एक्सप्लोरर

कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह को कितनी मिलती है सैलरी? जान लीजिए जवाब

भारतीय सेना की दो जांबाज महिला अफसर कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने ऑपरेशन सिंदूर के बाद प्रेस ब्रिफिंग में अहम भूमिका  निभाई.

कल रात पाकिस्तान की सरजमीं पर ऐसा तुफान टूटा, जिसे वह सालों तक नहीं भूलेगा. भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत 9 आतंकी ठिकानों पर बड़ी एयर स्ट्राइक की. इस ऑपरेशन की सबसे खास बात यह रही कि इसमें देश की बेटियां भी आगे रहीं. इनमें से दो नाम तेजी से सुर्खियों में है लेफ्टिनेंट कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह का. अब हर कोई जानना चाहता है कौन हैं कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह? उन्हें कितनी सैलरी मिलती है...

कौन हैं कर्नल सोफिया कुरैशी?

कर्नल सोफिया का जन्म 1981 में गुजरात के वडोदरा में हुआ. उन्होंने बायोकेमिस्ट्री में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और फिर 1999 में ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी (OTA) से ट्रेनिंग लेने के बाद भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के रूप में शामिल हुईं. सेना में सेवा के दौरान उन्होंने न सिर्फ युद्ध क्षेत्र में बल्कि उत्तर-पूर्व भारत में बाढ़ राहत अभियान जैसे मानवीय मिशनों में भी शानदार योगदान दिया है.

कितनी सैलरी पाती हैं कर्नल सोफिया?

रिपोर्ट्स के अनुसार एक कर्नल रैंक की अधिकारी की बेसिक सैलरी करीब 1,21,200 से 2,12,400 प्रति माह के बीच होती है. लेकिन सिर्फ यहीं नहीं, उन्हें सरकार की ओर से कई भत्ते भी मिलते हैं.

मिलते हैं ये खास भत्ते

मिलिट्री सर्विस पे: 15,500 हर महीने
महंगाई भत्ता (DA): महंगाई दर के अनुसार बदलता है
एचआरए (House Rent Allowance): पोस्टिंग एरिया के हिसाब से
फील्ड एरिया अलाउंस: अगर खतरनाक क्षेत्र में तैनात हों तो 10,500 से 25,000 तक
ट्रांसपोर्ट अलाउंस: 3600 से 7200 तक
स्पेशल फोर्स अलाउंस: 25,000 तक
यूनिफॉर्म अलाउंस: सालाना 20,000

2,500 घंटे की उड़ान, हर मिशन में भरोसे का नाम

व्योमिका सिंह ने 18 दिसंबर 2004 को वायुसेना में 21वीं शॉर्ट सर्विस कमीशन (महिला) फ्लाइंग पायलट कोर्स के तहत प्रवेश लिया था. उस समय शायद किसी को अंदाज़ा नहीं था कि यह महिला अफसर एक दिन भारतीय वायुसेना का गर्व बन जाएगी. उन्होंने अब तक 2,500 घंटे से ज्यादा उड़ान पूरी कर ली है.

चाहे वह ऊंचे पहाड़ हों, घने जंगल या तपता रेगिस्तान - व्योमिका हर चुनौती को पार कर चुकी हैं. उन्होंने ‘चेतक’ और ‘चीता’ जैसे हल्के हेलिकॉप्टर्स उड़ाए हैं, जिनका इस्तेमाल मुश्किल इलाकों में राहत और बचाव कार्यों के लिए होता है. 2017 में उन्हें विंग कमांडर के पद पर प्रमोट किया गया, जो वायुसेना की एक महत्वपूर्ण और जिम्मेदार रैंक है. इस रैंक के अधिकारी आमतौर पर स्क्वाड्रन या ऑपरेशनल यूनिट्स की कमान संभालते हैं.

कितनी मिलती है विंग कमांडर व्योमिका को सैलरी?

भारतीय वायुसेना में विंग कमांडर रैंक पर तैनात अधिकारी को लगभग 90,000 रुपये से लेकर 1,20,000 रुपये प्रतिमाह वेतन मिलता है.

मिलती हैं ये सुविधाएं

सरकारी आवास या उसके लिए हाउस रेंट अलाउंस
सेना की गाड़ी और ड्राइवर सुविधा
फ्री मेडिकल फैसिलिटी - स्वयं और परिवार के लिए
क्लब और कैंटीन की सुविधाएं
रिटायरमेंट पर पेंशन और अन्य लाभ

यह भी पढ़ें- Operation Sindoor: ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद बढ़ी फाइटर पायलट बनने की चाहत, जानें कैसे बनें भारतीय वायुसेना के योद्धा

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छात्रों के लिए राहत, देश के हर जिले में खुलेगा टेस्ट सेंटर
छात्रों के लिए राहत, देश के हर जिले में खुलेगा टेस्ट सेंटर
IIT की डिग्री लेकिन फिर भी नौकरी के लिए भटक रहा यह शख्स, आखिर क्यों
IIT की डिग्री लेकिन फिर भी नौकरी के लिए भटक रहा यह शख्स, आखिर क्यों
प्राइवेट कर रहे हैं MBBS, ऐसे बनाएं अपनी हॉस्टल लाइफ का बजट
प्राइवेट कर रहे हैं MBBS, ऐसे बनाएं अपनी हॉस्टल लाइफ का बजट
इन तीन भाषाओं की कर लें तैयारी, भविष्य में नहीं होगी कमाने की टेंशन
इन तीन भाषाओं की कर लें तैयारी, भविष्य में नहीं होगी कमाने की टेंशन

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget