एक्सप्लोरर

CBSE ने टाली नार्थ ईस्ट दिल्ली में आज और कल होने वाली 10वीं-12वीं की परीक्षाएं

बोर्ड ने यह भी घोषणा की कि नार्थ ईस्ट दिल्ली में हिंसा के चलते दिल्ली के अन्य हिस्सों में परीक्षा नहीं दे पाए छात्रों के लिए फिर से परीक्षा आयोजित करेगा..बोर्ड ने स्कूल के प्रधानाचार्यों से 10वीं और 12वीं के ऐसे सभी छात्रों की जानकारी सीबीएसई के संबंधित क्षेत्रीय कार्यालयों को भेजने को कहा है.

नई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने हिंसा प्रभावित नार्थ ईस्ट दिल्ली और ईस्ट दिल्ली के इलाकों में आज और कल यानि 29 फरवरी को होने वाली परीक्षाएं टाल दी हैं. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. सीएए को लेकर नार्थ ईस्ट दिल्ली में सांप्रदायिक हिंसा के चलते सीबीएसई ने इस सप्ताह तीसरी बार परीक्षा स्थगित करने की घोषणा की है.

दिल्ली सरकार ने किया था अनुरोध

सीबीएसई के सचिव अनुराग त्रिपाठी ने कहा कि दिल्ली सरकार से मिले अनुरोध को देखते हुए और छात्रों, कर्मियों और अभिभावकों को असुविधा से बचाने के लिए उत्तर पूर्वी दिल्ली और अन्य प्रभावित इलाकों में 28 फरवरी और 29 फरवरी को होने वाली परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं. प्रभावित छात्रों के लिए परीक्षा की अगली तिथि जल्द अधिसूचित की जाएगी.

बाकी केंद्रों पर सारी परीक्षाएं तय कार्यक्रम के तहत ही होंगी

उन्होंने कहा कि समूची दिल्ली के सभी केंद्रों पर सारी परीक्षाएं दो मार्च से तय कार्यक्रम के तहत ही होंगी. बोर्ड ने यह भी घोषणा की कि नार्थ ईस्ट दिल्ली में हिंसा के चलते दिल्ली के अन्य हिस्सों में परीक्षा नहीं दे पाए छात्रों के लिए फिर से परीक्षा आयोजित करेगा. उसने शहर में मौजूदा स्थिति के कारण परीक्षा नहीं दे पाए छात्रों की विस्तृत जानकारी मांगी है.

उन्होंने कहा कि बोर्ड ने स्कूल के प्रधानाचार्यों से 10वीं और 12वीं के ऐसे सभी छात्रों की जानकारी सीबीएसई के संबंधित क्षेत्रीय कार्यालयों को भेजने को कहा है जो दिल्ली में खराब हालत के चलते अब तक परीक्षा में नहीं बैठ पाए हैं. छात्रों का तनाव कम करने के लिए बोर्ड इन छात्रों के लिए फिर से परीक्षा आयोजित करेगा.

जल्द अधिसूचित की जाएगी अगली तिथि

प्रभावित छात्रों के लिए परीक्षा की अगली तिथि जल्द अधिसूचित की जाएगी. त्रिपाठी ने कहा कि बोर्ड सभी स्कूलों विशेषकर प्रभावित क्षेत्रों के स्कूलों के प्रधानाचार्यों के साथ संपर्क में है और उसे पता चला है कि मौजूदा स्थिति के कारण प्रभावित इलाकों में रहने वाले कुछ छात्र क्षेत्र से बाहर के इलाकों में आयोजित परीक्षाओं में नहीं बैठ पा रहे हैं.

यह भी पढें-

दिल्ली हिंसा: आज जुमे की नमाज को लेकर अलर्ट पर पुलिस, अबतक 38 की मौत, 215 घायल

Delhi Violence: आप से सस्पेंड ताहिर हुसैन के समर्थन में अमानतुल्लाह, कहा- झूठे केस में फंसा रही है बीजेपी

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jamia News: जामिया मिल्लिया इस्लामिया में 24 नवंबर तक ऑनलाइन क्लास, दिसंबर में ऑनलाइन होंगी परीक्षाएं
जामिया मिल्लिया इस्लामिया में 24 नवंबर तक ऑनलाइन क्लास, दिसंबर में ऑनलाइन होंगी परीक्षाएं
Netanyahu's Education: कितने पढ़े लिखे हैं बेंजामिन नेतन्याहू, कहां से की है उन्होंने पढ़ाई?
कितने पढ़े लिखे हैं बेंजामिन नेतन्याहू, कहां से की है उन्होंने पढ़ाई?
NTPC ने डिप्टी मैनेजर के पदों पर मांगे आवेदन, जानें जरूरी योग्यता और प्रोसेस
NTPC ने डिप्टी मैनेजर के पदों पर मांगे आवेदन, जानें जरूरी योग्यता और प्रोसेस
JKSSB JE Recruitment 2026: जम्मू-कश्मीर में JE के 458 पद पर भर्ती का नोटिस जारी, जानें कब से भरेंगे फॉर्म?
जम्मू-कश्मीर में JE के 458 पद पर भर्ती का नोटिस जारी, जानें कब से भरेंगे फॉर्म?

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget