एक्सप्लोरर

CBSE Teacher Awards 2021: शिक्षा राज्यमंत्री अन्नपूर्णा देवी ने CBSE के 22 शिक्षकों और प्राचार्यों को नवाजा, शिक्षण में दिया 'उत्कृष्टता का सम्मान'

CBSE Teacher Awards 2021: पुरस्कार विजेताओं को संबोधित करते हुए अन्नपूर्णा देवी ने शिक्षण और सीखने में जुनून के लिए शिक्षकों की सराहना की. 22 शिक्षकों और प्रधानाचार्यों को सम्मानित किया.

CBSE Teacher Awards 2021: शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने आज भारत और भारत के बाहर सीबीएसई से जुड़े स्कूलों के 22 शिक्षकों और प्रधानाचार्यों को शिक्षण और स्कूल नेतृत्व में शानदार काम करने के लिए सम्मानित किया. सम्मान समारोह को ऑनलाइन रखा गया, जिसके दौरान वर्ष 2020-21 के लिए पुरस्कार दिए गए. इस मौके पर सीबीएसई के अध्यक्ष मनोज आहूजा, सचिव अनुराग त्रिपाठी समेत सीबीएसई के कई आला अधिकारी मौजूद रहे.

22 पुरस्कार विजेता प्राइमरी, मिडिल, सेकेंडरी और सीनियर सेकेंडरी स्तर के शिक्षक हैं, जिन्होंने COVID-19 महामारी के दौरान चुनौतियों का सामना किया है और ऑनलाइन मोड में अच्छी पढ़ाई अपने छात्रों को उपलब्ध करवाई है. पुरस्कार विजेताओं को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने शिक्षण और सीखने में जुनून के लिए शिक्षकों की सराहना की.

छात्रों को पढ़ाने का काम जारी रखा

उन्होंने अपने संबोधन में कहा, 'COVID-19 जैसी स्थिति में हमारे अध्यापकों ने कठिन परिस्थिति होते हुए भी छात्रों को पढ़ाने का काम जारी रखा है और महामारी को बाधा नहीं बनने दिया. अध्यापकों ने शिक्षण की नई तरीकों को अपनाया और बच्चों को उत्साहित रखने के लिए नई रणनीतियां सिखाईं. इसलिए आज का दिन शिक्षकों के अध्यापन को समर्पित है.'

केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा, 'यही कारण है कि शिक्षकों को भी डॉक्टरों, नर्सों जैसे अन्य लोगों के साथ-साथ कोरोना योद्धाओं की श्रेणी में लिया गया है. सीबीएसई को पूरे देश के साथ अपने शिक्षक समुदाय पर गर्व है.' वहीं इस कार्यक्रम में विजेताओं को 50,000 रुपये की राशि, एक शॉल और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया है.

यह भी पढ़ें:
Cancer Patients के लिए पूरी तरह सुरक्षित और प्रभावी पाई गई कोरोना वैक्सीन, रिसर्च का दावा
Coronavirus Update: कोरोना मामलों में उतार-चढ़ाव जारी, अब 24 घंटे में 27 हजार नए केस, 383 संक्रमितों की मौत

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Free Online Coaching: किन स्टूडेंट्स को मिलेगी फ्री ऑनलाइन कोचिंग, क्या योग्यता होनी जरूरी?
किन स्टूडेंट्स को मिलेगी फ्री ऑनलाइन कोचिंग, क्या योग्यता होनी जरूरी?
NEET UG काउंसलिंग राउंड-1 रजिस्ट्रेशन का आज आखिरी मौका, देखें शेड्यूल
NEET UG काउंसलिंग राउंड-1 रजिस्ट्रेशन का आज आखिरी मौका, देखें शेड्यूल
देश में कितने बच्चे करते हैं ऑनलाइन कोचिंग? PM की घोषणा के बीच जानें आंकड़े
देश में कितने बच्चे करते हैं ऑनलाइन कोचिंग? PM की घोषणा के बीच जानें आंकड़े
RRB JE vacancy 2026- रेलवे में 3993 पदों पर भर्ती, शुरू हुए आवेदन
RRB JE vacancy 2026- रेलवे में 3993 पदों पर भर्ती, शुरू हुए आवेदन

वीडियोज

51 साल, 51 कहानियां | Sholay | ABP News
Sansani | Crime News: रफ्तार की रानी...मौत का 'मिस्ट्री मैन'!
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
टीम इंडिया के 600 टेस्ट मैच पूरे, जानें सबसे ज्यादा बार किसने हराया
टीम इंडिया के 600 टेस्ट मैच पूरे, जानें सबसे ज्यादा बार किसने हराया
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
PM मोदी ने लाल किले पर पहनी 'राजस्थानी पगड़ी, बंधेज का साफा क्यों है खास?
PM मोदी ने लाल किले पर पहनी 'राजस्थानी पगड़ी, बंधेज का साफा क्यों है खास?
Pankaj Bhadouria Chemotherapy Hair Loss: कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
Saffron Cultivation: केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
Embed widget