एक्सप्लोरर

​​CTET Exam: CTET परीक्षा देने जाने से पहले पढ़ लें यह खबर, जानें क्या हैं गाइडलाइंस

​CTET Exam Guidelines: सीटीईटी परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को किसी भी तरह के इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस को परीक्षा केंद्र पर ले जाने की अनुमति नहीं होगी.

​CTET: सीबीएसई ने सीटीईटी को लेकर गाइडलाइन्स जारी की हैं. जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं, वह इन दिशा-निर्देश को जरूर पढ़ लें. सीबीएसई की ओर से सीटीईटी परीक्षा का आयोजन 28 व 29 दिसंबर को कराया जाना है. इस परीक्षा का आयोजन 243 शहरों में होगा. इस बार परीक्षा शहरों और केंद्रों की संख्या में बढ़ोतरी की गई है. जिससे यह सुनिश्चित किया जा सके कि उम्मीदवारों को कम से कम यात्रा करनी पड़े. इसके अलावा परीक्षा के दौरान सामाजिक दूरी के नियम के पालन को लेकर पर भी ज्यादा केंद्र बनाए गए हैं. इस परीक्षा में 2.59 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों के शामिल होने की उम्मीद है.

परीक्षा देने से जाने से पहले उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड जरूर अपने साथ रख लें. बिना एडमिट कार्ड के आपको परीक्षा देने नहीं दिया जाएगा. इसके अलावा आप एडमिट कार्ड पर अपना नाम, फोटो आदि जानकारी भी एक चेक कर लें. उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड के एक पहचान पत्र भी साथ लाना होगा. उम्मीदवार आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर आईडी कार्ड आई ला सकते हैं. इसके अलावा उम्मीदवार अपनी पानी की बोटल, मास्क, सैनिटाइजर आदि ला सकते हैं.

इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस ले जाने की है मनाही
CTET पेपर 1 के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर सुबह 7:30 बजे पहुंच जाना चाहिए. वहीं, CTET पेपर II में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वह एग्जाम हाल तक दोपहर 12 बजे तक पहुंच जाएं. उम्मीदवारों को एग्जाम सेंटर पर किसी भी तरह का इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, जैसे- स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ, हेडफोन आदि लेकर जाने की अनुमति नहीं है.

कितने अंक हैं जरूरी
सीटीईटी  की परीक्षा को पास करने के लिए अभ्यर्थी को 150 नंबरों में से 60 फीसदी अंक प्राप्त करने की जरूरत होती है. जबकि आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए कट-ऑफ 55 प्रतिशत है. जो 150 में से लगभग 82 अंकों के बराबर होती है. पार्ट-1 एग्जाम पास करने वाले अभ्यर्थी कक्षा 1 से 5 तक पढ़ाने के पात्र होंगे. जबकि पार्ट-2 परीक्षा को पास करने वाले उम्मीदवार क्लास 6 से 8 तक पढ़ा सकेंगे.

यह भी पढ़ें-

​​Government Jobs: यहां निकली अकाउंटेंट के पद पर भर्तियां, ग्रेजुएट्स फटाफट करें अप्लाई

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कर्नाटक में SIR ड्यूटी का असर, बिना पढ़ाई छात्रों ने दी मिड टर्म परीक्षा 
कर्नाटक में SIR ड्यूटी का असर, बिना पढ़ाई छात्रों ने दी मिड टर्म परीक्षा 
CBSE 10वीं के छात्रों को राहत, नहीं बदलेगा पास होने का नियम
CBSE 10वीं के छात्रों को राहत, नहीं बदलेगा पास होने का नियम
दिवाली से पहले UP के शिक्षकों की बल्ले-बल्ले, 70 हजार से ज्यादा का होगा प्रमोशन
दिवाली से पहले UP के शिक्षकों की बल्ले-बल्ले, 70 हजार से ज्यादा का होगा प्रमोशन
सेल भिलाई में 710 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, ITI से ग्रेजुएट तक के लिए मौका
सेल भिलाई में 710 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, ITI से ग्रेजुएट तक के लिए मौका

वीडियोज

Premanand Maharaj के आश्रम का अनर्थ कांड ! | Sansani | ABP News
CJP का अगला मोर्चा Gyanesh Kumar के खिलाफ? सामने आईं 4 मांगें | Dharmendra Pradhan | SIR | EC
SIR Controversy: SIR पर संग्राम...विपक्ष के सवालों के बीच EC ने क्यों बदला तरीका? | Gyanesh Kumar
Chitra Tripathi | Fly Dubai Accident: 174 जिंदगी बचाने वाला 'हिंदुस्तानी हीरो' | ABP News
Fly Dubai Accident: Captain Smit Machchhar ने कैसे बचाई 174 जानें..PM Modi से बताया पूरा सच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लद्दाख की 28 जगहों के भारत ने नाम बदले, चीन को लग सकता है झटका
लद्दाख की 28 जगहों के भारत ने नाम बदले, चीन को लग सकता है झटका
अभिजीत दिपके के बयान पर भड़के रामदास आठवले, बोले- 'उनके दिमाग...'
अभिजीत दिपके के बयान पर भड़के रामदास आठवले, बोले- 'उनके दिमाग...'
15 छक्के 13 चौके, टीम इंडिया ने बना दिया टी20 का सबसे बड़ा स्कोर, अभिषेक-तिलक चमके
15 छक्के 13 चौके, टीम इंडिया ने बना दिया टी20 का सबसे बड़ा स्कोर, अभिषेक-तिलक चमके
मुश्ताक खान की प्रेयर मीट से भगाए गए थे राजपाल यादव? वायरल वीडियो का सच आया सामने
मुश्ताक खान की प्रेयर मीट से भगाए गए थे राजपाल यादव? सच आया सामने
क्या पहले से अटैक का था प्लान? हमामी ने क्यों की प्लेन क्रैश की कोशिश, इनसाइड स्टोरी
क्या पहले से अटैक का था प्लान? हमामी ने क्यों की प्लेन क्रैश की कोशिश, इनसाइड स्टोरी
होर्मुज में कुवैती टैंकर पर हमला, 5 भारतीय नाविकों को किया गया रेस्क्यू, जानें पूरा मामला
होर्मुज में कुवैती टैंकर पर हमला, 5 भारतीय नाविकों को किया गया रेस्क्यू, जानें पूरा मामला
OpenAI ने 100 से ज्यादा कंपनियों को भेजा अलर्ट, AI एजेंट्स ने लगाई डेटा में सेंध!
OpenAI ने 100 से ज्यादा कंपनियों को भेजा अलर्ट, AI एजेंट्स ने लगाई डेटा में सेंध!
असली याराना!' दोस्त को बचाने Dog Catcher पर टूटा पड़ा कुत्ता, वीडियो वायरल
असली याराना!' दोस्त को बचाने Dog Catcher पर टूटा पड़ा कुत्ता, वीडियो वायरल
Embed widget