एक्सप्लोरर

CUPB Admission 2024: यहां एडमिशन पाना नहीं है आसान, एंट्रेंस एग्जाम पास करने के अलावा होनी चाहिए ये योग्यता

CUPB PG Admission 2024: सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ पंजाब के पीजी कोर्स में एडमिशन पाने के लिए आपको सीयूईटी परीक्षा पास करनी होगी. किस कोर्स के लिए क्या पात्रता है, जानिए.

Central University Of Punjab PG Admission 2024: पंजाब केंद्रीय विश्वविद्यालय के विभिन्न कोर्स में एडमिशन लेना चाहते हैं तो ये जानकारी आपके काम की हो सकती है. सबसे पहले ये जान लें कि सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ पंजाब केवल पीजी कोर्स ऑफर करती है. यहां से अंडर ग्रेजुएट कोर्स नहीं किए जा सकते. इसलिए अगर आप यहां से पोस्ट ग्रेजुएशन करना चाहते हैं तो सीयूईटी पीजी परीक्षा तो पास करनी ही होगी साथ ही कुछ और पात्रताएं भी पूरी करनी होगी. इनका डिटेल हम यहां साझा कर रहे हैं.

सीयूईटी पीजी स्कोर है जरूरी

सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ पंजाब से कोई भी पोस्ट ग्रेजुएट कोर्स करने के लिए पहली पात्रता है कि आपको कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट 2024 पास करना होगा. जिन कैंडिडेट्स को एडमिशन लेना है, वे अब तक फॉर्म भी भर चुके होंगे क्योंकि सीयूईटी पीजी परीक्षा शुरू हो गई है. रिजल्ट रिलीज होने के बाद आगे की प्रक्रिया यानी काउंसलिंग आदि शुरू होगी. जानते हैं किस कोर्स में एडमिशन की क्या पात्रता है.

किस कोर्स की क्या पात्रता

एम.फार्म कोर्स के लिए बैचलर की डिग्री कम से कम 55 परसेंट मार्क्स के साथ होनी चाहिए. सीयूईटी पीजी और जीपैट पास कैंडिडेट अप्लाई कर सकते हैं.

एम.टेक कोर्स के लिए किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से कम से कम 60 परसेंट मार्क्स के साथ बीई या बीटेक किए स्टूडेंट्स आवेदन कर सकते हैं. गेट स्कोर, सीसीएमटी काउंसलिंग और सीयूईटी पीजी के स्कोर के आधार पर एडमिशन होगा.

एमएससी, एमबीए (एग्री-बिजनेस), एम.कॉम, एएलएम, एमएड, एम.लिब साइंस, एमपीएड कोर्स के लिए संबंधित विषय में कम से कम 50 परसेंट मार्क्स के साथ बैचलर्स की डिग्री होनी चाहिए.साथ ही वैलिड सीयूईटी पीजी स्कोर होना चाहिए. इस तरह हर कोर्स की पात्रता अलग-अलग है. बेहतर होगा डिटेल में जानकारी पाने के लिए वेबसाइट विजिट करते रहें.

ये वेबसाइट कर लें नोट

सीयूईटी पीजी परीक्षा का आयोजन शुरू हो चुका है. उसके स्कोर के बेस पर ही सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ पंजाब में काउंसलिंग होगी. इस बारे में ताजा सूचनाएं और कोई भी जरूरी अपडेट केवल वेबसाइट से पता किया जा सकता है. इसे पता करने के लिए आप समय-समय पर यूनिवर्सिटी की वेबसाइट विजिट करते रहें, जिसका पता ये है – cup.edu.in. यहां से आपको विस्तार में सारी जानकारी मिल जाएगी. 

यह भी पढ़ें: बिहार सक्षमता परीक्षा 2024 की आंसर-की जारी, इस तारीख तक करें आपत्ति

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UPTET 2026 पर बड़ी खबर: विभाग ने जारी की प्रोविजनल आंसर की, ऐसे करें फटाफट चेक
UPTET 2026 पर बड़ी खबर: विभाग ने जारी की प्रोविजनल आंसर की, ऐसे करें फटाफट चेक
इंजीनियरों के लिए 153 पदों पर निकली भर्ती, 71 हजार तक मिलेगी सैलरी; इस डेट तक करें आवेदन
इंजीनियरों के लिए 153 पदों पर निकली भर्ती, 71 हजार तक मिलेगी सैलरी; इस डेट तक करें आवेदन
Government School Report : देश के इन राज्यों में सबसे खस्ता है सरकारी स्कूलों का हाल, वहां जाकर पढ़ना ही नहीं चाहते बच्चे
देश के इन राज्यों में सबसे खस्ता है सरकारी स्कूलों का हाल, वहां जाकर पढ़ना ही नहीं चाहते बच्चे
NEET UG छात्रों के लिए राहत, फीस रिफंड के लिए बैंक डिटेल अपडेट करने की डेडलाइन बढ़ी
NEET UG छात्रों के लिए राहत, फीस रिफंड के लिए बैंक डिटेल अपडेट करने की डेडलाइन बढ़ी

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
Embed widget