एक्सप्लोरर

CUET UG 2024 को लेकर आया बड़ा फैसला! इस साल से हाइब्रिड मोड में होगी परीक्षा...

CUET UG 2024 Update: कॉमन यूनिवर्सिटी टेस्ट यूजी 2024 को लेकर बड़ा अपडेट सामने आ रहा है. इसके मुताबिक इस साल से ये परीक्षा ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से आयोजित की जाएगी.

CUET UG 2024 In Hybrid Mode: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने सीयूईटी परीक्षा 2024 को लेकर बड़ा फैसला लिया है. इसके अनुसार इस साल से कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट का आयोजन हाइब्रिड मोड में किया जाएगा. यानी परीक्षा पेन पेपर मोड/ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों तरीकों से आयोजित होगी. कैंडिडेट अपनी सुविधा के मुताबिक चुन सकते हैं कि वे किस मोड में एग्जाम देना चाहते हैं. इससे दूर-दराज क्षेत्रों के छात्रों को ऑनलाइन परीक्षा देने के लिए अपने घरों से दूर ट्रैवल नहीं करना पड़ेगा.

इन छात्रों को होगा फायदा

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक इस साल से एनटीए, सीयूईटी परीक्षा का आयोजन हाईब्रिड मोड में करेगी. इससे रूरल एरिया के छात्रों को ज्यादा फायदा होगा. ऐसा होने से वे अपने पास के एग्जाम सेंटर्स में ही परीक्षा दे पाएंगे. दरअसल छोटी जगहों पर ऑनलाइन टेस्ट की सुचारू व्यवस्था नहीं हो पाती. इसलिए यहां के छात्रों को बड़े शहरों का रुख करना पड़ता है ताकि वे एग्जाम दे सकें. ऑफलाइन मोड में परीक्षा आयोजित होने से उन्हें दूसरे शहर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी.

कब से शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन

सीयूईटी यूजी परीक्षा 2024 के लिए रजिस्ट्रेशन कब से शुरू होंगे, इसकी पक्की तारीख एनटीए ने जारी नहीं की है. हालांकि मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पंजीकरण 19 फरवरी से शुरू हो सकते हैं. वे कैंडिडेट्स जो आवेदन करना चाहते हों, वे लिंक एक्टिव होने के बाद इस वेबसाइट से फॉर्म भर सकते हैं – cuet.samarth.ac.in. ये भी जान लें कि परीक्षा का आयोजन 15 से 31 मई 2024 के बीच किया जाएगा.

एक्सपर्ट ने कही यह बात

सीयूईटी यूजी की तैयारी कराने वाले प्लेटफॉर्म एग्जाम फैक्टर के प्रॉडक्ट हेड विनय ने कहा, 'हाइब्रिड होना अच्छा निर्णय हो सकता है.' उन्होंने बताया कि हाइब्रिड मोड दूरदराज के इलाकों में रहने वाले स्टूडेंट्स को पास में परीक्षा केंद्र उपलब्ध कराकर उनकी जरूरतों को पूरा करने में मदद करता है, जो बेहद खास है. हम इस साल सीयूईटी यूजी के परीक्षा पैटर्न पर एनटीए से अधिक जानकारी मिलने का इंतजार कर रहे हैं.

ये बदलाव भी हो सकते हैं

हाईब्रिड मोड के अलावा कुछ और बदलाव भी पेपर पैटर्न में हो सकते हैं. इनकी पक्की जानकारी नोटिस निकलने के बाद ही मिलेगी पर संभावित सूचनाएं इस प्रकार हैं. विषयों की संख्या 10 से घटकर 6 हो सकती है ताकि बहुत से रजिस्ट्रेशंस को मैनेज करने से लेकर आंसर-की रिलीज करने तक समस्या न आए. इसके साथ ही जिन विषयों में सबसे ज्यादा रजिस्ट्रेशन होंगे उनकी परीक्षा ओएमआर शीट फॉर्म में आयोजित की जा सकती है. अपडेट के लिए वेबसाइट विजिट करते रहें. 

यह भी पढ़ें: हिंदी-अंग्रेजी के अलावा 13 भाषाओं में आयोजित होगी SSC GD कॉन्सटेबल परीक्षा 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़ में शिक्षा सत्र बदला, 2027-28 से 1 अप्रैल से शुरू होगा नया अकादमिक सत्र, सरकार का बड़ा फैसला
छत्तीसगढ़ में शिक्षा सत्र बदला, 2027-28 से 1 अप्रैल से शुरू होगा नया अकादमिक सत्र, सरकार का बड़ा फैसला
AI के दौर में संस्कृत की बढ़ी वैल्यू, इन यूनिवर्सिटीज में एडमिशन लेकर बना सकते हैं करियर
AI के दौर में संस्कृत की बढ़ी वैल्यू, इन यूनिवर्सिटीज में एडमिशन लेकर बना सकते हैं करियर
AI से लेकर Python तक... CBSE छात्रों को देगा भविष्य की टेक्नोलॉजी की ट्रेनिंग; शुरू किए फ्री के कोर्स
AI से लेकर Python तक... CBSE छात्रों को देगा भविष्य की टेक्नोलॉजी की ट्रेनिंग; शुरू किए फ्री के कोर्स
बारिश या ट्रैफिक जाम की वजह से छूटा एग्जाम तो कौन होगा इसका जिम्मेदार, कहां कर सकते हैं शिकायत?
बारिश या ट्रैफिक जाम की वजह से छूटा एग्जाम तो कौन होगा इसका जिम्मेदार, कहां कर सकते हैं शिकायत?

वीडियोज

Shivangi Joshi के आंसुओं पर Harshad Chopda का तीखा रिएक्शन
Shivangi Joshi के आंसुओं पर भड़के Harshad Chopda
Gautami ने खोला Content Creation का सच, बोलीं- मेहनत दिखती नहीं, लेकिन होती बहुत है
'Yeh Rishta Kya Kehlata Hai' में फिर आएगा Mega Leap? सेट के Renovation से तेज हुईं चर्चाएं
Riteish Deshmukh ने बताया कैसे बनाई अपनी अलग पहचान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शहबाज शरीफ का बलूचिस्तान दौरे के दिन बलूच लड़ाको ने कब्जाया शहर; बैंक, थाने समेत सरकारी इमारतें आग के हवाले
शरीफ के बलूचिस्तान दौरे के दिन बलूच लड़ाको ने कब्जाया शहर; बैंक समेत सरकारी इमारतें आग के हवाले
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
47 छक्के, 22 चौके... टी20 मैच में इस खिलाड़ी ने जड़ा दोहरा शतक, टीम ने बना डाले 417 रन
47 छक्के, 22 चौके... टी20 मैच में इस खिलाड़ी ने जड़ा दोहरा शतक, टीम ने बना डाले 417 रन
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
दक्षिण-पश्चिम मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
Embed widget