एक्सप्लोरर

CBSE के 4 हजार टीचर्स ने सीखे ऑनलाइन पढ़ाई के तौर तरीके

सीबीएसई ने टीचर्स के प्रशिक्षण के लिए ऑनलाइन टीचर ट्रेनिंग प्रोग्राम शुरू किया है. शिक्षकों को यह विशेष ट्रेनिंग मानव संसाधन विकास मंत्रालय की नई पहल स्वयं के जरिए दी गई है.

नई दिल्ली: सीबीएसई ने अध्यापकों के प्रशिक्षण के लिए ऑनलाइन टीचर ट्रेनिंग प्रोग्राम शुरू किया है. ऑनलाइन ट्रेनिंग सत्र 1 घंटे के का होगा. इस कोर्स को पूरा करने वाले सभी अध्यापकों को ऑनलाइन ही ई सर्टिफिकेट दिया जाएगा. पांच सत्रों में शामिल होने के उपरांत इसे 1 दिन की ट्रेनिंग के बराबर माना जाएगा.

मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने शिक्षकों की ट्रेनिंग के विषय पर कहा, "मुझे यह बताते हुए प्रसन्नता हो रही है कि 102 विभिन्न डिजिटल बोर्ड से संबंधित 4158 शिक्षकों ने टेक्निकल एजुकेशन क्वालिटी से संबंधित अपनी ट्रेनिंग सफलतापूर्वक पूरी कर ली है. शिक्षकों को यह विशेष ट्रेनिंग मानव संसाधन विकास मंत्रालय की नई पहल स्वयं के जरिए दी गई है."

इस ट्रेनिंग सत्र के जरिए टीचर्स ऑनलाइन पढ़ने-पढ़ाने के अलावा छात्रों की उपस्थिति, सिलेबस, ऑनलाइन टेस्ट एवं छात्रों से संपर्क रखने के तौर तरीके सीखेंगे. इसके अलावा अध्यापकों के कौशल का विकास भी किया जा रहा है.

मानव संसाधन विकास मंत्री ने वेबिनार के जरिए कहा, "सीबीएसई नए शैक्षणिक सत्र के लिए समय के नुकसान का आकलन करेगा और परीक्षा के प्रेशर को कम करने के लिए सिलेबस को कम करने के सुझाव देगा. बोर्ड की पाठ्यक्रम समिति ने पहले ही सिलेबस कम करने का काम शुरू कर दिया है."

इससे पहले सीबीएसई ने अध्यापकों के लिए पायलट टीचर ट्रेनिंग प्रोग्राम की शुरुआत की थी. पायलट प्रोग्राम में सीबीएसई ने 500 से अधिक मुफ्त ऑनलाइन ट्रेनिंग सत्र आयोजित किए थे. इन सभी सत्र में 35 हजार से ज्यादा टीचर्स और प्रधानाचार्यो ने हिस्सा लिया था.

इस ट्रेनिंग प्रोग्राम के जरिये सीबीएसई बोर्ड ऑनलाइन माध्यमों से पढ़ाने और ऑनलाइन पढ़ाई के जरिए अच्छे नतीजे हासिल करने के तरीके बताएगा.

इस ऑनलाइन टीचिंग प्रोग्राम को पूरी तरह फ्री रखा गया है, जिसे सीबीएसई बोर्ड के स्कूलों के टीचर आसानी से कर सकेंगे. ये ट्रेनिंग पूरी तरह ऑनलाइन होगी. सीबीएसई ने अपनी वेबसाइट पर मई महीने का शेड्यूल जारी कर दिया है.

मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा, "लॉक डाउन के इस दौर में छात्रों को ऑनलाइन पढ़ाई करवाने के लिए शिक्षकों को पंडित मदन मोहन मालवीय राष्ट्रीय मिशन ऑन टीचर्स एंड टीचिंग के तहत भी ई लर्निग संसाधन के उपयोग के लिए प्रशिक्षण का आयोजन किया जा रहा है."

ये भी पढ़ें:

Success Story: ये हैं देश के सबसे युवा IAS, 21 साल की उम्र में पास किया UPSC एग्जाम

Sarkari Naukri LIVE Updates: इन सरकारी विभागों में निकली भर्तियां, जानिए डिटेल्स

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में 10वीं पास के लिए सरकारी नौकरी, सफाई कर्मचारी और सरकारी पदों पर भर्ती
दिल्ली में 10वीं पास के लिए सरकारी नौकरी, सफाई कर्मचारी और सरकारी पदों पर भर्ती
UP सहायक शिक्षक भर्ती में बढ़ेगी शर्तें, TET अनिवार्य करने की तैयारी
UP सहायक शिक्षक भर्ती में बढ़ेगी शर्तें, TET अनिवार्य करने की तैयारी
RPSC वरिष्ठ अध्यापक परीक्षा 2025 में 880 अभ्यर्थी अयोग्य, 1217 की होगी जांच
RPSC वरिष्ठ अध्यापक परीक्षा 2025 में 880 अभ्यर्थी अयोग्य, 1217 की होगी जांच
मुंबई बस कंडक्टर एग्जाम में बवाल, पूछे गए नोबल गैस और फैटी एसिड के सवाल
मुंबई बस कंडक्टर एग्जाम में बवाल, पूछे गए नोबल गैस और फैटी एसिड के सवाल

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
दिल्ली: गुरुद्वारे में नारेबाजी पर भड़के कपिल मिश्रा, कहा- केजरीवाल माफी मांगें
दिल्ली: गुरुद्वारे में नारेबाजी पर भड़के कपिल मिश्रा, कहा- केजरीवाल माफी मांगें
पाकिस्तान में ईसाई परिवार पर हमला! ईशनिंदा के आरोप में घर और दुकान में लगाई आग
पाकिस्तान में ईसाई परिवार पर हमला! ईशनिंदा के आरोप में घर और दुकान में लगाई आग
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
यूपी: SIR में कटे 85854 वोटरों के नाम? आयोग ने इस मामले पर दी सफाई
यूपी: SIR में कटे 85854 वोटरों के नाम? आयोग ने इस मामले पर दी सफाई
Soft Roti Making Tips: तवे पर नहीं फूलती रोटी? गुब्बारे जैसी फुलाने का जादुई हैक
तवे पर नहीं फूलती रोटी? गुब्बारे जैसी फुलाने का जादुई हैक
गन्ने का दाम बढ़कर 425 रुपये हुआ, किन किसानों को मिलेगा फायदा?
गन्ने का दाम बढ़कर 425 रुपये हुआ, किन किसानों को मिलेगा फायदा?
Embed widget