एक्सप्लोरर

CUET 2024: एग्जाम टाइमिंग से पेपर पैटर्न तक जानें, ये इंफॉर्मेशन करेगी परीक्षा पास करने में मदद

CUET 2024 Important Information: इस साल के कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट में बैठ रहे हैं तो ये जानकारी आपके काम आ सकती है. सीयूईटी यूजी एग्जाम 15 मई से आयोजित होंगे. जानिए जुड़े जरूरी डिटेल.

CUET 2024 Preparation Tips: किसी भी यूनिवर्सिटी के बैचलर्स प्रोग्राम में एडमिशन लेने के लिए सीयूईटी यूजी परीक्षा 2024 पास करना जरूरी है. आर्ट्स, साइंस या कॉमर्स तीनों में से किसी स्ट्रीम में प्रवेश चाहिए हो, ये एग्जाम क्लियर करना महत्वपूर्ण है. बोर्ड परीक्षा की तैयारी के साथ ही इस एग्जाम के लिए भी तैयारी करते चलें क्योंकि बोर्ड परीक्षाएं खत्म होते ही सीयूईटी यूजी का आयोजन होगा. इस साल की परीक्षा 15 से 31 मई 2024 के बीच आयोजित की जाएगी. जानते हैं इससे जुड़े जरूरी डिटेल.

जरूरी जानकारी

इस परीक्षा का आयोजन पिछले साल से शुरू हुआ है और एनटीए यानी नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ये एग्जाम कंडक्ट कराती है. पेपर दो से तीन स्लॉट में आयोजित होता है. ये इस बात पर निर्भर करता है कि किस विषय के लिए कितने आवेदन आए हैं. इसमें मल्टीपल च्वॉइस क्वैश्चंस पूछे जाते हैं.

मोटे तौर पर पेपर तीन शिफ्ट में आयोजित होता है हालांकि फाइनल टाइमिंग में बदलाव हो सकता है. पिछले साल के हिसाब से बात करें तो पहली शिफ्ट सुबह 8.30 से 10.30, दूसरी शिफ्ट दोपहर में 12 से 2 और तीसरी शिफ्ट शाम को 3.30 से 6.30 बजे के बीच आयोजित होती है.

निगेटिव मार्किंग है

ये पेपर तीन सेक्शन में बंटा होता है. पहला सेक्शन ए और बी होता है, ये लैंग्वेज का होता है. दूसरा सेक्शन डोमेन सब्जेक्ट का और तीसरा सेक्शन जनरल टेस्ट है, ये ऑप्शनल है. परीक्षा में निगेटिव मार्किंग है इसलिए संभलकर आंसर लिखें.

मार्किंग स्कीम की बात करें तो ये इस प्रकार है कि सही जवाब के लिए प्लस 5 अंक मिलते हैं और गलत जवाब के लिए माइनस 1 हो जाता है, यानी एक नंबर कट जाता है.

कितना समय मिलता है

सेक्शन ए और बी यानी लैंग्वेज पेपर में दोनों भाषाओं में 60 में से 50 सवाल करने होते हैं. इसे हल करने के लिए 45 मिनट का समय दिया जाता है. सेक्शन टू यानी डोमेन सब्जेक्ट में 45/50 में से 35/40 प्रश्न अटेम्प्ट करने होते हैं. इसके लिए भी 45 मिनट मिलते हैं. कुछ विषयों के लिए एक घंटा मिलता है. सेक्शन थ्री यानी जनरल टेस्ट में 60 में से 50 सवाल करने होते हैं. इसे हल करने के लिए 60 मिनट मिलते हैं. डिटेल ctet.nic.in पर चेक कर सकते हैं. 

यह भी पढ़ें: CTET 2024 परीक्षा कल होगी आयोजित, यहां देखें एग्जाम डे गाइडलाइन 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पहले ही अटेंप्ट में निकलेगा JRF, इस टाइम टेबल से करें पढ़ाई
पहले ही अटेंप्ट में निकलेगा JRF, इस टाइम टेबल से करें पढ़ाई
AMU और JAMIA में कब निकलेंगे एंट्रेंस फॉर्म? इन तारीखों पर रखें नजर
AMU और JAMIA में कब निकलेंगे एंट्रेंस फॉर्म? इन तारीखों पर रखें नजर
RRB NTPC में नहीं होगा टाइपिंग टेस्ट, 3548 पदों के लिए आवेदन शुरू
RRB NTPC में नहीं होगा टाइपिंग टेस्ट, 3548 पदों के लिए आवेदन शुरू
20 साल में कितने प्रतिशत बढ़ गई दिल्ली के प्राइवेट स्कूलों की फीस? देख लें रिपोर्ट
20 साल में कितने प्रतिशत बढ़ गई दिल्ली के प्राइवेट स्कूलों की फीस? देख लें रिपोर्ट

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके का किस महिला ने चूम लिया माथा? इमोशनल होकर बोले- 'मेरा नया परिवार...'
अभिजीत दीपके का किस महिला ने चूम लिया माथा? इमोशनल होकर बोले- 'मेरा नया परिवार...'
Elon Musk के समर्थन में प्रियंका चतुर्वेदी का बयान, 'इस देरी का असर...'
Elon Musk के समर्थन में प्रियंका चतुर्वेदी का बयान, 'इस देरी का असर...'
Rejinagar Bypoll Result Live: बंगाल की रेजीनगर सीट पर भाजपा निकली आगे, पहले रुझान में कांग्रेस-टीएमसी पीछे
Live: बंगाल की रेजीनगर सीट पर भाजपा निकली आगे, पहले रुझान में कांग्रेस-टीएमसी पीछे
विराट और रोहित की कौन सी स्किल चुराना चाहते हो? अभिषेक शर्मा का जवाब दिल जीत लेगा
विराट-रोहित की कौन सी स्किल चुराना चाहते हो? अभिषेक का जवाब दिल जीत लेगा
Nagaon Bypoll Result 2026 LIVE: नगांव लोकसभा उप-चुनाव में किसकी होगी जीत? थोड़ी देर में पहला रुझान
LIVE: नगांव लोकसभा उप-चुनाव में किसकी होगी जीत? थोड़ी देर में पहला रुझान
नाना पाटेकर को राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई, बेटे ने बताया क्यों रात में किया गया अंतिम संस्कार?
नाना पाटेकर का रात में क्यों किया गया अंतिम संस्कार? बेटे ने बताई वजह
दीपक बालियान को देर रात पुलिस ने उठाया, CJP बोली- 'क्या हम इमरजेंसी...'
दीपक बालियान को देर रात पुलिस ने उठाया, CJP बोली- 'क्या हम इमरजेंसी...'
कांशीराम की पुण्यतिथि पर मायावती ने दी श्रद्धांजलि, बताया- गरीबों का 'मसीहा'
कांशीराम की पुण्यतिथि पर मायावती ने दी श्रद्धांजलि, बताया- गरीबों का 'मसीहा'
Embed widget