एक्सप्लोरर

CSIR-UGC NET दिसंबर 2026 के लिए आवेदन शुरू, जानें कब होगा एग्जाम

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने सीएसआईआर-यूजीसी नेट दिसंबर 2026 के आवेदन शुरू कर दिए हैं. उम्मीदवार ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं. परीक्षा दिसंबर में आयोजित की जाएगी.

रिसर्च और उच्च शिक्षा के क्षेत्र में करियर बनाने की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए अहम अपडेट है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी NTA ने जॉइंट सीएसआईआर-यूजीसी नेट दिसंबर 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट के जरिए फॉर्म भर सकते हैं.

इस बार परीक्षा की तारीखों के साथ विषयों में बदलाव भी ध्यान देने योग्य है. खासतौर पर बायोटेक्नोलॉजी से जुड़े उम्मीदवारों को नए परीक्षा ढांचे की जानकारी जरूर देखनी चाहिए.

कब तक कर सकते हैं आवेदन ?

सीएसआईआर-यूजीसी नेट दिसंबर 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन 7 अक्टूबर से शुरू हुए हैं. उम्मीदवार 5 नवंबर 2026 को रात 11:50 बजे तक आवेदन फॉर्म जमा कर सकते हैं और परीक्षा शुल्क का भुगतान कर सकते हैं. जो अभ्यर्थी तय तारीख तक फॉर्म नहीं भर पाते, उनके लिए 6 से 9 नवंबर तक विलंब शुल्क के साथ आवेदन करने का अवसर दिया जाएगा. इसके लिए 500 रुपये अतिरिक्त शुल्क देना होगा. आवेदन में गलती सुधारने के लिए 10 से 12 नवंबर तक करेक्शन विंडो भी उपलब्ध रहेगी. आवेदन करने के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं. वहां दिसंबर 2026 परीक्षा के आवेदन लिंक को खोलकर रजिस्ट्रेशन करें, जरूरी जानकारी भरें, दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क जमा करें. फॉर्म सबमिट करने के बाद कन्फर्मेशन पेज सुरक्षित रखना न भूलें.

किस तारीख को होगी परीक्षा ?

एनटीए के जारी कार्यक्रम के अनुसार, सीएसआईआर-यूजीसी नेट दिसंबर 2026 की परीक्षा 19, 22 और 27 दिसंबर को आयोजित की जाएगी. परीक्षा कंप्यूटर आधारित होगी और प्रत्येक पेपर की अवधि तीन घंटे रहेगी. परीक्षा दो शिफ्ट में होगी. पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक निर्धारित है. परीक्षा पांच विषयों के लिए होगी जिसमें केमिकल साइंसेज. अर्थ, एटमॉस्फेरिक, ओशन एंड प्लैनेटरी साइंसेज. लाइफ साइंसेज एंड बायोटेक्नोलॉजी.  मैथमैटिकल साइंसेज. फिजिकल साइंसेज. परीक्षा शहर की सूचना पर्ची और एडमिट कार्ड जारी होने की तारीख अलग से घोषित की जाएगी. उम्मीदवारों को ताजा अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट देखते रहें.

यह भी पढ़ें : पहले ही अटेंप्ट में निकलेगा JRF, इस टाइम टेबल से करें पढ़ाई

 इस बार परीक्षा में क्या बदलाव हुआ है ?

दिसंबर 2026 के परीक्षा चक्र में बायोटेक्नोलॉजी से जुड़ा एक अहम बदलाव किया गया है. पहले अलग से आयोजित होने वाली डीबीटी-बेट परीक्षा को सीएसआईआर-यूजीसी नेट के लाइफ साइंसेज पेपर के साथ जोड़ा गया है. इसके बाद लाइफ साइंसेज एंड बायोटेक्नोलॉजी नाम से नया विषय शुरू किया गया है. इस बदलाव के कारण बायोटेक्नोलॉजी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों को नया सिलेबस ध्यान से देखना चाहिए. पुराने नोट्स या पिछले साल के परीक्षा पैटर्न पर पूरी तरह निर्भर रहने के बजाय आधिकारिक सूचना बुलेटिन से विषयों और पात्रता की पुष्टि करना बेहतर रहेगा. सीएसआईआर-यूजीसी नेट परीक्षा के जरिए जूनियर रिसर्च फेलोशिप  जेआरएफ, असिस्टेंट प्रोफेसर पद की पात्रता और पीएचडी में प्रवेश से जुड़े अवसरों के लिए योग्यता निर्धारित करती है. 

