एक्सप्लोरर

​CUET UG 2023 के लिए कर पाएंगे अप्लाई, यूजीसी अध्यक्ष ने कही ये बात

​CUET UG: कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट-अंडर ग्रेजुएट के लिए पंजीकरण प्रक्रिया कल से एक बार फिर प्रारम्भ हो जाएगी. जिसके लिए उम्मीदवार यहां दिए गए स्टेप्स के जरिए अप्लाई कर सकेंगे.

​CUET UG 2023: जिन छात्र-छात्राओं ने अभी तक कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट-अंडर ग्रेजुएट (CUET UG 2023) के लिए पंजीकरण नहीं किया था. उनके लिए अच्छी खबर है नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने इस एग्जाम के लिए आवेदन विंडो फिर से खोल दी है. इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक साइट cuet.samarth.ac.in पर जाकर 11 अप्रैल तक अप्लाई कर सकते हैं. इससे पहले एनटीए ने एप्लीकेशन विंडो को 3 अप्रैल को बंद कर दिया था. जिसे अब कल से तीन दिन के लिए खोल दिया जाएगा.

यूजीसी अध्यक्ष एम जगदीश कुमार ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है कि सीयूईटी यूजी 2023 के लिए एप्लीकेशन की प्रक्रिया फिर से शुरू की जा रही है. उन्होंने कहा है कि कई छात्रों के अनुरोध के बाद रविवार, सोमवार और मंगलवार को सीयूईटी-यूजी के लिए आवेदन पोर्टल को फिर से खोलने का फैसला किया गया है. 11 अप्रैल 2023 को रात 11.59 बजे पोर्टल बंद कर दिया जाएगा.

पिछले साल से ज्यादा पंजीकरण 

CUET UG का आयोजन केंद्रीय विश्वविद्यालयों, राज्य विश्वविद्यालयों और अन्य प्राइवेट यूनिवर्सिटी में दाखिले के लिए किया जा रहा है. इसकी शुरुआत यूजीसी ने पिछले वर्ष से की थी. इस बार इसका दूसरा संस्करण है. जिसके लिए अब तक लाखों छात्र-छात्राओं ने आवेदन किया है. इस साल चली रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया में पिछले साल की अपेक्षा 41 फीसदी की वृद्धि देखी गई है. इसके अलावा बीते साल 90 विश्वविद्यालयों ने इस एग्जाम को अपनाया था. जो संख्या इस बार 242 हो गई है.

कैसे कर पाएंगे रजिस्ट्रेशन

  • स्टेप 1: सबसे पहले उम्मीदवार सीयूईटी की आधिकारिक वेबसाइट cuet.samarth.ac.in 2023 पर जाएं.
  • स्टेप 2: इसके बाद होमपेज पर “रजिस्टर” पर क्लिक करें.
  • स्टेप 3: फिर उम्मीदवार पासवर्ड जनरेट करने के लिए एक ईमेल आईडी दर्ज करें.
  • स्टेप 4: अब उम्मीदवार अपनी रजिस्ट्रेशन संख्या व पासवर्ड का उपयोग करके लॉगिन करें.
  • स्टेप 5: इसके बाद आवेदन पत्र में मांगी गई सभी डिटेल्स फिल करें.
  • स्टेप 6: अब छात्र आवेदन शुल्क का भुगतान कर फॉर्म सबमिट कर दें.
  • स्टेप 7: फिर छात्र आवेदन पत्र को डाउनलोड कर लें.
  • स्टेप 8: अंत में छात्र आवेदन पत्र का एक प्रिंट आउट निकाल लें.

यह भी पढ़ें- ​कोडिंग के क्षेत्र में बना सकते हैं शानदार करियर, होनी चाहिए ये खूबियां

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

12वीं पास के लिए सेना में अधिकारी बनने का मौका, TES-57 पदों पर भर्ती
12वीं पास के लिए सेना में अधिकारी बनने का मौका, TES-57 पदों पर भर्ती
गुरुग्राम की हवा बनी पढ़ाई में बाधा, बच्चों के 94,859 स्कूल दिवस बर्बाद
गुरुग्राम की हवा बनी पढ़ाई में बाधा, बच्चों के 94,859 स्कूल दिवस बर्बाद
NIOS ने जारी की 10-12वीं की डेटशीट, अक्टूबर से दिसंबर तक होंगे एग्जाम
NIOS ने जारी की 10-12वीं की डेटशीट, अक्टूबर से दिसंबर तक होंगे एग्जाम
दिल्ली में कल स्कूल खुलेंगे या नहीं? CJP प्रोटेस्ट के बीच जानें जवाब
दिल्ली में कल स्कूल खुलेंगे या नहीं? CJP प्रोटेस्ट के बीच जानें जवाब

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'पुराने बॉयफ्रेंड को भेज रही थीं लव यू और हार्ट...', पत्नी पर तेज प्रताप यादव का आरोप
'पुराने बॉयफ्रेंड को भेज रही थीं लव यू और हार्ट...', पत्नी पर तेज प्रताप यादव का आरोप
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले कप्तान शाई होप; जानें
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले शाई होप
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
नानी ने The Paradise के ओटीटी वर्जन में किए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
'द पैराडाइज' के ओटीटी वर्जन में हुए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
बॉस हो तो ऐसा... ठंड में कांपते कर्मचारी को गिफ्ट कर दी BMW, मामला वायरल
बॉस हो तो ऐसा... ठंड में कांपते कर्मचारी को गिफ्ट कर दी BMW, मामला वायरल
Office जाने के लिए कौन-सा वाहन सही, Scooter-Bike या EV?
Office जाने के लिए कौन-सा वाहन सही, Scooter-Bike या EV?
Embed widget