एक्सप्लोरर

CG TET: छत्तीसगढ़ अध्यापक पात्रता परीक्षा हुई स्थगित, पढ़ें विस्तार से

छत्तीसगढ़ व्यापम ने छत्तीसगढ़ अध्यापक पात्रता परीक्षा को स्थगित कर दिया है. नई तिथि बाद में घोषित की जायेगी.

CG TET Exam Date 2020: छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) ने शिक्षक पात्रता परीक्षा को स्थगित कर दिया है. सीजी टीईटी परीक्षा के स्थगन संबंधी ऑफिशियल नोटिस छत्तीसगढ़ व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है. छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा 22 मार्च 2020 को राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जानी थी. इसके लिए परीक्षार्थियों को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिंक को सक्रिय किया जाना था. जिन परीक्षाथियों को छत्तीसगढ़ टीईटी परीक्षा में शामिल होना था. वे इस आधिकारिक नोटिस को नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके या फिर ऑफिशियल वेबसाइट को लॉग इन करके चेक कर सकते हैं. छत्तीसगढ़ टीईटी परीक्षा के स्थगन संबंधी नोटिस छत्तीसगढ़ टीईटी स्थगित: नोटिस छत्तीसगढ़ व्यापम ने टीईटी के स्थगन के संबंध में एक नोटिस 13 मार्च 2020 को जारी किया है जिसमें कहा गया है कि छत्तीसगढ़ व्यापम रायपुर द्वारा राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद् छत्तीसगढ़ के अंतर्गत शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET-2020) प्राथमिक परीक्षा ( कक्षा एक से पांच तक अध्यापन) एवं उच्च प्राथमिक परीक्षा (कक्षा 6 से 8 तक अध्यापन) दिनांक 22 मार्च 2020 को आयोजित किया जाना था. नोवल कोरोना वायरस से संक्रमण की रोकथाम एवं नियंत्रण हेतु राज्य शासन द्वारा 31 मार्च 2020 तक समस्त शिक्षण संस्थाएं बंद करने का निर्णय लिया गया है. इस निर्णय के आलोक में 22 मार्च 2020 को होने वाली छत्तीसगढ़ अध्यापक पात्रता परीक्षा स्थगित की जाती है. महामारी की स्थिति को देखकर उक्त परीक्षा की आगामी तिथि समयानुसार व्यापम द्वारा घोषित की जायेगी. छत्तीसगढ़ टीईटी- 2020: परीक्षा कार्यक्रम   छत्तीसगढ़ टीईटी- 2020 परीक्षा 22 मार्च 2020 को दो पालियों में आयोजित होने वाली थी. इनमें पहली पाली में सुबह 09:30 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक कराई जानी थी. वहीं दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 02:00 बजे से 04 बजे तक आयोजित होनी थी. विदित हो कि इस परीक्षा में पहले पेपर में सफल होने वाले उम्मीदवार कक्षा एक से पांच तक पढ़ाने के लिए पात्र होंगे. वहीं दूसरे पेपर में सफलता पाने वाले उम्मीदवार कक्ष छह से आठ तक पढ़ाने के लिए पात्र होंगे.    ऑफिशियल वेबसाइट के लिए क्लिक करें  ऑफिशियल नोटिफिकेशन के लिए क्लिक करें 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CBSE Date Sheet 2027 LIVE: 10वीं-12वीं की डेटशीट आज हो सकती है जारी, यहां देखें लेटेस्ट अपडेट
CBSE Date Sheet 2027 LIVE: 10वीं-12वीं की डेटशीट आज हो सकती है जारी, यहां देखें लेटेस्ट अपडेट
CA की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए अपडेट, ICAI ने जारी की मॉक टेस्ट की तारीखें
CA की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए अपडेट, ICAI ने जारी की मॉक टेस्ट की तारीखें
NTA ने जारी किया 14 परीक्षाओं का कैलेंडर, दिसंबर से मार्च तक एग्जाम
NTA ने जारी किया 14 परीक्षाओं का कैलेंडर, दिसंबर से मार्च तक एग्जाम
गुजरात के स्कूलों में बाहरियों की एंट्री बैन, लेनी होगी लिखित परमिशन
गुजरात के स्कूलों में बाहरियों की एंट्री बैन, लेनी होगी लिखित परमिशन

वीडियोज

Bollywood News: मुंबई प्रेसर कॉन्फ्रेंस के साथ IIFA 2027 का ग्रैंड काउंटडाउन हुआ शुरू (23.10.26)
Yeh Fitoor Tera:😱Saumya ने कर दिया दिल का हाल बयां! Proposal सुन खिसक गई Jeet की पैरों तले जमीन #sbs
Isha Malviya & Gurmeet Choudhary Interview: प्यार, फिटनेस और Tum Mere Ho पर खास बातचीत!
Ramayana Part 1 OTT Release: JioHotstar पर आएगी Ranbir Kapoor की फिल्म? जानें पूरा अपडेट!
Rashmika Mandanna ने Hindi Accent पर ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, अपनी पहचान पर जताया गर्व!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ऑपरेशन सिंदूर की हार नहीं पचा पा रहे मुनीर, कहा- 'पाकिस्तानी सेना भारत को...'
ऑपरेशन सिंदूर की हार नहीं पचा पा रहे मुनीर, कहा- 'पाकिस्तानी सेना भारत को...'
UP MLC चुनाव 2026 का लेटेस्ट आंकड़ा, सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग?
UP MLC चुनाव 2026 का लेटेस्ट आंकड़ा, सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग?
केरल के गवर्नर ऑफिस में सिर्फ बनेगा 'वेज खाना', कांग्रेस बोली- 'भगवा एजेंडे को...'
केरल के गवर्नर ऑफिस में सिर्फ बनेगा 'वेज खाना', कांग्रेस बोली- 'भगवा एजेंडे को...'
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार, देखें फोटोज
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
LIVE: सौरव दास और रांका SEM के सामने हुए पेश, प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में लिया
LIVE: सौरव दास और रांका SEM के सामने हुए पेश, प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में लिया
फर्जी ID के साथ पकड़ाया गैंगस्टर अमृतपाल सिंह बाठ, कनाडा पुलिस ने दबोचा
फर्जी ID के साथ पकड़ाया गैंगस्टर अमृतपाल सिंह बाठ, कनाडा पुलिस ने दबोचा
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
Embed widget