एक्सप्लोरर

CUET UG 2024: जिन विषयों के लिए आएंगे डेढ़ लाख से ज्यादा आवेदन, वो होंगे ऑफलाइन आयोजित, पढ़ें अपडेट

CUET UG 2024 Offline: कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट यूजी को लेकर बड़ा अपडेट सामने आ रहा है. इसके तहत जिन विषयों के लिए डेढ़ लाख से ज्यादा आवेदन आएंगे, उनका आयोजन ऑफलाइन कराया जाएगा.

CUET UG 2024 To Be Conducted In Offline Mode: सीयूईटी यूजी 2024 के रजिस्ट्रेशन शुरू होने का इंतजार बड़ी संख्या में कैंडिडेट्स कर रहे हैं. इस बीच परीक्षा से जुड़ी दूसरी बड़ी खबर सामने आ रही है. इसके मुताबिक जिन विषयों के लिए बड़ी संख्या में आवेदन आएंगे जैसे कि डेढ़ लाख या इससे ज्यादा, उनके लिए एग्जाम ऑफलाइन आयोजित किया जाएगा. पहले ये खबर आयी थी कि इस साल से परीक्षा ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों मोड में आयोजित होगी. अब टीओआई की रिपोर्ट के मुताबिक ताजा अपडेट ये है कि जिन विषयों के लिए डेढ़ लाख से ज्यादा एप्लीकेंट्स होंगे, वे ऑफलाइन आयोजित करायी जाएंगी.

एक ही शिफ्ट में होगा एग्जाम

सीयूईटी से जुड़ी दूसरी खबर ये है कि ज्यादातर पेपर एक ही शिफ्ट में आयोजित होंगे. इससे नॉर्मलाइजेशन प्रोसेस की जरूरत नहीं पड़ेगी. इसकी जरूरत तब होती है जब मल्टी-सेशन एग्जाम होता है. पहले खबर ये थी की परीक्षा हाइब्रिड यानी ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों मोड में आयोजित होगी. अब साफ हो गया है कि किन विषयों के लिए ऐसा किया जा सकता है.

इसी हफ्ते हो सकती है तारीख फाइनल

रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि संभावना है कि इसी हफ्ते परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन और बाकी डिटेल फाइनल हो जाएं. सीयूईटी एडवाइजरी कमेटी के एक्सपर्ट जिसमें सेंट्रल यूनिर्सिटी के रिप्रेजेंटेटिव, यूजीसी के और एनटीए के अधिकारी शामिल हैं, मीटिंग करके चीजें फाइनल कर सकते हैं.

महीने के अंत में शुरू हो सकता है रजिस्ट्रेशन

एनटीए की मानें तो इस महीने के अंत में रजिस्ट्रेशन शुरू हो सकता है. परीक्षा तारीखें पहले ही जारी हो गईं थी जिसके मुताबिक 15 से 31 मई 2024 के बीच एग्जाम आयोजित किया जाएगा.

एप्लीकेंट्स की बड़ी संख्या के अलावा इन राज्यों के लिए भी परीक्षा का आयोजन ऑफलाइन किया जा सकता है जहां ऑनलाइन की व्यवस्था ठीक से नहीं हो पाती. जैसे कश्मीर, झारखंड, नॉर्थ ईस्ट के कुछ इलाके.

स्वागत योग्य हैं नये बदलाव

इस बारे में एग्जाम फैक्टर के विनय दुआ का कहना है कि, सीयूईटी यूजी में किए गए हालिया बदलाव की घोषणाएं स्वागत योग्य हैं. इनसे ज्यादा से ज्यादा कैंडिडेट्स की सहभागिता बढ़ेगी और ये परीक्षा अधिकतम लोगों के लिए सुलभ हो सकेगी. सामान्यीकरण को खत्म करने और ऑफ़लाइन मोड की शुरूआत से निश्चित रूप से छात्रों की कुछ चिंताएं कम करने में मदद मिलेगी. एनटीए से इस बारे में और अधिक जानकारी आने का इंतजार किया जा रहा है. 

