एक्सप्लोरर

CBSE 12th Results 2018: सरकारी स्कूलों ने प्राइवेट स्कूलों को छोड़ा पीछे, 84.39 % रहा पासिंग परसेंटेज

टॉपर्स की लिस्ट में नोएडा सेक्टर 132 के स्टेप बाई स्टेप स्कूल की मेघना श्रीवास्तव 499 नंबर के साथ पहले स्थान पर हैं

नई दिल्ली: सीबीएसई के 12वीं के नतीजे आज घोषित हो चुके हैं जहां लड़कियों ने लड़कों के मुकाबले अच्छा प्रदर्शन किया है. पिछले साल यही नतीजे 82.02 प्रतिशत रहे थें. 12वीं में इस बार भी लड़कियों ने बाजी मारी है, नोएडा की मेघना श्रीवास्तव टॉपर रही हैं. साथ ही टॉप 3 में भी लड़कियां ही हैं. टॉपर्स की लिस्ट में नोएडा सेक्टर 132 के स्टेप बाई स्टेप स्कूल की मेघना श्रीवास्तव 499 नंबर के साथ पहले स्थान पर हैं तो वहीं एसएजे स्कूल सेक्टर 14-सी वसुंधरा गाजियाबाद की अनुष्का चंद्रा 498 नबंर के साथ दूसरे नंबर पर रही हैं. 497 अंकों के साथ चाहत बोधराज तीसरे नंबर पर रहीं.

रीजन वाइज़ तुलना

रीजन वाइज़ अगर नतीजों की तुलना करें तो टॉप 3 रीजन में त्रिवंद्रम 97.2 प्रतिशत के साथ पहले नंबर पर है तो वहीं चेन्नई 93.87 प्रतिशत के साथ दूसरे नंबर और दिल्ली 89.00 प्रतिशत के साथ तीसरे नंबर पर हैं.

इंस्टीट्यूशन वाइज तुलना 2018

इस मामले में सरकारी स्कूलों ने प्राइवेट स्कूलों को बुरी तरह पीछे छोड़ा है. सराकारी स्कूलों का पासिंग परसेंटेज जहां 84.39 प्रतिशत रहा तो वहीं सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों का पासिंग प्रतिशत सबसे ज्यादा यानी की 84.48 प्रतिशत रहा. इस मामले में प्राइवेट स्कूल तीसरे नबंर पर रहें. प्राइवेट स्कूलों का पासिंग परसेंटेज 82.50 प्रतिशत रहा. इस सूची में केंद्रीय विद्यालय और जवाहर नोवदय विद्यालय के स्कूलों ने भी शानदार प्रदर्शन किया. जवाहर नवोदय विद्यालय का पासिंग परसेंटेज जहां 97.07 प्रतिशत रहा तो केंद्रीय विद्यालय 97.78 प्रतिशत के साथ पांचवें स्थान पर रहा.

CBSE 12th Results 2018: सरकारी स्कूलों ने प्राइवेट स्कूलों को छोड़ा पीछे, 84.39 % रहा पासिंग परसेंटेज

आपको बता दें कि सीबीएसई की 12वीं क्लास के लिए कुल 11,86,306 छात्रों ने पंजिकरण किया था. यह परीक्षा देश भर में स्थित 4,138 केंद्रों पर कराई गई थी. परीक्षा 13 अप्रैल को खत्म होनी थी. आखिरी पेपर फिजिकल एजुकेशन का था. हालांकि देश के कई हिस्सों में पेपर लीक होने की रिपोर्ट्स के चलते एक पेपर को रद्द करना पड़ा था. 25 अप्रैल को इकॉनमिक का पेपर फिर से कराया गया था.

कैसे देखें नतीजे?

स्टेप 1: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी सीबीएसई की ऑफीशियल वेबसाइट cbse.nic.in पर क्लिक करें.

स्टेप 2: सीबीएसई के 12वीं या 10वीं के रिजल्ट में छात्र जिस क्लास का रिजल्ट देखना चाहते हैं उस सेक्शन पर जाएं.

स्टेप 3: सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा रिजल्ट 2018 या सीबीएसई 10 वीं बोर्ड परीक्षा रिजल्ट 2018 पर क्लिक करें.

स्टेप 4: अपने एडमिट कार्ड की डिटेल्स दर्ज करने के बाद अपना सीबीएसई 10वीं अथवा 12वीं का रिजल्ट हासिल करें.

स्टेप 5: आगे के इस्तेमाल के लिए छात्र इस रिजल्ट को डाउनलोड भी कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें...

CBSE के 12वीं के रिजल्ट में लड़कियों ने मारी बाजी, टॉपर्स की लिस्ट में भी लड़कियां पड़ीं लड़कों पर भारी

CBSE के 12वीं के नतीजे घोषित,यहां देखें Result

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

DU Hindi PhD Admission 2026: DU में हिंदी PhD के इंटरव्यू रद्द, विरोध के बाद नोटिस हुआ वापस
DU में हिंदी PhD के इंटरव्यू रद्द, विरोध के बाद नोटिस हुआ वापस
गोवा शिपयार्ड में 91 नॉन-एक्जीक्यूटिव पदों पर भर्ती, शुरू हो गए आवेदन
गोवा शिपयार्ड में 91 नॉन-एक्जीक्यूटिव पदों पर भर्ती, शुरू हो गए आवेदन
UPESSC PRT recruitment 2026: UP सहायक अध्यापक भर्ती के लिए आवेदन की डेट बढ़ी, 4 नवंबर तक करें अप्लाई
UP सहायक अध्यापक भर्ती के लिए आवेदन की डेट बढ़ी, 4 नवंबर तक करें अप्लाई
13 लाख रुपये तक CTC पाने का मौका, BEL में 350 वैकेंसी के लिए आवेदन शुरू
13 लाख रुपये तक CTC पाने का मौका, BEL में 350 वैकेंसी के लिए आवेदन शुरू

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
UP MLC Election Results 2026 Highlights: वाराणसी के BJP उम्मीदवार केदारनाथ सिंह ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
वाराणसी के BJP MLC उम्मीदवार ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
CEC के खिलाफ INDIA गठबंधन के 'महाभियोग' में स्पीकर होंगी मीरा कुमार, कौन रखेगा प्रस्ताव?
CEC के खिलाफ INDIA गठबंधन के 'महाभियोग' में स्पीकर होंगी मीरा कुमार, कौन रखेगा प्रस्ताव?
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Pulav Masala Recipe: घर में ऐसे बनाएं पुलाव मसाला, इन चीजों को जरूर करें शामिल
घर में ऐसे बनाएं पुलाव मसाला, इन चीजों को जरूर करें शामिल
Embed widget