एक्सप्लोरर

CBSE Board Exam 2025: सीबीएसई ने जारी की डेट शीट, पढ़िए कब से होंगे प्रैक्टिकल और थ्योरी के एग्जाम

सीबीएसई की 10वीं और 12वीं की प्रै​क्टिकल की परीक्षाएं 1 जनवरी 2025 से शुरू होंगी जबकि थ्योरी के पेपर 15 फरवरी 2025 से होंगे.

CBSE Board Exams 2025: सीबीएसई बोर्ड ने प्रैक्टिकल और थ्योरी परीक्षाओं के तिथि का ऐलान कर दिया है. शेड्यूल के मुताबिक 2024-25 शैक्षणिक वर्ष की दसवीं और बारहवीं की प्रेक्टिकल की परीक्षाएं 1 जनवरी 2025 से शुरू होंगी, जबकि थ्योरी परीक्षाएं 15 फरवरी 2025 से आयोजित होंगी. हालांकि, परीक्षाएं कब तक चलेंगी और किस दिन कौन सी परीक्षा होगी. इसकी जानकारी अभी नहीं दी गई है. डेट शीट जारी होने के बाद यह इसको लेकर स्थिति साफ हो सकेगी.

 
डेट शीट के एलान का करना होगा इंतजार
 फिलहाल जारी हुई ति​थियों के अनुसार शीतकालीन स्कूलों के लिए सीबीएसई प्रैक्टिकल परीक्षा 5 नवंबर से 5 दिसंबर 2024 के बीच होंगी. इसकी सूचना बोर्ड की ओर से पहले ही दे दी गई थी. अब बोर्ड ने अन्य स्कूलों के प्रैक्टिकल की परीक्षाओं की डेट घोषित कर दी हैं.
 
दिसंबर तक आ सकती है डेट 
सीबीएसई बोर्ड की ओर से 10वीं और 12वीं की परीक्षा की डेट शीट दिसंबर तक जारी हो सकती है. पिछले वर्षों के पैटर्न के आधार पर जानकारों का मानना है कि दिसंबर 2022 और दिसंबर 2023 में ही परीक्षाओं की डेट शीट जारी की गई थी. इसलिए इस साल भी दिसंबर महीने में डेट शीट जारी हो सकती है.
 
 
ऐसे मिलेगी सीबीएसई की वेबसाइट से डेट शीट 
सीबीएसई की 10वीं 12वीं की परीक्षाओं की डेट शीट आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in से ली जा सकेगी. अभ्यर्थी को सीबीएसई की वेबसाइट पर जाकर दसवीं डेट शीट 2025 और 12वीं डेट शीट 2025 पर जाकर क्लिक करना होगा. इसके बाद पीडीएफ के फॉर्म में डेट शीट उनके सामने आएगी, जिससे वह देखकर डाउनलोड कर सकेंगे.
 
 75 फीसदी अटेंडेंस की अनिवार्यता 
सीबीएसई ने हाल ही में कहा था कि बोर्ड एग्जाम में शामिल होने के लिए छात्राओं को कम से कम छात्र-छात्राओं की कम से कम 75 फीसदी अटेंडेंस होना अनिवार्य है. सीबीएसई ने इस संबंध में अटेंडेंस को लेकर एक नोटिफिकेशन जारी किया था, जिसमें कहा गया था कि केवल बोर्ड इमरजेंसी मामलों में चिकित्सा, राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खेल योजना में भाग लेने या अन्य इमरजेंसी वाले कारणों की वजह से स्टूडेंट की अटेंडेंस में कमी को लेकर 25  प्रतिशत  तक की छूट दे सकती है. हालांकि, इसके लिए छात्रों को आवश्यक दस्तावेज पेश करने होंगे.
 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

SSC CHSL 2025 का फाइनल रिजल्ट जारी, जानें पोस्ट वाइज कट ऑफ
SSC CHSL 2025 का फाइनल रिजल्ट जारी, जानें पोस्ट वाइज कट ऑफ
किस राज्य में शिक्षा पर सबसे कम खर्च कर रही सरकार, कितना है यह बजट?
किस राज्य में शिक्षा पर सबसे कम खर्च कर रही सरकार, कितना है यह बजट?
ये राज्य सरकार प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए फ्री में कराएगी कोचिंग, काम की है खबर
ये राज्य सरकार प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए फ्री में कराएगी कोचिंग, काम की है खबर
नाना पाटेकर ने किस कॉलेज से ली थी डिग्री, किन भाषाओं में थी महारत?
नाना पाटेकर ने किस कॉलेज से ली थी डिग्री, किन भाषाओं में थी महारत?

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC ज्ञानेश कुमार पर पुलिस का बड़ा फैसला, विपक्षी दलों के प्रदर्शनों के बीच बढ़ाई सुरक्षा
CEC ज्ञानेश कुमार पर पुलिस का बड़ा फैसला, विपक्षी दलों के प्रदर्शनों के बीच बढ़ाई सुरक्षा
कपिल सिब्बल ने PM के विद्यार्थी वाले बयान पर कसा तंज, कहा- आइए सीखिए...
कपिल सिब्बल ने PM के विद्यार्थी वाले बयान पर कसा तंज, कहा- आइए सीखिए...
एलन मस्क के दावों पर सरकार का जवाब, 'सब बेबुनियाद, गलतफहमी...'
एलन मस्क के दावों पर सरकार का जवाब, 'सब बेबुनियाद, गलतफहमी...'
तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर को बोला 'इविल डैड', कहा- सोचकर रिएक्शन दूंगी
तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर को बोला 'इविल डैड', कहा- सोचकर रिएक्शन दूंगी
'मेरी पहली चॉइस शमी-बुमराह-सिराज...', 2027 वर्ल्ड कप के लिए दिग्गज का BCCI को संदेश
'मेरी पहली चॉइस शमी-बुमराह-सिराज...', 2027 वर्ल्ड कप के लिए दिग्गज का BCCI को संदेश
'जाना तो है, मैं आज हूं कल नहीं', गोवा में नाना पाटेकर की लास्ट स्पीच
'जाना तो है, मैं आज हूं कल नहीं', गोवा में नाना पाटेकर की लास्ट स्पीच
CJP के आंदोलन से पहले अभिजीत दीपके की चेतावनी- 'तुम्हारे पास ताकत, लेकिन सड़कें...'
CJP के आंदोलन से पहले अभिजीत दीपके की चेतावनी- 'तुम्हारे पास ताकत, लेकिन सड़कें...'
राजा भैया की पत्नी को पसंद आया राहुल गांधी का ये अंदाज, शेयर किया वीडियो
राजा भैया की पत्नी को पसंद आया राहुल गांधी का ये अंदाज, शेयर किया वीडियो
Embed widget