एक्सप्लोरर

CA vs CS: चार्टर्ड अकाउंटेंट और कंपनी सेक्रेटरी में क्या होता है अंतर, दोनों में से किसे ज्यादा मिलती है सैलरी?

CA और CS दोनों ही शानदार करियर ऑप्शन हैं, लेकिन इनकी पढ़ाई, काम और सैलरी में काफी फर्क होता है# जानिए कौन सा विकल्प आपके लिए ज्यादा सही साबित हो सकता है

आज के युवा सिर्फ पोजिशन और प्रेस्टीज के पीछे नहीं भागते, बल्कि ऐसी जॉब्स को ज्यादा महत्व देते हैं, जहां अच्छी इनकम हो. बदलते समय के साथ उनकी सोच भी ज्यादा प्रैक्टिकल हो गई है, वह ऐसा करियर चुनना चाहते हैं जो पैसा भी दे और ग्रोथ भी. ऐसे में जब बात CA या CS जैसे प्रोफेशन की आती है, जहां पैसा और प्रेस्टीज दोनों मिलते हैं तो ये ऑप्शन्स युवाओं के बीच और  भी पसंदीदा बन जाता है. 

यह भी पढ़े - Punjab And Sind Bank LBO Recruitment: बैंक में नौकरी पाने का शानदार मौका, पंजाब एंड सिंध बैंक में निकली 1000 पदों पर भर्ती

दोनों में क्या है फर्क?

चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) एक फाइनेंशियल एक्सपर्ट होता है, जिसकी स्पेशलिटी अकाउंटिंग, ऑडिटिंग, टैक्सेशन और फाइनेंशियल मैनेजमेंट से जुड़ी होती है. उनका मुख्य काम कंपनी की फाइनेंशियल हेल्थ को अच्छा बनाए रखना होता है. वहीं, कंपनी सेक्रेटरी (CS) कॉरपोरेट लॉ और गवर्नेंस का एक्सपर्ट होता है. वह यह सुनिश्चित करता है कि कंपनी किसी भी गैर-कानूनी गतिविधि में शामिल न हो और स्टेकहोल्डर्स व बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स के बीच एक ब्रिज की तरह काम करता है.

पढ़ाई का रास्ता और लगने वाला समय

भारत में CA बनने का सफर ICAI नाम की संस्था संभालती है, इसे पूरा करने में करीब 4.5 से 5 साल लग जाते हैं. यह 3 हिस्सों में बंटा होता है - फाउंडेशन, इंटरमीडिएट और फाइनल. इसमें 2 से 3 साल की आर्टिकलशिप (प्रैक्टिकल काम सीखना) करना जरूरी होता है. वहीं अगर CS की बात करें, तो इसे ICSI संस्था चलाती है. इसे पूरा करने में CA से थोड़ा कम समय, लगभग 3 से 4 साल लगते हैं, इसमें एग्जीक्यूटिव और प्रोफेशनल लेवल की पढ़ाई के साथ साथ 21 महीने की ट्रेनिंग भी शामिल होती है.

सैलरी की तुलना

अगर देखा जाए तो CA का काम थोड़ा ज्यादा टेक्निकल होता है और इसमें फाइनेंस से जुड़ी कई चीजें शामिल होती हैं. इसलिए आमतौर पर इनकी सैलरी CS से ज्यादा होती है. शुरुआत में CA की सैलरी करीब 6 से 12 लाख सालाना होती है, जबकि CS की लगभग 4 से 8 लाख सालाना के आसपास रहती है. मिड लेवल पर CA की सैलरी 15 से 25 लाख तक पहुंच जाती है, वहीं CS की 12 से 20 लाख के बीच रहती है. सीनियर लेवल पर CA की सैलरी बढ़कर 40 से 70 लाख+ तक जा सकती है, जबकि CS प्रोफेशनल्स की सैलरी आमतौर पर 20 से 30 लाख के आसपास रहती है.

यह भी पढ़े - How to become IAS without UPSC: बिना UPSC किए कैसे बन सकते हैं IAS? जान लें पूरी प्रक्रिया

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UPSC की तैयारी के लिए कितने साल का करेंट अफेयर्स पढ़ें? जानें आसान टिप्स
UPSC की तैयारी के लिए कितने साल का करेंट अफेयर्स पढ़ें? जानें आसान टिप्स
PM-USP छात्रवृत्ति, रिन्यूअल की अंतिम तारीख घोषित, 31 अक्टूबर तक मौका
PM-USP छात्रवृत्ति, रिन्यूअल की अंतिम तारीख घोषित, 31 अक्टूबर तक मौका
कब आएगी CBSE 10वीं 12वीं की डेटशीट, कितना करना होगा इंतजार?
कब आएगी CBSE 10वीं 12वीं की डेटशीट, कितना करना होगा इंतजार?
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली में आंधी-बारिश, यूपी-बिहार समेत अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम, जानें चेतावनी
दिल्ली में आंधी-बारिश, यूपी-बिहार समेत अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम, जानें चेतावनी
राजस्थान: पूर्व MLA अतर सिंह भड़ाना की हत्या, 70-80 लोगों ने क्रशर प्लांट पर किया हमला
राजस्थान: पूर्व MLA अतर सिंह भड़ाना की हत्या, 70-80 लोगों ने क्रशर प्लांट पर किया हमला
CJI सूर्यकांत ने राहुल-खरगे से मिलने से क्यों किया इनकार? सामने आए ये चार बड़े कारण
CJI सूर्यकांत ने राहुल-खरगे से मिलने से क्यों किया इनकार? सामने आए ये चार बड़े कारण
पाकिस्तान ने श्रीलंका को रुलाया, 21 साल के प्लेयर ने ठोके 96 रन, काटा बवाल
पाकिस्तान ने श्रीलंका को रुलाया, 21 साल के प्लेयर ने ठोके 96 रन, काटा बवाल
'प्यारे पा- दादाजी...' ऐश्वर्या राय ने खास अंदाज में ससुर अमिताभ बच्चन को बर्थडे किया विश, आराध्या संग शेयर की अनसीन तस्वीर
'प्यारे पा- दादाजी...' ऐश्वर्या राय ने खास अंदाज में ससुर अमिताभ बच्चन को बर्थडे किया विश
इंडिया गठबंधन के मार्च पर प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, 'लोग NDA-BJP…'
इंडिया गठबंधन के मार्च पर प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, 'लोग NDA-BJP…'
'यूक्रेन में राष्ट्रपति बदले', ट्रंप के बोलते ही जेलेंस्की ने रख दी शर्त, बोले- '60 दिनों का...'
'यूक्रेन में राष्ट्रपति बदले', ट्रंप के बोलते ही जेलेंस्की ने रख दी शर्त, बोले- '60 दिनों का...'
कैप्टन स्मित मच्छार के फैन हुए इजराइली सिंगर, गाया हनुमान चालीसा
कैप्टन स्मित मच्छार के फैन हुए इजराइली सिंगर, गाया हनुमान चालीसा
Embed widget