एक्सप्लोरर

MSBSHSE Maharashtra HSC 12th Result 2024: कल इतने बजे जारी होंगे महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं के नतीजे, फटाफट नोट कर लें काम की जानकारी

Maharashtra Board 12th Result 2024: महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं के नतीजे रिलीज होने का दिन और समय तय हो गया है. बोर्ड ने इस बाबत ऑफिशियल नोटिस जारी कर दिया है. परिणाम कल घोषित होगा.

MSBSHSE Maharashtra Board 12th Result 2024: महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं के नतीजों का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है. बोर्ड ने साफ कर दिया है कि 12वीं का रिजल्ट कल यानी 21 मई 2024 दिन मंगलवार को घोषित किया जाएगा. वे कैंडिडेट्स जिन्होंने इस साल की महाराष्ट्र बोर्ड बारहवीं की परीक्षा दी हो, वे रिलीज होने के बाद नतीजे ऑफिशियल वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं. ऐसा करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट का पता ये है - mahahsscboard.in. इस बाबत महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन ने नोटिस रिलीज किया है.

कल दोपहर में आएगा रिजल्ट

इस बाबत जारी नोटिस में बोर्ड ने बताया है कि एमएसबीएसएचएसई एचएससी परीक्षा के नतीजे कल यानी 21 मई 2024 को दोपहर में 1 बजे जारी किए जाएंगे. रिजल्ट चेक करने के लिए आप महाराष्ट्र बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जा सकते हैं. वेबसाइट्स की लिस्ट यहां साझा की जा रही है.

इन वेबसाइट्स पर देख सकते हैं नतीजे

महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं के रिजल्ट रिलीज होने के बाद इन वेबसाइट्स पर चेक किए जा सकते हैं. ये लिस्ट खुद बोर्ड ने साझा की है.

mahresult.nic.in

mahahsscboard.in

hsc.mahresults.org.in

results.digilocker.gov.in

tv9marathi.com

results.targetpublications.org.

इसके साथ ही आप इन दो वेबसाइट्स पर भी रिजल्ट रिलीज होने के बाद चेक कर सकते हैं - hscresult.mkcl.org, results.gov.in.

इतने स्टूडेंट्स को है नतीजों का इंतजार

महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं के नतीजों का इंतजार लाखों स्टूडेंट्स को है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस बार करीब 14 लाख स्टूडेंट्स ने एमएच बोर्ड की हायर सेकेंडरी की परीक्षा में भाग लिया है. रिजल्ट जारी होने के बाद कैंडिडेट्स को अपना रोल नंबर और मां का नाम डालकर नतीजे देखने होंगे.

इन आसान स्टेप्स से देख सकते हैं परिणाम

  • महाराष्ट्र बोर्ड बारहवीं के नतीजे रिलीज होने के बाद चेक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं यानी maharesults.nic.in पर. ऊपर लिस्ट में दी दूसरी वेबसाइट्स पर भी जा सकते हैं.
  • यहां आपको MAH HSC Result 2024 नाम का लिंक दिखेगा, इस पर क्लिक करें. (ऐसा तब होगा जब रिजल्ट जारी हो जाएगा).
  • ऐसा करते ही एक नया पेज खुलेगा. इस पेज पर आपको अपने लॉगिन डिटेल्स डालने होंगे.
  • डिटेल डालें यानी रोल नंबर और मां का नाम और सबमिट कर दें. इतना करते ही आपका रिजल्ट कंप्यूटर स्क्रीन पर दिख जाएगा.
  • यहां से इसे चेक कर लें, डाउनलोड कर लें और चाहें तो प्रिंट निकाल लें.
  • आगे की किसी प्रकार की जानकारी के लिए समय-समय पर महाराष्ट्र बोर्ड की वेबसाइट चेक करते रहें. यहां से आपको सारे अपडेट मिल जाएंगे. 

यह भी पढ़ें: ऐसा रहा इस बार राजस्थान बोर्ड 12वीं का साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स का रिजल्ट 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Karnataka PGCET 2026 रिजल्ट जल्द, ऐसे डाउनलोड कर सकेंगे स्कोरकार्ड
Karnataka PGCET 2026 रिजल्ट जल्द, ऐसे डाउनलोड कर सकेंगे स्कोरकार्ड
JPSC प्रीलिम्स का रिजल्ट जारी, मेंस के लिए आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
JPSC प्रीलिम्स का रिजल्ट जारी, मेंस के लिए आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
ICAI CA Foundation Result 2026: सीए फाउंडेशन का रिजल्ट जारी, ऐसे करें स्कोरकार्ड डाउनलोड; जानें टॉपर्स
सीए फाउंडेशन का रिजल्ट जारी, ऐसे करें स्कोरकार्ड डाउनलोड; जानें टॉपर्स
RRB ग्रुप डी का रिजल्ट जारी, लाखों उम्मीदवारों का इंतजार खत्म; ऐसे चेक करें स्कोरकार्ड
RRB ग्रुप डी का रिजल्ट जारी, लाखों उम्मीदवारों का इंतजार खत्म; ऐसे चेक करें स्कोरकार्ड

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget