एक्सप्लोरर

Covid-19 Effects: इस साल IIT गुवाहाटी में कैंपस प्लेसमेंट में आई 8% की गिरावट

Covid-19 Effects: कोरोना संक्रमण ने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान गुवाहाटी (IIT-G) में कैंपस प्लेसमेंट पर भी अपना असर डाला है. बता दें कि  2020-21 सीज़न में प्लेसमेंट में कुल मिलाकर 8% की गिरावट दर्ज की गई है.

कोरोना संक्रमण महामारी की वजह से देश में हाहाकार मचा हुआ है. वहीं कोरोना ने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान गुवाहाटी (IIT-G) में कैंपस प्लेसमेंट पर भी अपना असर डाला है. बता दें कि  2020-21 सीज़न में प्लेसमेंट में कुल मिलाकर 8% की गिरावट दर्ज की गई है.

1200 रजिस्टर्ड स्टूडेंट्स में से 686 को मिला प्लेसमेंट

गौरतलब है कि 2020-21 में कुल 1,200 रजिस्टर्ड स्टूडेंट्स में से 686 छात्र यानी 57.16% को ही प्लेसमेंट मिला. जबकि 2019-2020 के लिए संबंधित आंकड़ा 1,060 में से 692 स्टूडेंट्स यानी 65.28% था.  हालांकि, पिछले साल की तुलना में इस साल एमए प्रोग्राम के अधिक छात्रों को प्लेसमेंट मिला है.

इन सबके बीच अच्छी बात ये रही कि बी.टेक और बी.डी.एस स्टूडेंट्स का औसत वेतन 21.41 लाख प्रति वर्ष हो गया जोकि पिछले साल की तुलना में तकरीबन 79,000रुपये अधिक है. वहीं एमटेक और एम.डी.एस के वेतन में भी अच्छी बढ़ोतरी हुई है. इस साल 2019-20 के प्लेसमेंट सीजन की तुलना में लगभग 1.70 लाख की बढ़ोतरी हुई है.

महामारी में प्लेसमेंट के आंकड़ों को छात्रों के लिए उपलब्धि माना जाए

 टीओआई में छपी रिपोर्ट के मुताबिक आईआईटी –जी सेंटर फॉर करियर डवेलेपमेंट के हेड डॉ अभिषेक कुमार के मुताबिक दुनिया में कोरोना की महामारी के चलते उत्पन्न हुए हालात को देखते हुए प्लेसमेंट के आंकड़ों को छात्रों के लिए गिरावट नहीं बल्कि उपलब्धि माना जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि, “ वे कोरोना महामारी से उत्पन्न हुए चैलेंजेस का सामना कर सकते हैं और अपना फ्यूचर सुरक्षित व बेहतर कर सकते हैं.”

उन्होंने कहा कि, “महामारी की वजह से कई प्रकार की जॉब प्रोफाइल डिमांड में हैं. लेकिन कई सेक्टर 'वर्क फ्रॉम होम' बेस्ड असाइनमेंट दे रहे हैं. “ऑनलाइन टूल की बढ़ी हुई लोकप्रियता सैलरी पैकेज में वृद्धि के सामूहिक कारण हो सकते हैं.”

ये रहा है प्लेसमेंट आंकडा

प्रमुख प्रौद्योगिकी संस्थान द्वारा प्रस्तुत किए गए आंकड़ों में कहा गया है कि बी.टेक और बी.डी.एस में रजिस्टर्ड छात्रों में से 76.02% (584 में से 444) को 2020-21 में प्लेसमेंट मिला है. वहीं M.Tech और M.Des में, 43.32% प्लेसमेंट प्राप्त किए जा सकते हैं, जो रजिस्टर्ड 487 कर्मचारियों में से 211 के लिए नौकरियों के लिए हैं. वहीं प्लेसमेंट वर्ष 2019-20 में, B.Tech/B.Des और M.Tech/M.Des के प्लेसमेंट रिकॉर्ड क्रमशः 87.52% और 51.84 थे.

इन कंपनियों ने लिया कैंपस प्लेसमेंट में हिस्सा

इस साल सबसे बड़ी भर्ती करने वालों में माइक्रोसॉफ्ट, गूगल, क्वालकॉम, ओरेकल, अमेरिकन एक्सप्रेस, डीई शॉ, एनफेज, न्यूटैनिक्स, वॉलमार्ट, एडोब, गोल्डमैन सैक्स और आईबीएम हैं. कुमार ने कहा, "हमने कई प्रमुख स्टार्टअप जैसे कि Ally.io, Gainsight, Harness, Thought Sport, Chalo, Razorpay, Qure.ai और ग्रो के आने से रिक्रूटमेंट में वृद्धि देखी है."

बता दे कि महामारी के कारण IIT-G में प्लेसमेंट ड्राइव वर्चुअल मोड में आयोजित किया गया था. भर्ती प्रक्रिया में विभिन्न क्षेत्रों की कुल 140 कंपनियों ने भाग लिया था.

प्लेसमेंट में हाईएस्ट पैकेज प्रतिवर्ष 70 लाख रुपये रहा

वहीं IIT-G में प्लेसमेंट फैकल्टी कोऑर्डिनेटर बिथिया ग्रेस जगनाथन ने बताया कि छात्रों को विभिन्न प्रोफाइल जैसे आईटी / सॉफ्टवेयर, फाइनेंस, एनालिस्ट, कोर इंजीनियरिंग के साथ-साथ डिजाइन में प्लेसमेंट मिला. इसके अलावा, दो सार्वजनिक उपक्रमों ने इस साल छात्रों को हायर किया है. सबसे ज्यादा ऑफर इस साल आईटी / सॉफ्टवेयर क्षेत्र से आए. वहीं हाईएस्ट पैकेज प्रतिवर्ष 70 लाख रुपये रहा.

ये भी पढ़ें

PSCB Recruitment 2021: पीएससीबी ने सीनियर मैनेजर सहित इन पदों पर निकाली वैकेंसी, नजदीक है आवेदन की अंतिम तिथि

कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते IIT-खड़गपुर ने 23 मई तक कैंपस में पूरी तरह Shutdown घोषित किया

 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र में कक्षा 6 की हिस्ट्री, साइंस और भूगोल की किताबों में हुए बड़े बदलाव  
महाराष्ट्र में कक्षा 6 की हिस्ट्री, साइंस और भूगोल की किताबों में हुए बड़े बदलाव  
SSC ने बदला JE और SI परीक्षा का शेड्यूल, जानें नई तारीखें
SSC ने बदला JE और SI परीक्षा का शेड्यूल, जानें नई तारीखें
जामिया में कैसे मिलता है एडमिशन, कम से कम कितने नंबर आना जरूरी?
जामिया में कैसे मिलता है एडमिशन, कम से कम कितने नंबर आना जरूरी?
करवा चौथ पर कहां बंद रहेंगे स्कूल? जानें राज्यों की अलग-अलग व्यवस्था
करवा चौथ पर कहां बंद रहेंगे स्कूल? जानें राज्यों की अलग-अलग व्यवस्था

वीडियोज

Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
Bihar MLC Election Results LIVE: तिरहुत शिक्षक के नतीजे घोषित, किसकी जीत हुई? नीरज कुमार पर भी अपडेट
बिहार MLC रिजल्ट: तिरहुत शिक्षक के नतीजे घोषित, किसकी जीत हुई? नीरज कुमार पर भी अपडेट
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तीसरे टी20 में भारत ने बनाया वर्ल्ड रिकॉड, टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज टीम अर्धशतक
तीसरे टी20 में भारत ने बनाया वर्ल्ड रिकॉड, टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज टीम अर्धशतक
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
ये आपकी मेहनत है....कंपनी के CEO ने कर्मचारियों को तोहफे में दी Kia sonet
ये आपकी मेहनत है....कंपनी के CEO ने कर्मचारियों को तोहफे में दी Kia sonet
व्हाट्सएप पर NO लिखते ही खाली हो जाएगा खाता, अब ऐसे ठग रहे स्कैमर
व्हाट्सएप पर NO लिखते ही खाली हो जाएगा खाता, अब ऐसे ठग रहे स्कैमर
Embed widget