यह भी पढ़ें: एप्लीकेशन फीस से लेकर हेल्प लाइन नंबर तक सीयूईटी यूजी से जुड़े ये डिटेल आएंगे आपके बहुत काम

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी TET देने वाले 1.86 लाख शिक्षकों को बड़ी राहत, परीक्षा के लिए मिलेगी विशेष छुट्टी
यूपी TET देने वाले 1.86 लाख शिक्षकों को बड़ी राहत, परीक्षा के लिए मिलेगी विशेष छुट्टी
1000 से ज्यादा लेक्चरर की भर्ती, कल से शुरू होंगे आवेदन, जानें कौन कर सकता है अप्लाई
1000 से ज्यादा लेक्चरर की भर्ती, कल से शुरू होंगे आवेदन, जानें कौन कर सकता है अप्लाई
IPS Shobha Ohatkar: किस बैच की अधिकारी हैं IPS शोभा ओहटकर, जानें उन्होंने कहां से की है पढ़ाई?
किस बैच की अधिकारी हैं IPS शोभा ओहटकर, जानें उन्होंने कहां से की है पढ़ाई?
NEET UG री-एग्जाम का रिजल्ट जल्द! कॉपियों की जांच शुरू, 10 हजार से ज्यादा आपत्तियों पर हो रहा मंथन
NEET UG री-एग्जाम का रिजल्ट जल्द! कॉपियों की जांच शुरू, 10 हजार से ज्यादा आपत्तियों पर हो रहा मंथन

वीडियोज

India's fastest SUV is here at just Rs.18.17 lakh. Tata Sierra EV Full Review
Sairaab: Ishan ने लौटाया Nayanika का खोया मुस्कुराना, 'Sairaab' में शुरू हुई नई कहानी!
Skoda Kodiaq RS 2026 India review | #skoda #skodakodiaqrs #autolive
Tata Sierra EV vs Mahindra BE6 | Auto Live #tatasierraev #mahindrabe6 #sierra
Delhi की नई EV Policy 2026 लागू! अब Petrol Bike और Auto होंगे बंद? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिंधु जल पर भारत ने दिखाई आंख तो PAK में हाहाकार, घुटनों पर आयी शहबाज सरकार, नई दिल्ली से की ये अपील
सिंधु जल पर भारत ने दिखाई आंख तो PAK में हाहाकार, घुटनों पर आयी शहबाज सरकार, नई दिल्ली से की ये अपील
ट्रंप की इमिग्रेशन पॉलिसी को झटका, जन्मसिद्ध नागरिकता पर आदेश को सुप्रीम कोर्ट ने किया रद्द
ट्रंप की इमिग्रेशन पॉलिसी को झटका, जन्मसिद्ध नागरिकता पर आदेश को सुप्रीम कोर्ट ने किया रद्द
बांकीपुर उपचुनाव: तेज प्रताप यादव ने किया अपने उम्मीदवार का ऐलान, वीणा मानवी को बनाया प्रत्याशी
बांकीपुर उपचुनाव: तेज प्रताप यादव ने किया अपने उम्मीदवार का ऐलान, वीणा मानवी को बनाया प्रत्याशी
हार्दिक पांड्या का बड़ा कदम, मुंबई छोड़ हमेशा के लिए बेंगलुरु हुए शिफ्ट; चौंका देगी वजह 
हार्दिक पांड्या का बड़ा कदम, मुंबई छोड़ हमेशा के लिए बेंगलुरु हुए शिफ्ट; चौंका देगी वजह 
Monday BO Collection: मंडे टेस्ट में 'वेलकम टू द जंगल' ने किया टॉप, 'कॉकटेल 2' ने भी दिखाया जोर, जानें- बाक्स ऑफिस रिपोर्ट
मंडे टेस्ट में 'वेलकम टू द जंगल' ने किया टॉप, 'कॉकटेल 2' ने भी दिखाया जोर, जानें- बाक्स ऑफिस रिपोर्ट
Explained: जस्टिस एस मुरलीधरन कौन हैं? भारत में समलैंगिकता को अपराधमुक्त करने से लेकर गाजा तक... क्या-क्या कमाल किए?
जस्टिस एस मुरलीधरन कौन हैं? भारत में समलैंगिकता को अपराधमुक्त करने से लेकर गाजा तक बड़े कमाल
Operation Sindoor: '1000 पाकिस्तानी ड्रोन ने सिखाया सबक... जाते-जाते जनरल द्विवेदी ने बदल दी भारतीय सेना की पूरी War Strategy'
'1000 पाक ड्रोन ने सिखाया सबक... जाते-जाते जनरल द्विवेदी ने बदल दी भारतीय सेना की War Strategy'
कल से बदलने वाली हैं ये पांच चीजें, करोड़ों लोगों की जेब के ऊपर होगा सीधा असर
कल से बदलने वाली हैं ये पांच चीजें, करोड़ों लोगों की जेब के ऊपर होगा सीधा असर
Embed widget