यह भी पढ़ें : AMU और JAMIA में कब निकलेंगे एंट्रेंस फॉर्म? इन तारीखों पर रखें नजर 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

मंदसौर, मध्यप्रदेश के दीनदयाल पाटीदार ABP न्यूज में बतौर इंटर्न कार्यरत हैं. मंदसौर यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई कर रहे दीनदयाल की जनरल नॉलेज (GK) और समसामयिक विषयों पर गहरी पकड़ है. वह खबरों को सटीक और ज्ञानवर्धक तरीके से पेश करने का हुनर रखते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

कर्नाटक में भर्ती परीक्षा घोटाले का खुलासा, KPSC में पेपर लीक का आरोप
कर्नाटक में भर्ती परीक्षा घोटाले का खुलासा, KPSC में पेपर लीक का आरोप
NICL में निकली 321 पदों पर भर्ती, 28 अक्टूबर तक करें आवेदन
NICL में निकली 321 पदों पर भर्ती, 28 अक्टूबर तक करें आवेदन
पहले ही अटेंप्ट में निकलेगा JRF, इस टाइम टेबल से करें पढ़ाई
पहले ही अटेंप्ट में निकलेगा JRF, इस टाइम टेबल से करें पढ़ाई
AMU और JAMIA में कब निकलेंगे एंट्रेंस फॉर्म? इन तारीखों पर रखें नजर
AMU और JAMIA में कब निकलेंगे एंट्रेंस फॉर्म? इन तारीखों पर रखें नजर
Advertisement

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के आंदोलन से पहले रेलवे का बड़ा फैसला, दिल्ली आने वाली सभी मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द
CJP के आंदोलन से पहले रेलवे का बड़ा फैसला, दिल्ली आने वाली सभी मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द
CJP प्रोटेस्ट में दिल्ली आ रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने ट्रेन से उतारा, जमकर हुआ हंगामा
CJP प्रोटेस्ट में दिल्ली आ रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने ट्रेन से उतारा, जमकर हुआ हंगामा
मुस्लिम बहुल सीट पर BJP का जलवा, छठे नंबर पर TMC का बागी गुट, ममता बनर्जी का जानें हाल
मुस्लिम बहुल सीट पर BJP का जलवा, छठे नंबर पर TMC का बागी गुट, ममता बनर्जी का जानें हाल
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
एबी डिविलियर्स का विराट कोहली पर ताजा बयान, जो कहा आपको जरूर जानना चाहिए
एबी डिविलियर्स का विराट कोहली पर ताजा बयान, जो कहा आपको जरूर जानना चाहिए
CJP को प्रदर्शन की अनुमति नहीं मिलने पर RJD भड़की, 'अगर प्रशासन…'
CJP को प्रदर्शन की अनुमति नहीं मिलने पर RJD भड़की, 'अगर प्रशासन…'
Rejinagar Bypoll Result Live: बंगाल की रेजीनगर सीट पर BJP की आंधी, 31 वोटों से आगे, कांग्रेस का क्या हाल?
Live: बंगाल की रेजीनगर सीट पर BJP की आंधी, 31 वोटों से आगे, कांग्रेस का क्या हाल?
राजकीय सम्मान से हुआ नाना का अंतिम संस्कार, किन्हें ऐसे देते हैं अंतिम विदाई?
राजकीय सम्मान से हुआ नाना का अंतिम संस्कार, किन्हें ऐसे देते हैं अंतिम विदाई?
Embed widget