकनॉमिक्स बिजनेस इकनॉमिक्स, कप्यूटर साइंस इंफर्मेटिक्स प्रैक्टिस शामिल है.

13 भाषाओं में से चुनना होगा पेपर

13 भाषाओं (लैंग्वेज) में असमिया, बंगाली, इंग्लिश, गुजराती, हिंदी, कन्नड़, मलयालम, मराठी, पंजाबी, ओडिया, तमिल, तेलुगु और उर्दू में भाषा के पेपर होंगे. बाकी जो 20 लैंग्वेज के पेपर (विदेशी भाषाओं सहित) हटाये गए है, उनमें एडमिशन जनरल एप्टीट्यूड टेस्ट की परफॉर्मेंस के हिसाब से होगा. 

2022 में सीयूईटी का प्रयोग शुरू किया गया था. पहले दो साल कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (सीबीटी) हुआ. तीसरे वर्ष 2024 में CUET-UG को हाईब्रिड मोड में किया गया, जिसमें 15 विषयों की ऑफलाइन परीक्षा हुई.

ये भी पढ़ें-

भारत की टॉप-500 कंपनियां कौन-सी हैं, जिनमें छात्रों को मिलनी है इंटर्नशिप?

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

8वें वेतन आयोग के बाद कितनी बढ़ेगी बैंक क्लर्क की सैलरी, देखें हिसाब-किताब
8वें वेतन आयोग के बाद कितनी बढ़ेगी बैंक क्लर्क की सैलरी, देखें हिसाब-किताब
IBPS Clerk 2026 के 11000+ पदों पर आवेदन की तारीख बढ़ी, इस दिन तक मौका
IBPS Clerk 2026 के 11000+ पदों पर आवेदन की तारीख बढ़ी, इस दिन तक मौका
48 शिक्षकों को मिलेगा National Teacher Award, राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित 
48 शिक्षकों को मिलेगा National Teacher Award, राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित 
अब BSc वाले बनेंगे MTech इंजीनियर, AICTE ने दी नई मंजूरी
अब BSc वाले बनेंगे MTech इंजीनियर, AICTE ने दी नई मंजूरी

वीडियोज

MC Square Interview: Hustle 5, Honey Singh, Badshah, शादी और रैप करियर पर खुलकर बोले
Brahmastra 2 में Alia Bhatt की वापसी, Isha बनेंगी; Ranbir Kapoor का हो सकता है Double Role!
यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
दिल्ली में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा! अब तक 1777 केस; सरकार अलर्ट
दिल्ली में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा! अब तक 1777 केस; सरकार अलर्ट
कॉमेडियन राजीव ठाकुर के पिता का निधन, दोस्त कृष्णा अभिषेक ने कैंसल किया इंदौर शो
कॉमेडियन राजीव ठाकुर के पिता का निधन, दोस्त कृष्णा अभिषेक ने कैंसल किया इंदौर शो
इस भारतीय क्रिकेटर ने किया संन्यास का एलान, 25 अगस्त को खेलेगा आखिरी मैच
इस भारतीय क्रिकेटर ने किया संन्यास का एलान, 25 अगस्त को खेलेगा आखिरी मैच
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
'मम्मी ने कहा था अच्छा लड़का चुनना, मैंने राहुल चुन लिया', राहुल गांधी की फैन गर्ल का पोस्टर वायरल
'मैंने राहुल चुन लिया', पुणे में राहुल गांधी की फैन गर्ल का पोस्टर वायरल
फेस्टिव सीजन आते ही बाजार में बिक रहा नकली मावा, ऐसे करें असली की पहचान
फेस्टिव सीजन आते ही बाजार में बिक रहा नकली मावा, ऐसे करें असली की पहचान
टूट गया उसैन बोल्ट का रिकॉर्ड! इस देश के रोबोट ने रच दिया इतिहास
टूट गया उसैन बोल्ट का रिकॉर्ड! इस देश के रोबोट ने रच दिया इतिहास
Embed widget