एक्सप्लोरर

CUET UG 2024: कब तक जारी होगी कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट यूजी की आंसर-की, क्या है लेटेस्ट अपडेट?

CUET UG 2024 Answer Key: कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट 2024 की आंसर-की कब तक रिलीज होगी, इस बारे में क्या अपडेट है. रिलीज होने के बाद इसे कहां चेक किया जा सकता है? जानें.

NTA To Soon Release CUET UG 2024 Answer Key: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी एनटीए जल्दी ही कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट फॉर अंडरग्रेजुएट कोर्सेस 2024 की आंसर-की रिलीज करेगा. वे कैंडिडेट जिन्होंने इस साल की सीयूईटी यूजी परीक्षा दी है वे जल्दी ही चेक कर पाएंगे कि उनके कितने उत्तर सही हैं और कितने उत्तर गलत. सीयूईटी यूजी परीक्षा 2024 की आंसर-की रिलीज होने के बाद ऑफिशियल वेबसाइट पर चेक की जा सकती है. ऐसा करने के लिए आप इन दोनों में से किसी भी एक वेबसाइट पर जा सकते हैं.

नोट कर लीजिए काम की वेबसाइट

कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट यूजी 2024 की आंसर-की रिलीज होने के बाद इन वेबसाइट पर चेक की जा सकती है. वेबसाइट का पता है exams.nta.ac.in/CUET-UG. इसके अलावा दूसरी वेबसाइट का पता है cuetug-ac.ntaonline.in.

अभी प्रोविजनल आंसर की होगी रिलीज

सीयूईटी यूजी परीक्षा के लिए फिलहाल प्रोविजनल आंसर-की जारी की जाएगी. इस पर कैंडिडेट से ऑब्जेक्शन मांगे जाएंगे और उन ऑब्जेक्शन पर विचार करने के बाद ही फाइनल आंसर-की रिलीज होगी. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बहुत जल्द ही प्रोविजनल ओरिजिनल आंसर-की जारी की जा सकती है. आंसर-की रिलीज होने के साथ ही उसके लिए ऑब्जेक्शन विंडो खोल दी जाएगी. ये विंडो कुछ दिनों तक खुली रहेगी ताकि कैंडीडेट्स जिन सवालों पर आपत्ति करना चाहे वे कर सकते हैं.

इन डेट्स पर हुआ था एग्जाम

बता दें की सीयूईटी यूजी परीक्षा 2024 का आयोजन देशभर में 15, 16, 17, 18, 21, 22, 24 और 29 मई 2024 के दिन किया गया था. इस बार एग्जाम ऑनलाइन और ऑफलाइन यानी हाइब्रिड मोड में आयोजित किया गया था. कुछ परीक्षा सीबीटी मोड में हुई थी और कुछ परीक्षा पेन और पेपर मोड में आयोजित किए गए थे. देश भर के 379 शहरों में और देश के बाहर के 26 शहरों में परीक्षा का आयोजन किया गया था. अब इसकी आंसर-की का कैंडिडेट्स को बेसब्री से इंतजार है.

इतने कैंडिडेट्स ने दिया है पेपर

सीयूईटी यूजी परीक्षा में इस बार 15 लाख से ज्यादा कैंडीडेट्स ने भाग लिया है. इन सभी को अब आंसर-की और उसके बाद फाइनल आंसर-की और नतीजों का इंतजार है. ये इंतजार जल्दी ही पूरा हो सकता है. ये भी जान लें कि प्रोविजनल आंसर-की पर जो कैंडिडेट्स आपत्ति करना चाहते हैं, उन्हें प्रति सवाल के हिसाब से तय शुल्क भी भरना होगा. बिना शुल्क के उनकी आंसर-की पर की गई आपत्ति मान्य नहीं होगी.

किन डिटेल्स की पड़ेगी जरूरत

सीयूईटी यूजी की आंसर-की पर आपत्ति करने के लिए कैंडिडेट्स को जिन डिटेल्स की जरूरत पड़ेगी वे हैं-  एप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड और सिक्योरिटी पिन. इनकी मदद से ही किसी भी सवाल पर आपत्ति कर सकते हैं. हर सवाल पर आपत्ति करने के लिए अलग-अलग शुल्क देना होगा. ऑब्जेक्शन विंडो कम से कम 2 से 3 दिन खुली रहेगी. 

यह भी पढ़ें: मैनेजमेंट ट्रेनी के पदों पर निकली वैकेंसी, इस तारीख के पहले करें अप्लाई

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

12वीं पास युवाओं के लिए ITBP में नौकरी का मौका, 81000 तक मिलेगी सैलरी
12वीं पास युवाओं के लिए ITBP में नौकरी का मौका, 81000 तक मिलेगी सैलरी
बड़ी खबर: जामिया मिल्लिया इस्लामिया में दीवाली तक चलेंगी ऑनलाइन क्लासेज
जामिया मिल्लिया इस्लामिया में दीवाली तक चलेंगी ऑनलाइन क्लासेज
NTA ने 2027 एग्जाम कैलेंडर में किया बदलाव, जानें कौन से एग्जाम की तारीख बदली?
NTA ने 2027 एग्जाम कैलेंडर में किया बदलाव, जानें कौन से एग्जाम की तारीख बदली?
दिल्ली में खुला Space का नया रास्ता! रॉकेट वुमन ने दिखाई नई राह
दिल्ली में खुला Space का नया रास्ता! रॉकेट वुमन ने दिखाई नई राह

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, नीरज कुमार के लिए अग्नि परीक्षा
LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, नीरज कुमार के लिए अग्नि परीक्षा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
Embed widget