एक्सप्लोरर

CUET परीक्षा में हो सकते हैं कई बड़े बदलाव, UGC अध्यक्ष ने कही ये बड़ी बात

2025 में होने वाली CUET UG और CUET PG परीक्षा में बड़े बदलाव हो सकते हैं. 2024 में एग्जाम का आयोजन हाइब्रिड मोड में किया गया था.

अंडर ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट में दाखिले लेने के लिए कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET) के 2025 परीक्षाओं में कई बदलाव जल्द ही किए जा सकते हैं. बदलावों पर फिलहाल एक एक्सपर्ट पैनल चर्चा कर रहा है. इसकी जानकारी खुद UGC के अध्यक्ष जगदीश कुमार ने दी है.

यूजीसी अध्यक्ष ने यह भी बताया कि आयोग द्वारा जल्द ही CUET UG और CUET PG 2025 आयोजित करने के लिए नया ड्राफ्ट जारी किया जाएगा जिसमें छात्रों, अभिभावकों, शिक्षकों और संस्थानों से फीडबैक और सुझाव लिए जायेंगे. इन सुझावों के बाद फाइनल ब्ल्यूप्रिंट तैयार किया जाएगा.

ये भी पढ़ें-

देश की इस यूनिवर्सिटी में मिलेगी पीरियड्स लीव, मैनेजमेंट ने लिया बड़ा फैसला

CUET की परीक्षाएं कॉलेजों (UG )और विश्वविद्यालय (PG)स्तर पर कितनी सफल और कारगर साबित हो रही हैं ये जानने और समझने के लिए विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) ने एक विशेषज्ञ समिति का गठन किया है. 

क्या बोले यूजीसी अध्यक्ष?

UGC के अध्यक्ष जगदीश कुमार के मुताबिक पिछले वर्षों से जो फीडबैक मिला है उसके आधार पर CUET की परीक्षा देने वाले छात्रों के लिए सकारात्मक वातावरण दिया जाए, इसलिए सुधार लगातार होता रहना चाहिए. सकारात्मक सुधार की नियत से इस समिति का गठन किया गया है . समिति ने परीक्षा के कई हिस्सों और पहलुओं पर ध्यान दिया है. जैसे कि परीक्षा का स्ट्रक्चर कैसा होना चाहिए ,इसमें क्या सुधार किए जा सकते हैं, कितने पेपर होने चाहिए , टेस्ट पेपरों की अवधि क्या होनी चाहिए, छात्रों के एग्जाम सेंटर कैसे सेट किए जाने चाहिए इत्यादि.

हाइब्रिड मोड में हुआ था एग्जाम

वर्ष 2024 में यह परीक्षा पहली बार हाइब्रिड मोड में आयोजित की गई थी, हालांकि दिल्ली में परीक्षा आयोजित होने से कुछ घंटों पहले ही रद्द कर दी गई थी साथ ही जो छात्र परीक्षा देने भी पहुंचे थे उनमें कई छात्रों को परीक्षा केंद्र पर पहुंचने पर परेशानी पेश आई थी. लिहाज़ा लॉजिस्टिक्स पर भी मीटिंग में चर्चा की गई .

किस लिए होता है आयोजन?

दरअसल, 12वीं की बोर्ड परीक्षा पास करने के बाद ग्रेजुएशन करने के लिए अगर आप देश की टॉप यूनिवर्सिटी में एडमिशन लेना चाहते हैं तो CUET(कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट) परीक्षा के जरिए दाखिला दिया जाता है. ये एक राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा है जिसे नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) आयोजित करती है. 

CUET परीक्षा UG देने के बाद PG में दाखिला लेने के लिए भी CUET PG का आयोजन किया जाता है. जिससे देशभर के बड़े विश्वविद्यालयों के कोर्स में दाखिला लेने का रास्ता आसान हो जाता है. 2024 तक एक सीयूईटी परीक्षा देने से देश के 200 से ज्यादा विश्वविद्यालयों में प्रवेश मिलना आसान हो गया था वहीं 2025 तक विश्वविद्यालयों की सूची और बढ़ सकती है यानि दाखिला लेने के लिए विकल्पों में भी वृद्धि हो सकती है.

ये भी पढ़ें-

इस दिन जारी होगा UPSC NDA NA का नोटिफिकेशन, सामने आई परीक्षा की तारीख, जानें डिटेल्स

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NCERT पॉलिटिकल साइंस किताबें होंगी अपडेट, नई टीम की गठित
NCERT पॉलिटिकल साइंस किताबें होंगी अपडेट, नई टीम की गठित
Makeup Course: मेकअप के लिए ये हैं 5 सबसे सस्ते कोर्स, आज ही करें अप्लाई
मेकअप के लिए ये हैं 5 सबसे सस्ते कोर्स, आज ही करें अप्लाई
हरियाणा पुलिस में 400 एसपीओ पदों पर भर्ती, 24 अगस्त से करें आवेदन
हरियाणा पुलिस में 400 एसपीओ पदों पर भर्ती, 24 अगस्त से करें आवेदन
Marksheet: खो गई है सालों पुरानी मार्कशीट? जानिए नई निकलवाने की प्रक्रिया
खो गई है सालों पुरानी मार्कशीट? जानिए नई निकलवाने की प्रक्रिया

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
महाराष्ट्र में इन छात्राओं को पॉकेट मनी देगी सरकार! मिलेंगे 2000 रुपये
महाराष्ट्र में इन छात्राओं को पॉकेट मनी देगी सरकार! मिलेंगे 2000 रुपये
6,6,6,6,6,6... पप्पू यादव के बेटे ने DPL में खेली एक और तूफानी पारी
6,6,6,6,6,6... पप्पू यादव के बेटे ने DPL में खेली एक और तूफानी पारी
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, मुश्किल दौर याद कर छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
Sawan Putrada Ekadashi 2026: पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
Facial Cleansing: कोरियन या हाइड्रा, कौन-सा फेशियल करेगा आपकी स्किन पर काम?
कोरियन या हाइड्रा, कौन-सा फेशियल करेगा आपकी स्किन पर काम?
माल ढुलाई में आएगी तेजी! 130 की रफ्तार से दौड़ी वंदे भारत फ्रेट, कब शुरू होगी सेवा?
माल ढुलाई में आएगी तेजी! 130 की रफ्तार से दौड़ी वंदे भारत फ्रेट, कब शुरू होगी सेवा?
Embed widget