एक्सप्लोरर

CTET December 2023: सीबीएसई जल्द जारी कर सकता है CTET दिसंबर परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन, ऐसे कर पाएंगे अप्लाई

CTET: केन्द्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को यहां दिए गए तरीके के जरिए पंजीकरण करना होगा. इस परीक्षा के लिए सीबीएसई जल्द ही अधिसूचना जारी कर सकता है.

CTET December 2023 Notification Soon: सीबीएसई की तरफ से जल्द ही दिसंबर में होने वाली केन्द्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है. हालांकि अभी केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने इस संबंध में कोई सूचना जारी नहीं की है. मगर पिछले सालों के आधार पर देखें तो आवेदन प्रोसेस जल्द ही शुरू होने की उम्मीद है.

बता दें कि पिछले वर्ष सीबीएसई ने दिसंबर सीटीईटी के लिए आवेदन प्रक्रिया 31 अक्टूबर 2022 से शुरू की थी जो कि 24 नवंबर तक चली थी. इस दौरान उम्मीदवारों को आवेदन पत्र भरने के साथ ही फॉर्म में करेक्शन करने का अवसर भी दिया गया था. जिसके आधार पर कहा जा रहा है कि सीबीएसई अगले कुछ दिन में नोटिफिकेशन जारी कर देगा. सीटीईटी दिसंबर एग्जाम के लिए आवेदन प्रोसेस शुरू होने के बाद उम्मीदवारों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाना होगा.

कैसे कर पाएंगे अप्लाई

फिर उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन लिंक पर जाकर अपना पंजीकरण करना होगा. रजिस्ट्रेशन करने के लिए उम्मीदवारों को अपनी डिटेल्स जैसे- नाम, जन्म तिथि, ईमेल पता और मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा. फिर उम्मीदवार को लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करना होगा. इसके बाद ही उम्मीदवार आवेदन पत्र भर सकेंगे. इस पत्र में उम्मीदवारों को अपनी व्यक्तिगत जानकारी से लेकर शैक्षणिक योग्यता आदि विवरण दर्ज करना होगा. इसके अलावा उम्मीदवारों को आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे. आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा. इसके बाद उम्मीदवार को आवेदन पत्र को सबमिट करना होगा. उम्मीदवार आवेदन पत्र को डाउनलोड कर लेंगे. अंत में आवेदन पत्र का प्रिंट आउट निकालना होगा.

क्यों होता है परीक्षा का आयोजन

केंद्र सरकार के स्कूलों में शिक्षक बनने के लिए CTET न्यूनतम आवश्यकता है. अगर उम्मीदवारों के पास सीटीईटी प्रमाणपत्र है तो वे केवी, एनवी, ईआरडीओ और राष्ट्रीय सेना स्कूलों में नौकरी के लिए आवेदन कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें- दिवाली से पहले इन सरकारी नौकरियों के लिए कर दें अप्लाई... ग्रेजुएट को भी मिलेगा मौका

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरियाणा के स्कूलों में 41 हजार टीचर्स कम, इस नेता ने किया बड़ा खुलासा
हरियाणा के स्कूलों में 41 हजार टीचर्स कम, इस नेता ने किया बड़ा खुलासा
न्यूजीलैंड ने किया पोस्ट-स्टडी वर्क वीजा के नियमों में बदलाव, भारतीय छात्रों को भी फायदा  
न्यूजीलैंड ने किया पोस्ट-स्टडी वर्क वीजा के नियमों में बदलाव, भारतीय छात्रों को भी फायदा  
NTA में सब्जेक्ट एक्सपर्ट की भर्ती, 9 अक्टूबर तक कर सकेंगे आवेदन
NTA में सब्जेक्ट एक्सपर्ट की भर्ती, 9 अक्टूबर तक कर सकेंगे आवेदन
संजुक्ता पराशर को क्यों कहते हैं असम की आयरन लेडी? अब मिली बड़ी जिम्मेदारी 
संजुक्ता पराशर को क्यों कहते हैं असम की आयरन लेडी? अब मिली बड़ी जिम्मेदारी 

वीडियोज

Lucknow Hit and Run Case: लव जिहाद के शैतान का डरावना खेल, पब्लिक के सामने गर्लफ्रेंड पर चढ़ा दी कार
हाइवे पर कारों की टक्कर..हादसा भयंकर। Jordan। Amman Accident। Viral News
Janhit with Chitra Tripathi : UPI पर चार्ज, अमेरिका को फायदा ? | UPI Payment Charges | Rahul Gandhi
Janhit With Chitra Tripathi: दो बाबाओं की 'टक्कर', Dhirendra Shastri ने किस बाबा का 'पर्चा' निकाला ?
Saudi-Houthi War Update : सऊदी हूती युद्ध पर ताजा हालात | Middle East Conflict | Yemen | Makka

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, कहा- 'Guys बताओ...'
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, कहा- 'Guys बताओ...'
DUSU चुनाव: टीचर के साथ मारपीट, विरोध में उतरे मोतीलाल के शिक्षक
DUSU चुनाव से पहले बवाल! टीचर के साथ मारपीट, विरोध में उतरे मोतीलाल के शिक्षक
भारत-चीन पर लागू होगा 100% टैरिफ? US हाउस में पास हुआ रूस पर प्रतिबंध बिल
भारत-चीन पर लागू होगा 100% टैरिफ? US हाउस में पास हुआ रूस पर प्रतिबंध बिल
IPL 2027 ऑक्शन से पहले 3 सबसे बड़े ट्रेड सबको चौंका देंगे
IPL 2027 ऑक्शन से पहले 3 सबसे बड़े ट्रेड सबको चौंका देंगे
क्या पॉलिटिक्स जॉइन करेंगी प्रीति जिंटा? 'वाइब' एक्ट्रेस ने दिया ये जवाब
क्या पॉलिटिक्स जॉइन करेंगी प्रीति जिंटा? 'वाइब' एक्ट्रेस ने दिया ये जवाब
76 साल के हुए PM मोदी, काशी कैसे मना रही जन्मदिन? जानें BJP का प्लान
76 साल के हुए PM मोदी, काशी कैसे मना रही जन्मदिन? जानें BJP का प्लान
भारत के मिसाइल डिस्ट्रॉयर से भिड़कर टूटा PAK का जंगी जहाज, इस्लामाबाद बोला- 'इंडिया ने...'
भारत के मिसाइल डिस्ट्रॉयर से भिड़कर टूटा PAK का जंगी जहाज, इस्लामाबाद बोला- 'इंडिया ने...'
29 साल बाद अपनी नैनी से मिला शख्स, वीडियो देख भीग जाएंगी आंखें
29 साल बाद अपनी नैनी से मिला शख्स, वीडियो देख भीग जाएंगी आंखें
Embed widget