एक्सप्लोरर

CUET UG 2024: कब से शुरू हो जाएगी CUET UG के लिए रजिस्ट्रेशन करने की प्रक्रिया, यहां पढ़ें परीक्षा से​ जुड़ी डिटेल्स

CUET UG 2024 Registration: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से आयोजित होने वाली सीयूईटी यूजी परीक्षा के लिए उम्मीदवार जल्द पंजीकरण कर सकेंगे. इस वर्ष परीक्षा का आयोजन मई के तीसरे सप्ताह से शुरू हो सकता है.

हर माता पिता का सपना होता है कि उनका बच्चा अच्छे स्कूल में पढ़ें फिर अच्छे कॉलेज में दाखिला लें और एक कामयाब इंसान बने. अगर आपके बच्चे ने 12वीं क्लास की परीक्षा पास कर ली है या करने जा रहा है तो ये खबर आपके बेहद काम की है. बीते साल से यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन (UGC) ने केंद्रीय विश्वविद्यालयों सहित अन्य विश्वविद्यालयों में दाखिले के लिए CUET UG परीक्षा की शुरुआत की थी. इस साल भी अच्छे सरकारी संस्थान में दाखिले के लिए उम्मीदवारों को इस परीक्षा में बैठना होगा.

कब से शुरू होगी रजिस्ट्रेशन प्रोसेस

विभिन्न रिपोर्ट्स के अनुसार कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट अंडर ग्रेजुएट में बैठने के इच्छुक उम्मीदवार फरवरी के पहले सप्ताह से आवेदन कर पाएंगे. जबकि इस परीक्षा के लिए आवेदन प्रोसेस मार्च के तीसरे हफ्ते में खत्म होने की उम्मीद है. जबकि आवेदन पत्र में सुधार का मौका अभ्यर्थियों को अप्रैल के पहले सप्ताह में मिलेगा. वहीं, एग्जाम सिटी स्लिप अप्रैल के सेकंड वीक में जारी होने की उम्मीद जताई जा रही है. उधर परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड मई की शुरूआत में जारी किए जा सकते हैं.

कब होगी परीक्षा?

संस्थानों में दाखिले के लिए परीक्षा का आयोजन 15 मई 2024 से लेकर 31 मई 2024 तक चलने की उम्मीद है.

कौन ले सकता भाग

इस परीक्षा में भाग लेने के लिए उम्मीदवार का 12वीं क्लास पास होना आवश्यक है. परीक्षा में भाग लेने वाले उम्मीदवारों की कोई अधिकतम उम्र सीमा नहीं तय की गई है.

क्या है CUET UG

कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट अंडर ग्रेजुएट के माध्यम से छात्र-छात्राओं को केंद्रीय विश्वविद्यालयों, राज्य विश्वविद्यालयों सहित तमाम निजी विश्वविद्यालयों में प्रवेश दिया जाता है. ये परीक्षा राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) की और से आयोजित की जाती है. ये परीक्षा दो खंडों में आयोजित की जाती है. उम्मीदवारों को दोनों ही सेक्शन में सफलता प्राप्त करना जरूरी है. अभ्यर्थियों को उनके नंबरों के आधार पर संस्थान में प्रवेश मिलता है. ये परीक्षा CBT में होती है. एग्जाम 13 भाषाओं में से किसी में भी दे सकते हैं. इस परीक्षा के लिए भारत ही नहीं देश के बाहर भी एग्जाम सेंटर्स बनाए जाते हैं.  

यह भी पढ़ें- Jobs 2024: इस संस्थान में निकली कई पदों पर वैकेंसी, 27 जनवरी से पहले करें आवेदन

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में कल स्कूल खुलेंगे या नहीं? CJP प्रोटेस्ट के बीच जानें जवाब
दिल्ली में कल स्कूल खुलेंगे या नहीं? CJP प्रोटेस्ट के बीच जानें जवाब
CBSE स्पेशल परीक्षा की डेटशीट जारी, 12 अक्टूबर से मिलेंगे एडमिट कार्ड
CBSE स्पेशल परीक्षा की डेटशीट जारी, 12 अक्टूबर से मिलेंगे एडमिट कार्ड
ध्रुव राठी के पास कौन-कौन सी डिग्री? CJP प्रदर्शन के बीच भारत पहुंचे यूट्यूबर
ध्रुव राठी के पास कौन-कौन सी डिग्री? CJP प्रदर्शन के बीच भारत पहुंचे यूट्यूबर
UP सरकार का पूर्व अग्निवीरों काे तोहफा, इन विभागों में मिलेगा 20% आरक्षण
UP सरकार का पूर्व अग्निवीरों काे तोहफा, इन विभागों में मिलेगा 20% आरक्षण

वीडियोज

Bollywood News: नाना पाटेकर के निधन की खबर से भावुक हुए सितारे, सोशल मीडिया पर दी आखिरी विदाई (09.10.26)
YRKKH: Krish का काला सच आया सामने, Armaan ने खोया आपा, Poddar House में हुआ महासंग्राम!
नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP प्रोटेस्ट से पहले एक्शन में गृह मंत्रालय, नई दिल्ली के 4 KM दायरे में इंटरनेट सस्पेंड
CJP प्रोटेस्ट से पहले एक्शन में गृह मंत्रालय, नई दिल्ली के 4 KM दायरे में इंटरनेट सस्पेंड
CJP के प्रदर्शन से पहले कन्हैया कुमार का बड़ा बयान, 'रेल, मेट्रो, इंटरनेट…'
CJP के प्रदर्शन से पहले कन्हैया कुमार का बड़ा बयान, 'रेल, मेट्रो, इंटरनेट…'
उपचुनाव रिजल्ट: अमित शाह बोले, 'राहुल गांधी के दुष्प्रचार के बावजूद जीत रही BJP'
उपचुनाव रिजल्ट: अमित शाह बोले, 'राहुल गांधी के दुष्प्रचार के बावजूद जीत रही BJP'
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'आप उनसे क्या उम्मीद कर रहे हैं?' तनुश्री दत्ता के सपोर्ट में आईं सोना मोहपात्रा
'आप उनसे क्या उम्मीद कर रहे हैं?' तनुश्री दत्ता के सपोर्ट में आईं सोना मोहपात्रा
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
अभिषेक बनर्जी के आरोपों पर BJP का पलटवार, कहा- 'फर्जी वोट डालना TMC की आदत..'
अभिषेक बनर्जी के आरोपों पर BJP का पलटवार, कहा- 'फर्जी वोट डालना TMC की आदत..'
Embed widget