एक्सप्लोरर

CBSE 12th Result 2021: प्री बोर्ड, 11वीं और 10वीं के रिजल्ट के आधार पर की जा सकती है छात्रों की मार्किंग

CBSE 12th Result 2021:सीबीएसई 12वीं बोर्ड के छात्रों के की मार्किंग के लिए 10वीं बोर्ड परीक्षा, 11वीं की वार्षिक परीक्षा के अंक और 12वीं के प्री बोर्ड में प्रदर्शन के आधार पर विचार किया जा रहा है. इस विकल्प पर सीबीएसई द्वारा गठित 12 सदस्यीय एक्सपर्ट पैनल ने चर्चा भी की थी. उम्मीद है कि जून के अगले हफ्ते में सीबीएसई द्वारा 12वीं बोर्ड का रिजल्ट तैयार करने का फॉर्मूला घोषित किया जा सकता है.

सीबीएसई 12वीं की परीक्षा रद्द कर दी गई है. वहीं अब सीबीएसई 12वीं बोर्ड के छात्रों को इवैल्यूएशन क्राइटेरिया जानने को लेकर काफी उत्सुकता है. वहीं केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) 10वीं की बोर्ड परीक्षा, 11वीं की फाइनल परीक्षा और 12वीं की प्री-बोर्ड परीक्षा में छात्रों के प्रदर्शन के आधार पर कक्षा 12 के स्टूडेंट्स का आकलन करने के प्रस्ताव पर सक्रिय रूप से विचार कर रहा है.

शिक्षा मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक सीबीएसई द्वारा गठित 12 सदस्यीय एक्सपर्ट पैनल ने शनिवार को हुई बैठक में इस ऑप्शन पर चर्चा की थी.

सीबीएसई द्वारा लिया जाएगा इवैल्यूएशन क्राइटेरिया पर फाइनल फैसला

इंडियन एक्सप्रेस में छपी रिपोर्ट के मुताबिक मंत्रालय के अधिकारी ने कहा, "व्यापक सर्वसम्मति कक्षा 10 के बोर्ड, कक्षा 11 (वार्षिक) परीक्षा और कक्षा 12 के प्री-बोर्ड में प्राप्त अंकों को लेकर थी. प्रत्येक कॉम्पोनेंट को  दिए जाने वाले सटीक वेटेज के बारे में मतभेद थे. इस संबंध में फाइनल फैसला सीबीएसई द्वारा ही लिया जाएगा.

1जून को 12वीं की परीक्षा कर दी गई थी रद्द

गौरतलब है कि 1 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई बैठक के बाद सीबीएसई की कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा को रद्द कर दिया गया था. बैठक के दौरान कहा गया कि, "छात्रों को ऐसी तनावपूर्ण स्थिति में परीक्षा में बैठने के लिए मजबूर नहीं किया जाना चाहिए."

सीबीएसई बोर्ड परीक्षा को रद्द करने का निर्णय 32 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा इस वर्ष कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा आयोजित करने का समर्थन करने के बावजूद लिया गया था. इनमें से 29 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों ने या तो कम फॉर्मेट का समर्थन किया या केंद्र के फैसले का समर्थन करने के लिए सहमत हुए थे. केवल चार राज्यों - दिल्ली, महाराष्ट्र, गोवा और अंडमान और निकोबार - ने पेन-एंड-पेपर परीक्षाओं का क्लियरली विरोध किया था. वहीं सीबीएसई की 12वीं की बोर्ड परीक्षा रद्द किए जाने के बाद अधिकांश राज्यों ने भी अपनी बोर्ड परीक्षाओं को रद्द कर दिया है.

ये भी पढ़ें

CBSE 12th Class Result 2021: अगले हफ्ते घोषित हो सकता है 12वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट तैयार करने का फार्मूला

MHT CET 2021: महाराष्ट्र कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (CET) 2021 में अच्छा स्कोर चाहते हैं तो फॉलो करें ये टिप्स

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bceceb B.Tech Lateral Entry: बी-टेक लेटरल एंट्री के पहले राउंड का सीट अलॉटमेंट, इस दिन जारी होगा रिजल्ट
Bceceb: बी-टेक लेटरल एंट्री के पहले राउंड का सीट अलॉटमेंट, इस दिन जारी होगा रिजल्ट
NEET 2026 Success Story: पेंटिंग कर परिवार चलाया, अब NEET में 583 अंक लाकर बूंदी के बेटे ने MBBS की सीट की पक्की
पेंटिंग कर परिवार चलाया, अब NEET में 583 अंक लाकर बूंदी के बेटे ने MBBS की सीट की पक्की
AISHE Report: देश में पहली बार घटे अंडरग्रेजुएट एडमिशन, आखिर क्यों कम हो रहे दाखिले और क्या हैं इसके मायने?
AISHE Report: देश में पहली बार घटे अंडरग्रेजुएट एडमिशन, आखिर क्यों कम हो रहे दाखिले और क्या हैं इसके मायने?
Karnataka Teacher Recruitment 2026: इस राज्य में होने जा रही 15000 पदों पर शिक्षक भर्ती, कैबिनेट ने दी मंजूरी- जानें पूरी डिटेल
इस राज्य में होने जा रही 15000 पदों पर शिक्षक भर्ती, कैबिनेट ने दी मंजूरी- जानें पूरी डिटेल

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget