एक्सप्लोरर

CUET UG 2024: 21 मई से शुरू होंगे CUET UG के ऑनलाइन एग्जाम, यह ऑफलाइन परीक्षा से कितना अलग?

CUET UG: सीयूईटी यूजी 2024 पेन-पेपर और सीबीटी मोड में आयोजित हो रही है. पेन-पेपर परीक्षा 15-18 मई को हो चुकी हैं. जबकि सीबीटी परीक्षा 21-24 मई को होगी.

कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट अंडर ग्रेजुएट का आयोजन किया जा रहा है. CUET UG 2024 परीक्षा 15 मई से 18 मई 2024 तक पेन और पेपर मोड में आयोजित की जा चुकी है. कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में परीक्षा 21 मई से 24 मई 2024 तक आयोजित की जाएगी. छात्र अब आधिकारिक वेबसाइट से सीबीटी मोड के लिए सीयूईटी यूजी 2024 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.  

परीक्षा का आयोजन 380 शहरों में हो रहा है. जबकि एग्जाम देश के बाहर 26 शहरों में आयोजित हो रही है. ऑनलाइन परीक्षा कंप्यूटर आधारित होती है, जिसमें उम्मीदवारों को आवंटित केंद्रों पर कंप्यूटर का इस्तेमाल करके प्रश्नों का उत्तर देना होता है. ऑफ़लाइन परीक्षा पेन-एंड-पेपर मोड में आयोजित की जाती है, जिसमें उम्मीदवारों को OMR शीट और पेन का उपयोग करके सवालों का जवाब देना होगा.

इतने सब्जेक्ट के लिए होगी परीक्षा

कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट अंडर ग्रेजुएट परीक्षा एग्जाम के लिए करीब 13.48 लाख उम्मीदवारों पंजीकरण कराया है. 21, 22 और 24 मई 2024 को सीबीटी (कंप्यूटर आधारित परीक्षा) मोड में आयोजित होनी है. ये परीक्षा कुल में 48 विषयों के लिए होगी. जिनमें 31 भाषाओं और 17 डोमेन-स्पेसिफिक विषय शामिल हैं. जिन उम्मीदवारों को सीबीटी मोड परीक्षा में शामिल होना है. वह आधिकारिक साइट पर जाकर अपने प्रवेश पत्र डाउनलोड कर प्रिंट आउट निकलवा लें. बिना एडमिट कार्ड एग्जाम सेंटर पर प्रवेश नहीं मिलेगा.

इन्हें किया जा सकता है डिसक्वालिफाई

अगर आप गलत या फिर पूरी जानकारी के साथ आवेदन नहीं करते हैं तो आपको डिसक्वालीफाई किया जा सकता है. यदि उम्मीदवार परीक्षा शुल्क का भुगतान नहीं करते हैं तो आपको डिसक्वालीफाई किया जा सकता है. इसके अलावा आपके पास परीक्षा हॉल में मोबाइल फोन या कैलकुलेटर पाया गया तो आपको डिसक्वालीफाई कर दिया जाएगा.

इन बातों का रखें ध्यान

  • उम्मीदवार समय पर परीक्षा केंद्र पर पहुंचें.
  • अपने साथ एडमिट कार्ड, आईडी प्रूफ आदि लेक्रर जाएं.
  • परीक्षा हॉल में शांत रहें.
  • सभी निर्देशों को ध्यान से पढ़ें.
  • परीक्षा समाप्त होने से पहले अपनी उत्तर शीट जमा करें.
  • प्रतिबंधित उपकरण एग्जाम हॉल में ना लेकर जाएं.

यहां मिलेगी मदद

अगर किसी भी उम्मीदवार को सीयूईटी (यूजी) - 2024 के लिए प्रवेश पत्र डाउनलोड करने में किसी भी प्रकार की दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है, तो वह 011 - 40759000 / 011 - 69227700 पर संपर्क कर सकते हैं. साथ ही उम्मीदवार cuet-ug@nta.ac.in पर भी सम्पर्क कर सकते हैं. इसके अलावा उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वह समय समय पर आधिकारिक वेबसाइट को देखते रहें.

यह भी पढ़ें- MSBSHSE Maharashtra HSC 12th Result 2024: कल इतने बजे जारी होंगे महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं के नतीजे, फटाफट नोट कर लें काम की जानकारी

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छात्रों के लिए राहत, देश के हर जिले में खुलेगा टेस्ट सेंटर
छात्रों के लिए राहत, देश के हर जिले में खुलेगा टेस्ट सेंटर
IIT की डिग्री लेकिन फिर भी नौकरी के लिए भटक रहा यह शख्स, आखिर क्यों
IIT की डिग्री लेकिन फिर भी नौकरी के लिए भटक रहा यह शख्स, आखिर क्यों
प्राइवेट कर रहे हैं MBBS, ऐसे बनाएं अपनी हॉस्टल लाइफ का बजट
प्राइवेट कर रहे हैं MBBS, ऐसे बनाएं अपनी हॉस्टल लाइफ का बजट
इन तीन भाषाओं की कर लें तैयारी, भविष्य में नहीं होगी कमाने की टेंशन
इन तीन भाषाओं की कर लें तैयारी, भविष्य में नहीं होगी कमाने की टेंशन

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget