एक्सप्लोरर

PM Internship Scheme: देश की टॉप कंपनियों में इंटर्नशिप के लिए यहां करें अप्लाई, जानें किन्हें नहीं मिलेगा मौका

इंटर्न​शिप के दौरान आने वाली किसी दिक्कत या ​शिकायतों को दूर करने के लिए टोल फ्रीम नंबर 1800-116-090 चालू किया गया है.

PM Internship Scheme: 10वीं या इससे ऊपर की पढ़ाई कर चुके 21 से 24 साल तक के युवाओं को देश की टॉप 500 कंपनियों में इंटर्नशिप करने के लिए घोषित की गई पीएम इंटर्नशिप स्कीम में 12 अक्टूबर से pminternship.mci.gov.in के जरिए इच्छुक अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे. 25 अक्टूबर तक आवेदन स्वीकार किए जाएंगे. इसके बाद चुने गए कैंडिडेट्स की इंटर्नशिप 2 दिसंबर से शुरू होगी.
 
21 से 24 साल तक की उम्र के ऐसे भारतीय युवा इस स्कीम के तहत अप्लाई कर सकते हैं जो कहीं पर फुल टाइम जॉब ना कर रहे हों. हालांकि जिन युवाओं के माता पिता या प​ति पत्नी में से कोई सरकारी नौकरी में है या जो फुल टाइम एजुकेशन कोर्स पढ़ रहे हैं, वह आवेदन नहीं कर सकते. हालांकि ऑनलाइन या डिस्टेंस लर्निंग प्रोग्राम में एनरोल्ड विद्यार्थी इंटर्नशिप के लिए अप्लाई कर सकते हैं.
 
 
सरकारी नौकरी वालों के बच्चों नहीं कर सकते अप्लाई
एक साल की इंटर्न​शिप वाली इस स्कीम में फिलहाल ऐसे युवा शामिल नहीं हो सकेंगे जिनके माता-पिता या पति-पत्नी में से किसी की सालाना आमदनी 8 लाख रुपये से अधिक हो. साथ ही परिवार का कोई सदस्य केंद्र या राज्य सरकार का कर्मचारी हो तो वह भी इस योजना के पात्र नहीं होंगे.
 
बजट घोषणा में ​आरक्षण व्यवस्था रहेगी लागू
दरअसल आम बजट में केंद्र सरकार ने एक करोड़ युवाओं को अगले 5 वर्षों में नामी कंपनियों मे इंटर्नशिप करने के लक्ष्य के साथ इस योजना का ऐलान किया था. जानकारी के अनुसार वित्त वर्ष 2025 में 1,25,000 युवाओं को इंटर्नशिप करने का लक्ष्य रखा गया है. इस पायलट सहित पूरी स्कीम में केंद्र सरकार की रिजर्वेशन पॉलिसी लागू रहेगी. इस स्कीम में चुने गए कैंडिडेट्स को केंद्र सरकार एक मुश्त छह हजार रुपये देगी.
 
 
यह योग्यता होनी जरूरी
स्कीम में हाई स्कूल और इससे ऊपर की पढ़ाई कर चुके ऐसे युवा जिन्होंने आईटीआई सर्टिफिकेट, पॉलिटेक्निक इंस्टिट्यूट से डिप्लोमा या बीए, बीएससी, बीकॉम, बीसीए, बीबीए, बी फार्मा जैसे कोर्स की पढ़ाई की है वह आवेदन कर सकेंगे. वर्तमान में कॉल सेंटर के जरिए ऐसे लोगों ने भी इच्छा जताई है जो आठवीं पास है. ऐसे लोगों के बारे में फिलहाल सरकार ने योजना में कोई प्रावधान तो नहीं किया है लेकिन माना जा रहा है कि निकट भविष्य में इसको लेकर फैसला हो सकता है.
 
ये लोग स्कीम से हैं बाहर
आईआईटी, आईआईएम, नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, आईआईएसईआर, एनआईडी और ट्रिपल आईटी जैसे संस्थानों से डिग्री ले चुके युवा इंटर्नशिप के लिए अप्लाई नहीं कर सकेंगे. इसके अलावा जिनके पास का सीए, सीएमए, सीए, एमबीबीएस, बीडीएस, एमबीए या और किसी तरह की प्रोफेशनल मास्टर्स डिग्री या उससे ऊपर की डिग्री है, वह भी अप्लाई नहीं कर सकते.
 
दो जगह से नहीं ले सकेंगे लाभ
जो लोग केंद्र अथवा राज्य सरकार की योजनाओं में किसी भी स्किल अप्रेंटिसशिप इंटर्नशिप या स्टूडेंट ट्रेनिंग प्रोग्राम का हिस्सा हो, वह इस योजना के पात्र नहीं होंगे. जिन लोगों ने नेशनल अप्रेंटिस​शिप ट्रेनिंग प्रोग्राम या नेशनल अप्रेंटिसशिप प्रमोशन स्कीम के तहत किसी भी समय अप्रेंटिस​शिप पूरी कर ली है या ट्रेनिंग ले रहे हैं, वह भी इसमें आवेदन नहीं कर सकेंगे.
 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कब जारी होगा ICAI सितंबर परीक्षा का रिजल्ट? सामने आई संभावित तारीख
कब जारी होगा ICAI सितंबर परीक्षा का रिजल्ट? सामने आई संभावित तारीख
रेलवे में 1688 पदों पर भर्ती, आज से आवेदन करें 12वीं पास युवा
रेलवे में 1688 पदों पर भर्ती, आज से आवेदन करें 12वीं पास युवा
 UP पुलिस भर्ती में EWS कैटेगरी पर उठे सवाल, बोर्ड ने दी चेतावनी  
 UP पुलिस भर्ती में EWS कैटेगरी पर उठे सवाल, बोर्ड ने दी चेतावनी  
चंडीगढ़ में निकली MBBS और PG भर्ती, जानें कितनी होगी सैलरी 
चंडीगढ़ में निकली MBBS और PG भर्ती, जानें कितनी होगी सैलरी 

वीडियोज

SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget