एक्सप्लोरर

CBSE 12th Result: सीबीएसई 12वीं की स्क्रूटनी के लिए तारीखों का हुआ ऐलान, यहां पढ़ें डिटेल्स

सीबीएसई ने 12वीं के लिए स्क्रूटनी एप्लीकेशन फॉर्म के तारीखों की घोषणा कर दी है. इच्छुक स्टूडेंट्स अपने एप्लीकेशन फॉर्म 17 जुलाई से ऑनलाइन भेज सकते हैं.

CBSE 12th Result 2020: सेंट्रल बोर्ड ऑफ़ सेकंड्री एजुकेशन (सीबीएसई) ने 12वीं कक्षा का रिजल्ट 13 जुलाई 2020 को घोषित कर दिया है. रिजल्ट घोषित करने के बाद सीबीएसई ने अब स्क्रूटनी के लिए भी तारीखों का ऐलान कर दिया है. ऐसे छात्र जो सीबीएसई के जारी किए गए रिजल्ट से संतुष्ट नहीं हैं वे छात्र अपने रिजल्ट की स्क्रूटनी करवा सकते हैं. इसके लिए छात्र को पहले ऑनलाइन आवेदन करना होगा.

सीबीएसई 12वीं स्क्रूटनी एप्लीकेशन फॉर्म की तारीखें

12वीं कक्षा के लिए स्क्रूटनी का ऑनलाइन आवेदन 17 जुलाई 2020 से शुरू होकर 21 जुलाई 2020 तक किया जा सकता है. ऐसे छात्र जो स्क्रूटनी के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं वे छात्र सीबीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

सीबीएसई स्क्रूटनी शुल्क

स्क्रूटनी एप्लीकेशन फॉर्म भरने वाले सभी स्टूडेंट्स को प्रति सब्जेक्ट 500/- रुपये स्क्रूटनी फीस के रूप में जमा करना होगा. छात्रों को स्क्रूटनी की यह फीस भी ऑनलाइन ही जमा करनी पड़ेगी. सीबीएसई दूसरे किसी भी मोड या ऑफ़लाइन मोड में किए गए आवेदन या जमा की गई फीस को स्वीकार नहीं करेगा. स्क्रूटनी के दौरान छात्रों के अंक कम या अधिक भी हो सकते हैं. सीबीएसई कापियों की स्क्रूटनी के बाद छात्र के नए अंक को वेबसाइट पर अपलोड भी कर देगा और छात्र के अंक में बदलाव की यह सूचना रीजनल ऑफिस को भी भेज दी जाएगी.

उत्तर पुस्तिका प्राप्त करने के लिए

ऐसे छात्र जिनको अपनी उत्तर पुस्तिकाएं भी चाहिए वे छात्र 01 और 02 अगस्त 2020 को सीबीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट पर अपना ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. उत्तर पुस्तिकाओं की फोटोकॉपी प्राप्त करने के लिए छात्र को 700/- रुपये हर उत्तर पुस्तिका के लिए जमा करने होंगे. इसके अलावा छात्र  बोर्ड से अपनी कॉपी सूचना का अधिकार नियम के तहत भी प्राप्त कर सकते हैं.

कापियों के दोबारा मूल्यांकन के लिए

ऐसे छात्र जो अपने कॉपी का दोबारा मूल्यांकन करवाना चाहते हैं वे छात्र 06 और 07 अगस्त 2020 को अपना ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

जल्द ही घोषित की जाएगी कम्पार्टमेंटल परीक्षा की तारीख

ऐसे छात्र जिनका एक विषय में प्रदर्शन कमजोर रहा है उन छात्रों को अपने अंकों में सुधार के लिए बोर्ड एक मौका देगा. इसके लिए बोर्ड कम्पार्टमेंटल की परीक्षा आयोजित कराएगा. बोर्ड ऐसे छात्रों के लिए कम्पार्टमेंटल परीक्षा के तारीखों की घोषणा भी जल्द ही करेगा.

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कौन हैं ध्रुव राठी की पत्नी, कहां से की है पढ़ाई?
कौन हैं ध्रुव राठी की पत्नी, कहां से की है पढ़ाई?
NEET PG काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन
NEET PG काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन
राजस्थान में MBBS की 2057 और BDS की 472 सीटें अलॉट, देखें रिजल्ट
राजस्थान में MBBS की 2057 और BDS की 472 सीटें अलॉट, देखें रिजल्ट
सरकारी नौकरी चाहिए तो जल्दी करें आवेदन, इन 4 संस्थानों में आज आखिरी मौका
सरकारी नौकरी चाहिए तो जल्दी करें आवेदन, इन 4 संस्थानों में आज आखिरी मौका

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'...तो यह पूरी तरह से उल्लंघन होगा', CJI सूर्यकांत ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
'...तो यह पूरी तरह से उल्लंघन होगा', CJI सूर्यकांत ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
'अब केवल टैंक आना बाकी...', जंतर-मंतर पर सशस्त्र बल की तैनाती पर बोले अखिलेश
'अब केवल टैंक आना बाकी...', जंतर-मंतर पर सशस्त्र बल की तैनाती पर बोले अखिलेश
राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के सामने रखी शर्त, बोले- 'आप अपराधी नहीं, आपको छोड़ देंगे...'
राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के सामने रखी शर्त, बोले- 'आप अपराधी नहीं, आपको छोड़ देंगे...'
वेस्टइंडीज ने 2000 सिक्स लगाकर बनाया टी20 का वर्ल्ड रिकॉर्ड, भारत पीछे-पीछे
वेस्टइंडीज ने 2000 सिक्स लगाकर बनाया टी20 का वर्ल्ड रिकॉर्ड, भारत पीछे-पीछे
दिग्गज मराठी एक्ट्रेस मधु कांबीकर का निधन, निभा चुकी हैं नाना पाटेकर की मां का रोल
दिग्गज मराठी एक्ट्रेस मधु कांबीकर का निधन, निभा चुकी हैं नाना पाटेकर की मां का रोल
जंतर मंतर प्रोटेस्ट साइट से हटा तो भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'लिखकर ले लीजिए कि...'
जंतर मंतर प्रोटेस्ट साइट से हटा तो भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'लिखकर ले लीजिए कि...'
जंतर-मंतर वाले आदेश पर जन सुराज की पहली प्रतिक्रिया, 'मोदी सरकार…'
जंतर-मंतर वाले आदेश पर जन सुराज की पहली प्रतिक्रिया, 'मोदी सरकार…'
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
Embed widget